Loading...
फ्लाईदुबई के हीरो कैप्टन स्मित मच्छार के सिर पर गहरी चोट, आपातकालीन सर्जरी हुई
फ्लाईदुबई के हीरो कैप्टन स्मित मच्छार के सिर पर गहरी चोट

फ्लाईदुबई के हीरो कैप्टन स्मित मच्छार के सिर पर गहरी चोट, आपातकालीन सर्जरी हुई

लेखन गजेंद्र
Oct 06, 2026
05:09 pm

क्या है खबर?

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में अपने ओमानी सह-पायलट हम्माम अल-हम्मामी के हमले का शिकार हुए कैप्टन स्मित मच्छार अभी भी अस्पताल में हैं। NDTV के मुताबिक, क्रैश कुल्हाड़ी के हमले के बाद भारतीय पायलट मच्छार के खोपड़ी में फ्रैक्चर हो गया है। सिर में गंभीर चोट आने से उनका सऊदी अरब में इलाज हुआ था। अभी मच्छार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में हैं, जहां उनकी आपातकालीन सर्जरी हुई है।

घायल

कैप्टन की अन्य चोटें हो रही ठीक

रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट को हाथ-पैर, छाती और पेट के ऊपरी हिस्से में घावों सहित कई अन्य चोटें भी आईं, लेकिन अब वह ठीक हो रहा है।

बताया जा रहा है कि सिर की हड्डी पर आई गंभीर चोट की वजह से उनको सर्जरी की आवश्यकता हुई है। इसमें चिकित्सा देखभाल की अति आवश्यकता होती है।

अधिकारियों ने कैप्टन मच्छार के परिवार को अस्पताल में उनसे मिलने की अनुमति भी दे दी है।

घायल

मच्छार ने किया था कड़ा मुकाबला

करीब 150 इजरायली यात्रियों वाले विमान से आपातकालीन संदेश मिलने के बाद न केवल इजरायल ने बल्कि सऊदी अरब ने भी अपने लड़ाकू विमान रवाना कर दिए। हालांकि, उनकी जरूरत नहीं पड़ी।

उड़ान के ओमानी सह-पायलट हमाम अल-हम्मानी के चाकू हमले से घायल होने के बाद कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने हमलावर को काबू कर लिया।

इससे बड़ी घटना रुक गई। अल-हम्मामी UAE पुलिस की हिरासत में है।

ADVERTISEMENT