LOADING...
इजरायली हमलों के बीच ईरान के फोर्डो परमाणु स्थल पर विस्फोट, भूकंप से कांपे लोग
ईरान के फोर्डो परमाणु स्थल पर जोरदार धमाका

इजरायली हमलों के बीच ईरान के फोर्डो परमाणु स्थल पर विस्फोट, भूकंप से कांपे लोग

लेखन गजेंद्र
Jun 16, 2025
09:07 am

क्या है खबर?

इजरायल और ईरान के बीच लगातार चौथे दिन लड़ाई जारी है। इस बीच ईरान के फोर्डो परमाणु स्थल के पास जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई है। धमाकों के बाद लोगों ने जमीन पर भूकंप जैसा कंपन महसूस किया है। इसी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.5 मापी गई है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में यह धमाका कोम शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर दिखाई दे रहा है।

धमाका

संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी ने क्या कहा?

फोर्डो परमाणु संयंत्र हमलों पर संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने कहा कि इजरायल ने ईरान के 3 परमाणु कार्यक्रम स्थलों पर हमला किया है। ग्रॉसी ने बताया कि इजरायल ईरान के फोर्डो संवर्धन संयंत्र, नतांज संवर्धन स्थल, इस्फहान परमाणु सुविधा केंद्र और यूरेनियम रूपांतरण केंद्र पर हमला किया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही इजरायल नतांज, इस्फहान और फोर्डो पर हमला करने वाला पहला देश बन गया है।

युद्ध

हमले के चौथे दिन क्या रहा?

युद्ध के चौथे दिन रविवार को भी इजरायल और ईरान ने एक-दूसरे पर मिसाइलें दागी हैं। यरूशलम में सायरन की आवाजें सुनी गई हैं और तेल अवीव में मिसाइलें देखी गईं। ईरान द्वारा दागे गए कई प्रोजेक्टाइल को इजरायल की वायु रक्षा प्रणाली ने रोक दिया। इस दौरान करीब 100 मिसाइल दागी गई हैं। बता दें कि इजरायली हमलों में ईरान में 224 से अधिक और ईरानी हमले में इजरायल में 13 मौत हुई हैं।

ट्विटर पोस्ट

इजरायल ने ईरान के फोर्डो परमाणु स्थल को निशना बनाया