NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / चीन में विवाद का कारण बना 'आसानी से शादी करने' का फैशन ट्रेंड, क्या है ये?
    अगली खबर
    चीन में विवाद का कारण बना 'आसानी से शादी करने' का फैशन ट्रेंड, क्या है ये?
    चीन में विवाद का कारण बना 'आसानी से शादी करने' का फैशन ट्रेंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    चीन में विवाद का कारण बना 'आसानी से शादी करने' का फैशन ट्रेंड, क्या है ये?

    लेखन अंजली
    Sep 06, 2023
    08:20 pm

    क्या है खबर?

    चीन में कुछ दिन पहले तक "आसानी से शादी करना" नाम का एक नया फैशन ट्रेंड सोशल मीडिया के जरिए काफी लोकप्रियता हासिल कर रहा था, लेकिन अब यह सवालों के घेरे में आ गया है।

    ऐसा माना जा रहा है कि यह ट्रेंड लोगों की भावनाओं को ठंस पहुंचा रहा है।

    सोशल मीडिया के यूजर्स का कहना है कि यह ट्रेंड किसी के मूल्य, अद्वितीय दृष्टिकोण और व्यक्तिगत मूल्यों को प्रतिबिंबित करने में विफल रहता है।

    ट्रेंड

    क्या है यह ट्रेंड?

    स्थानीय भाषा में 'हाओ जिया फेंग' के रूप में जाने वाले इस ट्रेंड को फॉलो करने के लिए मध्यम लंबाई के कपड़ों को सफेद और गुलाबी जैसे रंगों के कोट के साथ पहना जाता है।

    जैसे ही इस ट्रेंड ने चीनी फैशन के क्षेत्र में अपनी जगह बनाई, कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और ब्लॉगर्स ने चीनी महिलाओं को आवश्यक फैशन युक्तियों के साथ इस शैली को अपनाने में मदद करना शुरू कर दिया।

    प्रतिक्रियाएं

    ट्रेंड को नहीं माना जा रहा सही

    इस ट्रेंड का मुख्य उद्देश्य सुंदरता को लेकर चीनी पुरुषों की छवि में इस फैशन स्टाइल को शामिल करना है।

    पारंपरिक रूप से विवाह की योग्यता से जुड़े विनम्रता, मासूमियत, पवित्रता और सज्जनता जैसे गुणों को व्यक्त करते हुए यह फैशन स्टाइल महिलाओं के शरीर की प्राकृतिक आकर्षणता को उजागर करना चाहता है।

    हालांकि, कई लोगों को यह पसंद नहीं आया और जल्द ही इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने आलोचनाएं करना शुरू कर दिया।

    आलोचना

    ट्रेंड को मिल रहीं कई आलोचनाएं

    जहां कई लोग इस ट्रेंड का समर्थन करते हुए कह रहे हैं कि इसने महिलाओं और पुरुषों का आपस में मिलना आसान बनाया है, वहीं कई इसकी खिलाफत कर रहे हैं।

    कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह लैंगिक समानता के मानकों के विरुद्ध है। वे दूसरों की खुशी के लिए व्यक्तिगत प्राथमिकताओं को छोड़ने के कारणों पर सवाल उठा रहे हैं।

    अन्य ट्रेंड

    इस ट्रेंड के खिलाफ शुरू हुआ काउंटर ट्रेंड

    अब स्थिति यह है कि इस ट्रेंड के खिलाफ 'शादी करना मुश्किल करना' नामक ट्रेंड शुरू हो गया है।

    इस ट्रेंड के समर्थकों का कहना है कि शादी करने से अच्छा लड़कियां पढ़ें, व्यायाम करें, यात्रा करें, अपने काम से प्यार करें और पैसा खर्च करना पसंद करें।

    यह आत्मसंतुष्टि को बढ़ावा देगा और महिलाओं को पारंपरिक मानदंडों से बंधे बिना खुद के प्रति वफादार रहने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    कमल हासन की 'ठग लाइफ' में नजर आएंगे ये कलाकार, जानिए किसे मिली कितनी फीस कमल हासन
    IPL 2025: सबसे महंगे खिलाड़ियों का ऐसा रहा प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'मां' ही नहीं, बॉलीवुड की इन हॉरर फिल्मों का भी इंतजार कर रहे दर्शक बॉलीवुड समाचार
    बाढ़ के पानी में डूबी कार की मरम्मत पड़ेगी महंगी, ये तरीके बचाएंगे खर्चा  मानसून

    चीन समाचार

    चीन के चिड़ियाघर में वास्तविक भालू या भालू की पोशाक में इंसान? लोगों में छिड़ी बहस सोशल मीडिया
    मॉर्गन स्टेनली ने भारत की रेटिंग बढ़ाई, कहा- भारतीय अर्थव्यवस्था विकास की लहर की शुरुआत में अर्थव्यवस्था समाचार
    चीन: बीजिंग समेत कई शहरों में बाढ़ से भारी नुकसान, 34 की मौत बाढ़
    अमेरिकी अरबपति नेविल रॉय सिंघम कौन हैं, जिन पर लगा चीनी प्रोपेगंडा फैलाने का आरोप? चीनी सरकार

    अजब-गजब खबरें

    बाजार में आई 'पानी पूरी तवा आइसक्रीम', अनोखे फूड कॉम्बिनेशन का वीडियो देखकर यूजर्स हुए निराश सोशल मीडिया
    अमेरिका: महिला ने तेजी से शब्दों की उल्टी स्पेलिंग बताकर बनाया विश्व रिकॉर्ड अमेरिका
    टिक-टॉक चैलेंज: बच्चों के सिर से अंडा फोड़ना है खतरनाक, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी  टिक-टॉक
    व्यक्ति के सूप में निकला चूहे का पैर, रेस्टोरेंट को लग सकता है लाखों का जुर्माना अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025