Page Loader
अमेरिका: 55 वर्षीय प्रोफेसर रह रहे समुद्र के अंदर, 100 दिन रहने का लक्ष्य
अमेरिका के प्रोफेसर 100 दिन समुद्र की सतह के नीचे रहने का रिकॉर्ड बना रहे हैं (तस्वीर: ट्विटर/@USouthflorida)

अमेरिका: 55 वर्षीय प्रोफेसर रह रहे समुद्र के अंदर, 100 दिन रहने का लक्ष्य

लेखन गजेंद्र
Apr 04, 2023
07:53 pm

क्या है खबर?

अमेरिका की नौसेना के पूर्व गोताखोर और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के 55 वर्षीय प्रोफेसर जोसेफ डिटुरी समुद्र की सतह के सबसे नीचे ज्यादा दिन बिताने का रिकॉर्ड बना रहे हैं। डिटुरी 1 मार्च से फ्लोरिडा कीज की सतह से 30 फीट नीचे 55 वर्ग मीटर की जगह में रह रहे हैं। उनकी यहां 100 दिन रहने की योजना है। उनको समुद्र में रहते हुए 30 दिन से ज्यादा समय हो गए हैं। 100 पूरा करने पर वह नया रिकॉर्ड बनाएंगे।

रिकॉर्ड

क्या है प्रोफेसर का उद्देश्य?

प्रोफेसर डिटुरी यह देख रहे हैं कि मानव शरीर अत्यधिक दबाव पर किस तरीके की प्रतिक्रिया देता है। डिटुरी समुद्र की सतह के नीचे जाकर और यहां 100 दिन समय बिताकर यह जांच रहे हैं कि इस उच्च दबाव वाले वातावरण में रहने से उनके शरीर और स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ेगा। उनका यह प्रयास पनडुब्बी पर समय बिताने से काफी अलग होगा और उन्हें अधिक दबाव का सामना करना पड़ेगा।