Loading...
गोल्डी बराड़ ने की थी खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या, लीक ऑडियो में हुआ खुलासा
गोल्डी बराड़ ने की थी खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या

गोल्डी बराड़ ने की थी खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या, लीक ऑडियो में हुआ खुलासा

Aug 23, 2026
07:40 pm

क्या है खबर?

कनाडा की धरती पर 19 जून, 2023 को हुई खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ (पंजाबी गायक सिद्धू मूसवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी) का एक ऑडियो टेप लीक हुआ है, जिसमें उसने खुलेआम स्वीकार किया है कि निज्जर को भारत सरकार के किसी एजेंट ने नहीं, बल्कि उसने और उसके गिरोह ने मिलकर मारा था। आइए इस पूरे मामले पर नजर डालते हैं।

खुलासा

बराड़ ने कैसे किया खुलासा?

इंडिया टुडे के अनुसार, बराड़ का यह दावा ब्रिटेन स्थित खालिस्तानी आतंकवादी परमजीत सिंह पम्मा के साथ हुई बातचीत के लीक हुए एक ऑडियो में सामने आया है।

यह बातचीत निज्जर की हत्या के करीब 3 साल बाद हुई थी।

ऑडियो में बराड़ पूरी तरह स्पष्ट लहजे में पम्मा को समझा रहा है कि उसने और उसकी टीम ने कनाडा के गुरुद्वारे के बाहर निज्जर को क्यों और किन कारणों से मौत के घाट उतारा था।

कारण

बराड़ ने क्या बताया निज्जर की हत्या का कारण?

बराड़ ने आरोप लगाया कि निज्जर कनाडा में एक बहुत बड़े खतरनाक ड्रग नेटवर्क का समर्थन कर रहा था। इस नेटवर्क के लोग 16-17 साल के मासूम बच्चों को ब्लैकमेल कर उनसे जबरन ड्रग्स बिकवाते थे।

बराड़ के मुताबिक, निज्जर इन ड्रग माफियाओं को अपने निजी फायदों के लिए मजबूत बना रहा था और हथियारों के अवैध व्यापार में भी संलिप्त था।

बराड़ ने कहा, "इन्हीं सब हरकतों के चलते हमें उसे मारना पड़ा, जो जैसा करेगा वैसा भुगतेगा।"

ADVERTISEMENT

संबंध

निज्जर की हत्या के आरोपों से बिगड़े भारत-कनाडा संबंध

इस हत्याकांड के बाद कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय खुफिया एजेंटों पर हत्या का "संभावित लिंक" होने का मनगढ़ंत आरोप लगाया था।

उसके बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक दरार आ गई थी।

ट्रूडो के सत्ता से हटने और मार्क कार्नी के कनाडा के नए प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों देशों के रिश्ते सुधरे हैं।

अब कनाडाई पुलिस ने भी आधिकारिक तौर पर मामले में भारतीय अधिकारियों की मिलिभगत से सबूत न मिलने की बात कही है।

ADVERTISEMENT