न्यूयॉर्क में प्रकाशित हुई दुनिया की सबसे बड़ी कॉमिक बुक, बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
क्या है खबर?
दुनियाभर में कॉमिक बुक्स पढ़ने का चलन सालों से रहा है, फिर चाहे वे मार्वल की हों या किसी खास सुपरहीरो की। हालांकि, क्या आपने कभी सोचा कि किसी का कॉमिक बुक का क्रेज इतना बढ़ जाएगा कि वह एक विशाल कॉमिक बुक प्रकाशित करवाएंगे? ऐसा ही कुछ न्यूयॉर्क में हुआ है। यहां 'वीफ्रेंड्स कॉमिक बुक' की 'जेंटल जायंट' नाम की कॉमिक बुक अब तक प्रकाशित की गई दुनिया की सबसे बड़ी कॉमिक बुक बन गई है।
कॉमिक बुक
कितनी विशाल है यह कॉमिक?
9 अक्टूबर को 'न्यूयॉर्क कॉमिक कॉन (NYCC)' में इस विशाल कॉमिक बुक को प्रदर्शित किया गया। अब यह इतिहास में प्रकाशित सबसे बड़ी कॉमिक बुक बन गई है, जिसका नाम गिनीज बुक में भी शुमार हो गया है।
इस कॉमिक बुक का आकार 7 फीट 125.48 इंच है, जो 3.5 फीट ऊंची, 2.25 फीट चौड़ी और 0.01 फीट मोटी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह कॉमिक किसी साधारण आकार की कॉमिक से 4 गुना बड़ी है।
रिकॉर्ड
क्या है कॉमिक की कहानी?
'वीफ्रेंड्स एंटरटेनमेंट एंड कैरेक्टर फ्रैंचाइजी' ने इस रिकॉर्ड को कायम किया है। इस कॉमिक बुक के लिए एक खास कवर डिजाइन किया गया था, जिसे डेडपूल के रचयिता और इमेज कॉमिक्स के सह-संस्थापक रॉब लीफेल्ड ने बनाया था।
इस कॉमिक की कहानी 'कोल्ड वॉर' के दौर पर आधारित है और सरकार के एक गुप्त प्रयोग के इर्द-गिर्द घूमती है, जिससे 'जेंटल जाइंट' का जन्म होता है।
इस कवर वाली कॉमिक के केवल 55 संस्करण छापे गए थे।
विवरण
कॉमिक तैयार करने में सामने आईं कई परेशानियां
'वीफ्रेंड्स' के सोशल मीडिया पेज पर बताया गया कि इस विशाल कॉमिक को बनाने में कितनी मुश्किलें आईं। कॉमिक के विशेष विवरण में बदलाव किए गए, ताकि सब कुछ साफ-साफ दिखाई दे।
इसके बाद प्रिंटिंग पर विचार किए गए। इस कॉमिक का वजन 2.83 किलोग्राम है और इसमें 24 पन्ने हैं।
इस कॉमिक की सुपरवाइजर सिमोन नाम की महिला ने भी इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में खास योगदान दिए।
गिनीज
गिनीज बुक की टीम ने कि प्रयास की तारीफ
गिनीज विश्व रिकॉर्ड के निर्णायक एंड्रयू ग्लास ने NYCC के दौरान इस कॉमिक की माप की प्रक्रिया की देखरेख की थी।
उन्होंने इसके बाद में कहा, "इस रिकॉर्ड का हिस्सा बनना बहुत शानदार रहा। इतने बड़े पैमाने पर कॉमिक बनाने में आने वाली लॉजिस्टिकल चुनौतियों के बारे में जानना बेहद दिलचस्प था और न्यूयॉर्क कॉमिक कॉन का अनुभव करना हमेशा ही मजेदार होता है।"
यह कॉमिक साधारण आकार में प्रशंसकों के लिए उपलब्ध है।