NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / हिंद महासागर में बांग्लादेश के मालवाहक जहाज का अपहरण, सोमालिया की ओर ले जा रहे डाकू
    अगली खबर
    हिंद महासागर में बांग्लादेश के मालवाहक जहाज का अपहरण, सोमालिया की ओर ले जा रहे डाकू
    बांग्लादेश के मालवाहक जहाज का हिंद महासागर में अपहरण (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्सल)

    हिंद महासागर में बांग्लादेश के मालवाहक जहाज का अपहरण, सोमालिया की ओर ले जा रहे डाकू

    लेखन गजेंद्र
    Mar 13, 2024
    10:54 am

    क्या है खबर?

    हिंद महासागर में बांग्लादेश के मालवाहक जहाज का अपहरण कर लिया गया है। जहाज अब सोमालिया के तट की ओर बढ़ रहा है।

    यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि एक छोटे और एक बड़े जहाज का उपयोग करके कई लोग बांग्लादेशी जहाज में सवार हुए।

    UKMTO के कंपनी सुरक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट में पुष्टि की कि जहाज पर 22 अनधिकृत हथियारबंद व्यक्ति सवार हैं। चालक दल को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

    अपहरण

    कोयला ले जा रहा था जहाज

    रॉयटर्स के मुताबिक, जहाज पर बांग्लादेश का झंडा लगा था। यह एक प्रकार का व्यापारिक जहाज था, जिसका उपयोग बड़ी मात्रा में माल परिवहन करने के लिए किया जाता है। जहाज मोज़ाम्बिक से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जा रहा था।

    अल-जजीरा के मुताबिक, जहाज MV अब्दुल्ला है, जो 55,000 टन कोयला ले जा रहा था। यह जानकारी जहाज के मालिक कबीर स्टील री-रोलिंग मिल्स के अधिकारी ने दी।

    UKMTO ने अन्य जहाजों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

    जांच

    सोमालिया के समुद्री डाकुओं पर शक

    कबीर स्टील री-रोलिंग मिल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मेहरुल करीम ने बताया कि 15-20 सोमाली समुद्री डाकुओं के एक समूह ने जहाज का अपहरण किया है। यह सोमालिया तट की ओर बढ़ रहा है।

    बता दें, सोमालिया के समुद्री डाकुओं द्वारा पिछले महीनों में कई जहाजों को निशाना बनाया जा चुका है।

    समुद्री लुटेरों ने 2008 से 2018 तक महत्वपूर्ण वैश्विक जलमार्गों पर अराजकता फैलाई थी। पिछले साल के अंत तक वे निष्क्रिय थे, लेकिन अब फिर सक्रिय हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बांग्लादेश
    सोमालिया

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    बांग्लादेश

    लगातार दूसरे साल सबसे प्रदूषित राजधानी बनी दिल्ली, हर देश में बढ़ा प्रदूषण- रिपोर्ट पाकिस्तान समाचार
    मुरादाबाद दुनिया का दूसरा सर्वाधिक ध्वनि प्रदूषण वाला शहर, अधिकारियों ने खारिज की UNEP रिपोर्ट इस्लामाबाद
    बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए तैरकर बांग्लादेश से भारत पहुंची लड़की, गिरफ्तार अजब-गजब खबरें
    बांग्लादेश: चटगांव में निजी कंटेनर डिपो में आग से 35 की मौत, 450 से अधिक झुलसे आग त्रासदी

    सोमालिया

    9/11 आतंकी हमले में बचा, लेकिन कीनिया में हुए आतंकी हमले में मारा गया अमेरिकी नागरिक डोनाल्ड ट्रंप
    पोलियो मुक्त भारत में पल्स पोलियो कार्यक्रम अभी भी क्यों चल रहा है? भारत की खबरें
    अमेरिकी सैनिकों ने IS के अधिकारी समेत 10 आतंकियों को उत्तरी सोमालिया में मार गिराया अमेरिका
    भारतीय नौसेना ने अरब सागर में माल्टा जहाज के अपहरण के प्रयास का दिया जवाब भारतीय नौसेना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025