NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: फिर टूटा रिकॉर्ड, देश में बीते दिन सामने आए 1.26 लाख मामले
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: फिर टूटा रिकॉर्ड, देश में बीते दिन सामने आए 1.26 लाख मामले

    कोरोना वायरस: फिर टूटा रिकॉर्ड, देश में बीते दिन सामने आए 1.26 लाख मामले

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 08, 2021
    09:49 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,26,789 नए मामले सामने आए और 685 मरीजों की मौत हुई है। महामारी की शुरुआत के बाद देश में एक दिन में मिले ये सर्वाधिक मामले हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,29,28,574 हो गई है। इनमें से 1,66,862 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 9,10,319 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 59,000 से ज्यादा मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 59,258 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,18,51,393 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 92.11 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 12,37,781 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 25.26 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 31,73,261 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 56,652 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 11,44,494 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 4,710 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 10,33,560 मामलों और 12,731 मौतों के साथ कर्नाटक और 9,13,274 मामलों और 7,262 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन रिकॉर्ड 59,907 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 322 मरीजों की मौत हुई। संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण यहां हालात बेहद खराब हो चुके हैं।

    इसी तरह केरल में 3,502 लोगों को संक्रमित पाया गया और 16 मरीजों की मौत हुई।

    आंध्र प्रदेश में 2,331 नए मामले सामने आए और 11 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 6,976 मामले सामने आए और 35 मरीजों की मौत हुई।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 9,01,98,673 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 29,79,292 खुराकें लगाई गईं। अभी 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 13.29 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 13.29 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 28.86 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.09 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.59 लाख लोगों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.32 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 3.41 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    भारत की खबरें

    8 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा BMW 6 सीरीज GT का 2021 मॉडल ऑटोमोबाइल
    प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर बांग्लादेश में हिंसा, इस्लामी समूह के सदस्यों का मंदिरों-ट्रेनों पर हमला नरेंद्र मोदी
    जम्मू-कश्मीर के सभी सरकारी भवनों पर 15 दिन में लहराएगा तिरंगा, उपराज्यपाल ने दिए आदेश जम्मू-कश्मीर
    हार्ट ऑफ एशिया: एक जगह मौजूद होंगे भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री, मुलाकात संभव पाकिस्तान समाचार

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: अमरावती के गांवों में पैर पसार रहा कोरोना संक्रमण, मिल रहे शहरों से अधिक मामले अमरावती
    महाराष्ट्र: नांदेड़ में होला-मोहल्ला रोकने पर भीड़ ने किया पुलिस पर हमला, चार पुलिसकर्मी घायल क्राइम समाचार
    कोरोना: नासिक में बाजार जाने वाले लोगों को लेनी होगी टिकट, भीड़ रोकने का प्रयास भारत की खबरें
    कोरोना: मुंबई में घर-घर जाकर नहीं लगाई जाएगी वैक्सीन, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी मुंबई

    केरल

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 14,264 नए मरीज, सक्रिय मामलों में लगातार चौथे दिन इजाफा भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 10,584 नए मरीज, पांच दिन बाद घटे सक्रिय मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: नए स्ट्रेन के खतरे के बीच केरल-महाराष्ट्र में की जा रही सूक्ष्म स्तरीय निगरानी महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: फिर से बढ़ते मामलों के डर से कैसे सख्ती अपना रहे राज्य? कर्नाटक

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस महामारी की बिगड़ती स्थिति पर प्रधानमंत्री मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक नरेंद्र मोदी
    कोरोना: पांच महीने बाद दुनिया में फिर भारत में आ रहे सबसे अधिक दैनिक मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: बेकाबू होते हालात के बीच महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: देश में पहली बार एक लाख से अधिक नए मामले, अकेले महाराष्ट्र में 57,000 महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025