Loading...
व्हीलचेयर के सहारे महिला ने पूरी की मैराथन, तोड़ा अपना ही पिछला विश्व रिकॉर्ड
व्हीलचेयर पर महिला ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

व्हीलचेयर के सहारे महिला ने पूरी की मैराथन, तोड़ा अपना ही पिछला विश्व रिकॉर्ड

लेखन सयाली
Oct 12, 2026
10:22 am

क्या है खबर?

जो लोग व्हीलचेयर के सहारे होते हैं, वे शायद ही अपने रोजमर्रा के बड़े काम खुद कर पाते हैं। हालांकि, कुछ लोगों का जज्बा ऐसा होता है कि वे व्हीलचेयर को अपने लक्ष्य के रास्ते में बाधा नहीं बनने देते, बल्कि उसके साथ ही कमाल कर दिखाते हैं। ऐसा ही कुछ कैथरीन डेबर्नर ने कर दिखाया। उन्होंने सबको तब चौका दिया, जब उन्होंने 'बैंक ऑफ अमेरिका शिकागो मैराथन' में अपना ही पिछला विश्व रिकॉर्ड तोड़ा और फिर शीर्ष पर आईं।

रिकॉर्ड

लगातार 2 बार बनीं विश्व चैंपियन

स्विट्जरलैंड की कैथरीन एक व्हीलचेयर रेसर हैं, जिन्होनें 2024 के बाद एक बार फिर 2026 में जीत हासिल की है। उन्होंने रेस को एक घंटे, 33 मिनट और 16 सेकंड में पूरा किया और महिलाओं की व्हीलचेयर रेस का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

कैथरीन ने इससे पहले 2023 में बर्लिन मैराथन को एक घंटे, 34 मिनट और 16 सेकंड में पूरा करके विश्व रिकॉर्ड कायम किया था। अब रविवार को उन्होंने एक मिनट से अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा है।

रेस

चुनौतियों के बाद भी नहीं मानी हार

शुरुआत से ही कैथरीन सपाट रेस ट्रैक पर तेजी से आगे बढ़ रही थीं। यह रास्ता तेज तो था, लेकिन इसमें कई मोड़ और घुमाव भी थे।

इनकी वजह से तेज रफ्तार में व्हीलचेयर रेसिंग करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, कैथरीन इससे घबराई नहीं और ट्रैक पर जबरदस्त रफ्तार से दौड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर दिखाया।

अब कैथरीन 12 बड़ी मैराथन जीत चुकी हैं, जिससे साबित होता है कि उनमें कितना जज्बा है।

ADVERTISEMENT

कैथरीन

जीत के बाद क्या बोलीं कैथरीन?

अपनी जीत के बाद कैथरीन ने कहा, "मैंने सच में अपनी पूरी कोशिश की और जब मैंने फिनिश लाइन पर समय देखा तो बहुत अच्छा लगा। यह अविश्वसनीय है।"

कैथरीन बताया कि उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद से रेस में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन जीत हासिल करने में भीड़ के सहयोग ने उनकी मदद की।

कैथरीन ने आगे कहा, "मैं बस अपना सब कुछ देना चाहती थी और मैंने वही किया।"

ADVERTISEMENT

पुरुष

पुरुषों की श्रेणी में भी बना नया विश्व रिकॉर्ड

कैथरीन के साथ-साथ मार्सेल ह्यूग ने भी पुरुषों की श्रेणी में अपना पिछला विश्व रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने रेस को एक घंटे, 21 मिनट और 34 सेकंड में पूरा किया।

इससे पहले उन्होंने साल 2021 में जापान में विश्व रिकॉर्ड बनाया था, जब उन्होंने रेस को एक घंटे, 17 मिनट और 47 सेकंड में पूरा किया था।

मार्सेल लगातार 5 साल शिकागो मैराथन के विजेता रहे हैं और अब उन्होंने इस कोर्स पर अपनी कुल 7वीं जीत हासिल की है।

ADVERTISEMENT