Page Loader
ब्रिटेन: किंग्स चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक पर खर्च होंगे 1,000 करोड़ रुपये, कोहिनूर नहीं पहनेंगी रानी
ब्रिटेन के किंग्स चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक पर खर्च होंगे 1,000 करोड़ रुपये (तस्वीर: ट्विटर/@Britain_people)

ब्रिटेन: किंग्स चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक पर खर्च होंगे 1,000 करोड़ रुपये, कोहिनूर नहीं पहनेंगी रानी

लेखन गजेंद्र
May 02, 2023
03:04 pm

क्या है खबर?

ब्रिटेन में वेल्स के पूर्व राजकुमार और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सबसे बड़े बेटे चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक के दौरान कार्यक्रम में करीब 1,021 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। किंग चार्ल्स तृतीय (74) ने अपनी मां की मृत्यु के बाद सितंबर, 2022 में गद्दी संभाली थी। 6 मई को राज्याभिषेक के दौरान परेड सहित देशव्यापी समारोह होगा, जिसमें उन्हें ताज पहनाया जाएगा। करदाताओं के पैसे से आयोजित समारोह की लागत को लेकर देश में आलोचना शुरू हो गई है।

राज्याभिषेक

रानी कैमिला नहीं पहनेंगी कोहिनूर हीरा

किंग्स चार्ल्स की पत्नी और रानी कंसोर्ट कैमिला राज्याभिषेक समारोह के दौरान विवादास्पद कोहिनूर हीरा नहीं पहनेंगी। इसके पीछे भारत की ओर से उठाई जा रही मांग को बताया जा रहा है। BBC के मुताबिक, "अगर इसका इस्तेमाल किया जाएगा तो भारत के साथ राजनयिक विवाद की चिंता है क्योंकि भारत ने इसकी वापसी की मांग की है। इसके बजाय वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निजी संग्रह से हीरों का उपयोग करके रानी मैरी के मुकुट को बदलेंगी।"