Loading...
इटली के इस गांव की महिलाएं जीती हैं असाधारण रूप से लंबी जिंदगी
इटली के इस गांव में महिलाओं की उम्र है काफी ज्यादा

इटली के इस गांव की महिलाएं जीती हैं असाधारण रूप से लंबी जिंदगी

लेखन सयाली
Oct 09, 2026
05:23 pm

क्या है खबर?

इटली के खूबसूरत स्थान सार्डिनिया में लगभग 20 साल पहले वैज्ञानिकों ने एक अहम खोज की थी। यहां दुनिया का पहला 'ब्लू जोन' पाया गया था, जहां के लोगों में असाधारण रूप से लंबी उम्र देखी गई थी। अब इसी स्थान से 110 किलोमीटर दूर के एक गांव में भी ब्लू जोन पाया गया है। इस गांव का नाम बोलोटाना है, जहां की महिलाओं का जीवनकाल काफी लंबा होता है।

अध्ययन

क्या है यहां की महिलाओं की औसत उम्र?

इस खोज से जुड़ा अध्ययन 'फ्रंटीयर्स इन एजिंग' नाम की पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। इसके लिए 2021 से 2025 तक का डाटा जुटाया गया था, जिसका विश्लेषण किया गया था।

बोलोटाना में 70 साल की औसत महिला की बची हुई जीवन-अवधि 20.85 साल पाई गई। इस गांव में 70 साल की महिला के 100 साल की उम्र तक जीवित रहने की अनुमानित संभावना 13.83 प्रतिशत है, जो इटली के बाकी हिस्सों की तुलना में कई ज्यादा है।

नतीजे

पुरुषों की औसत आयु है कम

शिकागो यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस के महामारी-विशेषज्ञ एस जे ओल्शंस्की इस अध्ययन के सह-लेखक हैं। उन्होंने बताया, "हमें लगता है कि यह दुनिया में महिलाओं की सबसे ज्यादा उम्र तक जीने वाली आबादी है।"

वैसे तो बोलोटाना के पुरुषों की उम्र भी लंबी होती है, लेकिन महिलाओं की तुलना में यह काफी कम है। यहां 70 साल का पुरुष ज्यादा से ज्यादा 16.02 साल और जी सकता है, जो इटली के राष्ट्रीय औसत (15.48 साल) की तुलना में थोड़ा ज्यादा है।

ADVERTISEMENT

खासियत

बोलोटाना में क्यों जगी शोधकर्ताओं की दिलचस्पी?

शोधकर्ताओं का ध्यान बोलोटाना की ओर तब गया जब वहां की आबादी 2,266 थी। उन्होंने गौर किया कि इस समुदाय में 100 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या असामान्य रूप से ज्यादा थी।

हालांकि, लंबी उम्र ही यहां की एकमात्र खास बात नहीं है। ओल्शंस्की ने बताया, "बोलोटाना को जो चीज खास बनाती है, वह है इसका शानदार ऐतिहासिक रिकॉर्ड। इसकी मदद से हम जन्म-मृत्यु के समय की उम्र का पक्के तौर पर पता लगा सकते हैं।"

ADVERTISEMENT

कारण

अधिक उम्र का कारण है अभी भी एक राज

नगरपालिका और बपतिस्मा के रिकॉर्ड सदियों पुराने हैं, जिनसे शोधकर्ता लोगों की उम्र की स्वतंत्र रूप से पुष्टि कर पाए थे। इन रिकॉर्ड की मदद से 100 साल से ज्यादा उम्र वाले हर बोलोटाना के नागरिक की जानकारी को वे वेरिफाई कर पाए।

बोलोटाना की महिलाओं की लंबी उम्र का राज क्या है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। शोधकर्ताओं का सुझाव है कि व्यक्तिगत स्तर पर और अध्ययन करके इसका पता लगाया जा सकता है।

जानकारी

गांव का वातावरण निभाता है अहम भूमिका

इस गांव का माहौल भी लंबी उम्र में भूमिका निभाता है। यहां के लोग पहाड़ी इलाकों में रहते हैं, जहां ज्यादातर खाना स्थानीय स्तर पर उगाया जाता है और लोगों का अकेलापन या सामाजिक अलगाव बहुत कम देखने को मिलता है।

ADVERTISEMENT