Page Loader
ब्रिटेन: भारतीय छात्र ने महिला के कमरे में घुसकर किया अश्लील काम, 14 महीने की जेल
ब्रिटेन के नॉर्थम्ब्रिया विश्वविद्यालय में भारतीय छात्र को 14 महीने की जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर: वेबसाइट/@timeshighereducation)

ब्रिटेन: भारतीय छात्र ने महिला के कमरे में घुसकर किया अश्लील काम, 14 महीने की जेल

लेखन गजेंद्र
Jun 24, 2025
09:25 pm

क्या है खबर?

ब्रिटेन के नॉर्थम्ब्रिया विश्वविद्यालय में सिविल इंजीनियरिंग के 18 वर्षीय भारतीय छात्र ने एक महिला सहपाठी के कमरे में अवैध तरीके से घुसकर बेहद अश्लील काम को अंजाम दिया है। छात्र की पहचान उदकर्ष यादव के रूप में हुई है। उसने महिला के कमरे में घुसकर उसके बिस्तर और टेडी बियर पर हस्तमैथुन किया था। यादव को 14 महीने जेल की सजा मिली है और विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसे 2 साल के लिए निलंबित कर दिया है।

घटना

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्र ने पिछले साल दिसंबर में क्रिसमस की छुट्टी के दौरान इस घटना को अंजाम दिया। उसने जिम की-कार्ड का उपयोग करके महिला के कमरे में अवैध तरीके से प्रवेश किया था। छात्र यादव ने कमरा खाली पाकर उसकी चादर और 3 टेडी बियर पर हस्तमैथुन किया और बाहर निकल आया। जनवरी में जब छात्रा कॉलेज लौटी तो उसने अपने कमरे के बिस्तर और खिलौनों पर सफेद रंग का जमा हुआ पदार्थ पाया।

जांच

DNA जांच के बाद पकड़ा गया छात्र

छात्रा ने इसकी शिकायत की, जिसके बाद कानूनी कार्यवाही शुरू हुई। पहले यादव ने पुलिस के सामने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इसके बाद DNA जांच की गई, जिसमें महिला के सामान पर वीर्य की पुष्टि होने के बाद छात्र ने अपना कृत्य स्वीकार किया। जेल और निलंबन के अलावा यादव को 200 घंटे की अवैतनिक सामुदायिक सेवा करने और पुनर्वास कार्यक्रमों में भाग लेने का आदेश मिला है। उसे क्षतिग्रस्त वस्तुओं के लिए 13,000 रुपये देने होंगे।

जानकारी

छात्र का वीजा हो सकता है निलंबित

विश्वविद्यालय प्रशासन ने घटना के बाद जिम कीकार्ड को लेकर सख्ती कर दी है। अगर छात्र का वीजा रद्द होता है तो विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र को सिविल इंजीनियरिंग कोर्स से निकालने के अलावा भारत वापस भेजने पर भी विचार कर सकती है।