NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका में हाईवे पर गोलीबारी में 7 लोग घायल, लोगों से घरों में रहने की अपील
    अगली खबर
    अमेरिका में हाईवे पर गोलीबारी में 7 लोग घायल, लोगों से घरों में रहने की अपील
    अमेरिका में गोलीबारी में 7 लोग घायल

    अमेरिका में हाईवे पर गोलीबारी में 7 लोग घायल, लोगों से घरों में रहने की अपील

    लेखन भारत शर्मा
    Sep 08, 2024
    11:22 am

    क्या है खबर?

    अमेरिका में फिर से गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस बार हमलावर ने केंटकी एरिया के इंटरस्टेट हाईवे-75 पर वाहनों को रोककर गोलीबारी की है, जिसमें करीब 7 लोग घायल हो गए।

    वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी की तलाश शरू कर दी।

    पुलिस ने लोगों से घरों में रहने और सतर्कता बरतने की अपील की है। इसके अलावा हाईवे को बंद कर दिया है।

    वारदात

    हमलावार ने कैसे दिया घटना को अंजाम

    केंटकी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना शाम 6 बजे से पहले शुरू हुई। लंदन शहर से लगभग 9 मील दूर लॉरेल काउंटी में हाईवे पर जा रहे कई वाहनों पर गोलीबारी की गई, जिसमें 7 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

    लॉरेल काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि एक संदिग्ध हमलावर के रूप में 32 वर्षीय श्वेत पुरुष की पहचान की गई है। उसका नाम जोसेफ ए काउच बताया जा रहा है।

    अपील

    लंदन के मेयर ने लोगों से की अपील

    लंदन के मेयर रान्डेल वेडल ने फेसबुक पोस्ट में कहा, 'लेक्सिंगटन से लगभग 90 मील (145 किमी) दक्षिण में डैनियल बून नेशनल फॉरेस्ट के पास लगभग 8,000 की आबादी वाले एक छोटे से शहर में गोलीबारी में 7 लोग घायल हुए हैं। पुलिस अभी तक आरोपी को नहीं पकड़ पाई है।'

    उन्होंने कहा, 'जब तक आरोपी खुला हैं तब तक लोगों को अपने दरवाजे बंद रखने के साथ सतर्कता बरतनी चाहिए। इसी तरह हाईवे पर जाने से भी बचना चाहिए।'

    जानकारी

    पुलिस ने मांगी लोगों से मदद

    पुलिस ने संदिग्ध आरोपी का स्कैच जारी करते हुए कहा है कि जोसेफ ए काउच गोलीबारी की घटना में संदिग्ध आरोपी है। अगर किसी के पास इसे ठिकाने या स्थान की जानकारी है, तो कृपया लंदन-लॉरेल काउंटी से 911 या 606-878-7000 पर संपर्क करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    गोलीबारी की घटना

    ताज़ा खबरें

    तुर्की के खिलाफ भारत सरकार का बड़ा कदम, सेलेबी एविएशन की सुरक्षा मंजूरी रद्द की भारत सरकार
    विराट कोहली ने कितनी टेस्ट सीरीज में 500+ रन बनाए? विराट कोहली
    श्रीलीला की फिल्म 'जूनियर' की रिलीज तारीख का ऐलान, जेनेलिया डिजूसा भी आएंगी नजर  जेनेलिया डिसूजा
    नक्सल विरोधी अभियान में CRPF के कुत्ते की गई जान, मधुमक्खियों ने किया था हमला छत्तीसगढ़

    अमेरिका

    गुजरात की सरकारी अध्यापिका 8 साल से अमेरिका में, लेकिन फिर भी मिल रहा वेतन गुजरात
    व्यक्ति 78 घंटे 30 मिनट तक लगातार खेलता रहा वीडियो गेम, बनाए 2 विश्व रिकॉर्ड  न्यू जर्सी
    शेख हसीना ने तख्तापलट के पीछे अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार, बोलीं- सेंट मार्टिन द्वीप है वजह बांग्लादेश
    #NewsBytesExplainer: सेंट मार्टिन द्वीप पर क्यों हैं अमेरिका की नजरें और इसका रणनीतिक महत्व क्या है? बांग्लादेश

    गोलीबारी की घटना

    पंजाब: तरन तारन में आम आदमी पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या पंजाब
    अमेरिका: फिलाडेल्फिया के बस स्टॉप पर छात्रों पर अंधाधुंध गोलीबारी, 8 घायल अमेरिका
    उत्तराखंड: नानकमत्ता गुरुद्वारे के प्रमुख जत्थेदार की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार उत्तराखंड
    नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के पास छात्रों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी, गोलियां चली नोएडा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025