NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / कंपनी का टारगेट पूरा नहीं होने पर कर्मचारियों ने खुद को दी सजा, वीडियो वायरल
    अगली खबर
    कंपनी का टारगेट पूरा नहीं होने पर कर्मचारियों ने खुद को दी सजा, वीडियो वायरल

    कंपनी का टारगेट पूरा नहीं होने पर कर्मचारियों ने खुद को दी सजा, वीडियो वायरल

    लेखन अंजली
    Jan 22, 2020
    07:28 pm

    क्या है खबर?

    किसी भी कंपनी के कर्मचारी सेल्स टारगेट पूरा करने को लेकर परेशान रहते हैं, लेकिन कंपनी के कुछ अफसर सेल्स टारगेट को अपना ज़मीर ही मान लेते हैं।

    ये बात हम नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो जाहिर कर रही है।

    दरअसल, चीन की एक कंपनी अपना सेल्स टारगेट पूरा नहीं कर पाई थी, जिसके चलते कंपनी के कर्मचारियों ने खुद को ही इसका जिम्मेदार बताते हुए सजा दी।

    लोटपोट मत होइए! खबर को विस्तार से जानिए।

    मामला

    कहां का है यह मामला?

    यह अजीबो-गरीब मामला चीन के जीलिन प्रांत का है, जहां एक कंपनी के कर्मचारियों के ज़मीर को बहुत गहरी चोट पहुंची।

    दरअसल, कंपनी का सेल्स टारगेट पूरा नहीं होने पर बेहद ईमानदार कर्मचारियों ने खुद को पूरे स्टाफ के सामने स्टेज पर घुटने के बल रेंगने की सजा दी, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    बता दें कि कर्मचारियों ने अपने आपकोे यह अद्भुत सजा कंपनी की एनुअल मीटिंग के दौरान दी।

    जानकारी

    एक ब्लॉगर ने वायरल की सजा की वीडियो

    इस सजा के पात्र कंपनी के मैनेजर और डायरेक्टर भी बने। इस मीटिंग में शामिल एक कर्मचारी ने दावा किया कि सभी ने ऐसा अपनी मर्जी से किया और खुद को सजा दी।

    एक ब्लॉगर ने शनिवार को चाइनीज सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी 15 वीडियो क्लिप अपलोड कीं, जिसमें उसने दावा किया कि यह क्लिप्स उसको चांगचुन कंपनी में काम करने वाले एक अज्ञात कर्मचारी ने भेजी थीं।

    लगता है उस अज्ञात कर्मचारी की तो अब खैर नहीं!

    वायरल वीडियो

    कुछ इस प्रकार है उन वायरल क्लिप्स का नज़ारा

    वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर सभी कर्मचारी लाइन से झंडा लेकर खड़े हैं। फिर एक के बाद एक लोग आते हैं और घुटनों के बल स्टेज पर रेंगने लगते हैं।

    ये सब साथ में जोर-जोर से चिल्लाते दिख रहे हैं। वीडियो आप यहां देख सकते हैं।

    सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना भी हुई। कुछ का कहना है कि ये लोग अपनी जॉब नहीं खोना चाहते तो कुछ के अनुसार चीन में ऐसा होना आम है।

    अन्य मामला

    चीन से पहले भी कई बार सामने आई हैं ऐसी घटनाएं

    यह पहली बार नहीं है जब टारगेट पूरा न होने पर कंपनी में किसी को ऐसी सजा मिली हो। चीनी कंपनियों द्वारा कर्मचारियों के शोषण की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं।

    इससे पहले भी चीन की एक कंपनी के कर्मचारियों ने साल का टारगेट पूरा नहीं किया तो कंपनी ने सजा के तौर पर कर्मचारियों को बीच सड़क पर रेंगने के लिए मजबूर कर दिया था।

    इस घटना का भी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    चीन समाचार

    रातों-रात अचानक बढ़ गई 24 वर्षीय चीनी लड़के की संपत्ति, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप
    वीयरेबल डिवाइस मार्केट में एंट्री के लिए फिटबिट को खरीदने पर विचार कर रही गूगल शाओमी
    चीन ने जम्मू-कश्मीर के विभाजन को बताया गैरकानूनी, भारत ने दी यह प्रतिक्रिया भारत की खबरें
    भाई के इलाज के लिए पाँच साल तक बहन ने रोज़ाना खाए केवल मिर्च और चावल अजब-गजब खबरें

    अजब-गजब खबरें

    इस खूबसूरत द्वीप पर आज भी इस्तेमाल होते हैं पत्थर के सिक्के, जानें इसकी वजह अजब-गजब
    दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला ने मनाया अपना 117वां जन्मदिन जापान
    जब योग करने की वजह से लोगों ने गवां दी अपनी जान योग
    इस लड़की ने शादी का प्रपोजल ठुकरा दिया, लेकिन नहीं लौटाई करोड़ों की अंगूठी लंदन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025