NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए तैरकर बांग्लादेश से भारत पहुंची लड़की, गिरफ्तार
    अगली खबर
    बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए तैरकर बांग्लादेश से भारत पहुंची लड़की, गिरफ्तार
    बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए तैरकर बांग्लादेश से भारत पहुंची लड़की

    बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए तैरकर बांग्लादेश से भारत पहुंची लड़की, गिरफ्तार

    लेखन अंजली
    Jun 01, 2022
    07:28 pm

    क्या है खबर?

    "ये इश्क नहीं आसां, बस इतना समझ लीजिए, एक आग का दरिया है और डूब के जाना है", ये कहावत तो आपने जरूर सुनी होगी। लेकिन यहां बात आग की नहीं बल्कि नदी की है, जिसे पार करके एक बांग्लादेशी लड़की भारत पहुंची है।

    यह 22 वर्षीय बांग्लादेशी लड़की अपने फेसबुक प्रेमी से शादी करने के लिए एक घंटे नदी में तैराकी करके बांग्लादेश से भारत में घुसी।

    आइए आपको इस पूरी घटना के बारे में बताते हैं।

    मामला

    खतरनाक सुंदरबन जंगल को पार करके भारत पहुंची कृष्णा

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बांग्लादेशी लड़की का नाम कृष्णा मंडल है, जो भारत में रहने वाले अभिक मंडल से मिलने के लिए न सिर्फ नदी को बल्कि सुंदरबन के खतरनाक जंगल को भी पार करके आई है।

    दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी, फिर धीरे-धीरे दोनों को मोहब्बत हो गई। कृष्णा के पास पासपोर्ट नहीं था, इसलिए उसने अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर बांग्लादेश से भारत आने का खतरनाक रास्ता चुना।

    गिरफ्तार

    अवैध तरीके से भारत में घुसने के कारण कृष्णा हुई गिरफ्तार

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कृष्णा ने सबसे पहले सुंदरबन में प्रवेश किया था, जो रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए प्रसिद्ध है। इसके बाद वह एक घंटे तक नदी में तैरती रही और तब जाकर अभिक से मिली। फिर दोनों ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में शादी कर ली।

    कृष्णा को बीते सोमवार को अवैध रूप से देश में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और अब उसे बांग्लादेशी उच्चायोग को सौंपने की बात चल रही है।

    अन्य मामला

    एक बांग्लादेशी किशोर ने भी अवैध तरीके से पार की थी सीमा

    यह पहली बार नहीं हुआ है, जब कोई बांग्लादेशी अवैध तरीके से भारत में घुसा है। कृष्णा से कुछ ही महीने पहले इमान हुसैन नाम का एक किशोर अपनी पंसदीदा चॉकलेट खरीदने के लिए एक नदी में तैरकर भारत में घुसा था।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया था और उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बांग्लादेश
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    बांग्लादेश

    सुप्रीम कोर्ट पर देश की निगाहें, नागरिकता कानून से जुड़ी याचिकाओं पर आज होगी सुनवाई पाकिस्तान समाचार
    पोहा खाने से घुसपैठियों की पहचान कर रहे भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल
    नागरिकता संशोधन कानून: आवेदनकर्ता को देना होगा धर्म का प्रमाण भारत की खबरें
    अब भारतीयों की जेब पर भारी पड़ेगी भूटान यात्रा, निशुल्क प्रवेश की सुविधा होगी खत्म भारत की खबरें

    अजब-गजब खबरें

    बाइक सवार शराबी के सामने आया सांप तो उसने दांतों से कर दिए टुकड़े, वीडियो वायरल कर्नाटक
    पीठ में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा व्यक्ति, जांच में निकलीं तीन किडनियां ब्राजील
    लॉकडाउन में बोरियत भगाने के लिए शख्स ने घर की दीवार में किया छेद, मिली सुरंग कोरोना वायरस
    बहन ने लूडो खिलाने से किया मना, शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा आठ वर्षीय भाई केरल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025