Loading...
नेपाल में फिर अचानक आई बाढ़: कई पुल और घर बहे, 40 लापता
बाढ़ के बाद नदी में जमा गाद और पानी

नेपाल में फिर अचानक आई बाढ़: कई पुल और घर बहे, 40 लापता

लेखन आबिद खान
Oct 11, 2026
11:42 am

क्या है खबर?

आज सुबह नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक बाढ़ आने से कई घर बह गए। वहीं, कालीगंडकी नदी से जुड़ी एक अलग घटना में 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं। गोरखा के चूमनुबरी ग्रामीण नगरपालिका में भूस्खलन के कारण बूढ़ी गंडकी नदी का रास्ता रुक गया। इसके बाद इकट्ठे हुए पानी ने रास्ता तोड़ दिया, जिससे अचानक बाढ़ आ गई। इससे अलग-अलग इलाकों में कम से कम 40 घर बह गए।

लापता

झोपड़ी में रह रहे 4 लोग लापता

एक अधिकारी ने बताया कि चुम्नुबरी ग्रामीण नगरपालिका-6 में उंगिलुंग नदी के किनारे एक झोपड़ी में रहने वाले 4 लोग बाढ़ के बाद लापता हो गए हैं।

वहीं, बुढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ सुबह करीब 4 बजे आई, जिसमें बूढ़ी गंडकी हाइड्रोपावर परियोजना का निर्माण कैंप और कई मशीनें भी बह गईं।

अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

पुल

कई पुल भी बहे

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, पायून, जगत, बागर, सल्लेरी और घट्टीखोला जैसी बस्तियों में कई घर बह गए।

बाढ़ ने सिरदिबास और धारचे ग्रामीण नगरपालिकाओं में घरों को भी नुकसान पहुंचाया।

न्याकचेत और सिरदिबास को जोड़ने वाला एक पुराना पैदल पुल और न्याकचेत और फिलिम बाजार को जोड़ने वाला एक पुल भी बह गया।

इसके अलावा माछखोला और केराउजा, आरुघाट ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड 2 और 3 और गोरखा और धाडिंग जिलों को जोड़ने वाले पुल भी नष्ट हो गए।

ADVERTISEMENT