Page Loader
नए पोप का चुनाव हुआ, अमेरिका के रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट के नाम का ऐलान
नए पोप अमेरिका के रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट चुने गए

नए पोप का चुनाव हुआ, अमेरिका के रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट के नाम का ऐलान

लेखन गजेंद्र
May 08, 2025
10:45 pm

क्या है खबर?

कैथोलिक ईसाई के सबसे बड़े धर्मगुरु का चुनाव कर लिया गया है, जिसका संकेत वेटिकन के सिस्टिन चैपल के ऊपर चिमनी से निकलने वाले घने सफेद धुएं से मिला। वेटिकन ने एक्स पर बताया, "हमारे पास एक पोप है! वेटिकन के सिस्टिन चैपल में एकत्रित कार्डिनल्स ने कार्डिनल रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को 267वें पोप के रूप में चुना है, जिन्होंने पोप लियो XIV का नाम लिया है।" अमेरिका के 69 वर्षीय प्रीवोस्ट को पोप लियो-14 के नाम से जाना जाएगा।

चुनाव

गुप्त चुनाव हुआ पूरा

वेटिकन में हुए गुप्त मतदान में 70 देशों के रिकार्ड 133 कार्डिनल्स शामिल हुए। पिछले 2013 में हुए सम्मेलन में 48 देशों के 115 कार्डिनल्स शामिल हुए थे। चुनाव पूरा होने के बाद सेंट पीटर्स बेसिलिका की घंटियां बजने लगी और सिस्टिन चैपल से सफेद धुआं उठने लगा। पोप प्रीवोस्ट अमेरिका के शिकागो से आते हैं, जो अमेरिका से चुने गए पहले पोप होंगे और अपने पूर्ववर्ती पोप फ्रांसिस का स्थान लेंगे, जिनका 21 अप्रैल को निधन हुआ था।

घोषणा

1900 के बाद 5वीं बार 2 दिन में चुने गए नए पोप

चुनाव के दौरान सभी 133 कार्डिनल्स को दुनिया से दूर रखा गया और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई थी। नए पोप 133 कार्डिनल्स में दो-तिहाई बहुमत (89) से चुना गया है। यह 1900 के बाद 5वीं बार है, जब 2 दिन में नए पोप को चुना गया है। चुनाव के दौरान सभी कार्डिनल्स के फोन और कंप्यूटर जब्त कर लिए गए थे। उन्हें वोटिंग के लिए सिस्टिन चैपल और सोने और खाने के लिए दो वेटिकन गेस्टहाउस भेजा गया था।

ट्विटर पोस्ट

नए पोप चुने गए

ट्विटर पोस्ट

नए पोप सामने आए