Page Loader
अमेरिका: कैफे में 2 लड़कियों पर चाकू से हमला, आरोपी बोला- सभी गोरों को मार डालूंगा
अमेरिका के न्यूयॉर्क में कैफे में 2 लड़कियों पर चाकू से हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

अमेरिका: कैफे में 2 लड़कियों पर चाकू से हमला, आरोपी बोला- सभी गोरों को मार डालूंगा

लेखन गजेंद्र
Dec 27, 2023
12:17 pm

क्या है खबर?

अमेरिका में न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में क्रिसमस के दौरान मजे कर लोगों के बीच एक व्यक्ति ने 2 लड़कियों पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों लड़कियां बुरी तरह घायल हुई हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, पुलिस ने 36 वर्षीय संदिग्ध आरोपी स्टीवन हचरसन को गिरफ्तार कर लिया। हमले के बाद वह चिल्ला रहा था, "मैं चाहता हूं कि सभी गोरे लोग मर जाएं।" आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।

हमला

कर्मचारियों के मेज देने पर किया हमला

रिपोर्ट के मुताबिक, 25 दिसंबर को क्रिसमस की सुबह दक्षिण अमेरिका से आईं 14 और 16 वर्षीय 2 किशोरी अपने माता-पिता के साथ ग्रांड सेंट्रल टर्मिनल रेस्तरां में नाश्ता कर रही थीं। तभी आरोपी हचरसन वहां पहुंचा और उसने कैफे कर्मचारियों से मेज मांगी। हालांकि, उसने कहा कि वह कुछ ऑर्डर नहीं करेगा। इस पर कर्मचारियों ने उसे मना कर दिया तो वह क्रोधित हो गया। उसने लड़कियों की तरफ इशारा किया, जो उस समय कुछ नहीं खा रहे थे।

जांच

लड़कियों के पीठ और जांघ पर चाकू मारा

कैफे के कर्मचारियों ने बताया कि मना करने के बाद वह मेज से उठा और चाकू से बड़ी लड़की के पीठ पर और छोटी लड़की की जांघ पर चाकू घोंप दिया। घटना के बाद कैफे में अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने हचरसन को गिरफ्तार कर लिया है, उसके पास से चाकू के अलावा कुछ नहीं मिला। दोनों घायलों की हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि हचरसन पहले भी जेल जा चुका है।