NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका: जन्मदिन पर मंदिर जा रहे भारतीय परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, मां-बेटी की मौत
    अगली खबर
    अमेरिका: जन्मदिन पर मंदिर जा रहे भारतीय परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, मां-बेटी की मौत
    अमेरिका के पोर्टलैंड में कार दुर्घटना में भारतीय मां-बेटी की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर: फ्रीपिक)

    अमेरिका: जन्मदिन पर मंदिर जा रहे भारतीय परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, मां-बेटी की मौत

    लेखन गजेंद्र
    Apr 03, 2024
    12:35 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका के औरिगन राज्य के पोर्टलैंड में एक भारतीय परिवार की कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार में सवार महिला और उनकी बेटी की मौत हो गई।

    मृतक महिला 32 वर्षीय कामथम गीतांजलि और उनकी 5 वर्षीय बेटी हनिका हैं। गीतांजलि के पति नरेश और बेटा ब्रमन हादसे में घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है।

    हादसा रविवार सुबह हुआ था। गीतांजलि आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के कोनाकांची की रहने वाली थीं।

    हादसा

    गीतांजलि के जन्मदिन पर मंदिर जा रहा था परिवार

    NDTV के मुताबिक, परिवार के रिश्तेदार ने बताया कि रविवार को गीतांजलि का जन्मदिन था। वह 32 साल की होने पर भगवान का आशीर्वाद लेने मंदिर जा रही थीं।

    गीतांजलि कार चला रही थीं, जबकि अन्य लोग उनके साथ बैठे थे। साउथ मेरिडियन रोड पर स्टॉप के साइन पर वह रुकने में विफल रहीं और उनकी कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी।

    उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।

    जांच

    10 साल से अमेरिका में रह रहा था परिवार

    पुलिस ने बताया कि गीतांजलि की कार में टक्कर मारने वाले व्यक्ति की पहचान कैनबी के 18 वर्षीय बेंजामिन हर्नांडेज़-लोपेज़ के रूप में हुई है।

    पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल गीतांजलि को हवाई मार्ग से अस्पताल ले जाया गया। वह मानसिक रूप से मृत हो गई थीं। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।

    गीतांजलि और नरेश 10 साल से अमेरिका में रह रहे थे और दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। उनके बेटे के पैर में फ्रैक्चर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    कार दुर्घटना
    आंध्र प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    अमेरिका

    अमेरिका: उड़ान भरने के बाद गिरा यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान का टायर यूनाइटेड एयरलाइंस
    2027 तक सस्ती हो जाएंगी इलेक्ट्रिक कारें, अमेरिकी कंपनी ने अध्ययन में किया दावा  इलेक्ट्रिक वाहन
    मीडिया दिग्गज रूपर्ट मर्डोक 92 साल की उम्र में करेंगे 5वीं शादी, कौन बनेगी जीवनसंगिनी? रूपर्ट मर्डोक
    हूती विद्रोहियों ने जहाजों पर फिर किए हमले, अमेरिका ने मार गिराए 15 ड्रोन यमन

    कार दुर्घटना

    गूगल पिक्सल फोन ने हादसे में बचाई जान, काम आया 'कार क्रैश डिटेक्शन' फीचर एंड्रॉयड
    वोल्वो बनाने जा रही है दुनिया की सबसे सुरक्षित कार, इस फीचर से करेगी अलर्ट ऑटोमोबाइल
    दुर्घटनाओं से बचने के लिए गाड़ी के टायर्स की इन बातों का रखें ध्यान ऑटोमोबाइल
    कंप्रेहेंसिव और थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस में हैं कंफ्यूजन? जानें दोनों में अंतर व्यवसाय

    आंध्र प्रदेश

    इंजीनियरिंग ग्रेजुएट महिला हुई साइबर ठगी का शिकार, झांसे में आकर गंवाए 12 लाख साइबर अपराध
    चंद्रबाबू नायडू के बेटे ने बताया पिता की जान को खतरा, बोले- नुकसान पहुंचाया जा रहा चंद्रबाबू नायडू
    आंध्र प्रदेश में बड़ा रेल हादसा: 2 ट्रेनें आपस में टकराईं; 3 की मौत, कई घायल रेल पटरी से उतरना
    आंध्र प्रदेश रेल हादसे में 13 की मौत, दर्जनों घायल; बदला गया कई ट्रेनों का मार्ग  अश्विनी वैष्णव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025