NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / भारत के पांच अजीबो-गरीब म्यूजियम, कहीं रखी हैं जादू-टोने की चीजें तो कहीं टॉयलेट
    अगली खबर
    भारत के पांच अजीबो-गरीब म्यूजियम, कहीं रखी हैं जादू-टोने की चीजें तो कहीं टॉयलेट

    भारत के पांच अजीबो-गरीब म्यूजियम, कहीं रखी हैं जादू-टोने की चीजें तो कहीं टॉयलेट

    लेखन अंजली
    Nov 04, 2019
    08:44 pm

    क्या है खबर?

    अब तक आपने देश और विदेश में कई म्यूजियम देखे होंगे, जिसमें कहीं जानवरों के कंकाल होते हैं तो कहीं इतिहास से जुड़ी चीजें देखने को मिलती हैं।

    इसके अलावा कई म्यूजियम ऐसे भी हैं, जिनको विभिन्न प्रकार के थीम पर बनाया गया है।

    लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे अजीबो-गरीब म्यूजियम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां अजीब सी चीजें रखी हुई हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

    तो आइए जानें।

    #1

    वीचर बर्तन म्यूजियम

    गुजरात के अहमदाबाद में वैसे तो कई तरह के म्यूजियम स्थित है, लेकिन इनमें से सबसे प्रसिद्ध व अजीब म्यूजियम है वीचर बर्तन म्यूजियम।

    इस म्यूजियम की विशेषता ये है कि यहां 4,000 से भी अधिक बर्तन हैं, जिनमें से कई तो 1,000 साल पुराने हैं।

    इसके अलावा इस म्यूजियम में हर धातु से बने बर्तन रखे हुए हैं।

    यह एक अनोखा म्यूजियम है, जो भारतीय शिल्पकारों की कला और सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है।

    #2

    सुलभ इंटरनेशनल शौचालय म्यूजियम

    वैसे तो राजधानी दिल्ली विभिन्न प्रकार की चीजों और जगहों के लिए मशहूर है, लेकिन दिल्ली एक अनोखे म्यूजियम के लिए भी मशहूर है, जिसका नाम सुलभ इंटरनेशनल शौचालय म्यूजियम है।

    दिल्ली में स्थित इस म्यूजियम में तरह-तरह के शौचालयों का संग्रह है।

    इस म्यूजियम की अजीब बात तो ये है कि इस अनोखे म्यूजियम में 2500 ईसा पूर्व के रोमन सम्राटों द्वारा इस्तेमाल किए गए सोने और चांदी के शौचालयों का भी पूरा इतिहास आपको देखने को मिल जाएगा।

    #3

    शंकर इंटरनेशनल डॉल्स म्यूजियम

    दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग पर चिल्ड्रेन बुक ट्रस्ट के भवन में स्थित एक म्यूजियम है, जिसे शंकर इंटरनेशनल डॉल्स म्यूजियम के नाम से जाना जाता है।

    इस म्यूजियम में तरह-तरह की सैकड़ों गुड़ियां मौजूद हैं।

    इस संग्रहालय की स्थापना मशहूर कार्टूनिस्ट के. शंकर पिल्लई ने की थी।

    इस म्यूजियम की विशेष बात तो ये है कि विभिन्न परिधानों में सजी गुड़ियों का संग्रह विश्व के सबसे बड़े संग्रहों में से एक है।

    #4

    ब्लैक मैजिक म्यूजियम

    गुवाहाटी के मायोंग गांव में सबसे विचित्र म्यूजियम है, जिसे ब्लैक मैजिक म्यूजियम के नाम से जाना जाता है।

    यहां मानव कंकाल और खोपड़ियों सहित जादू-टोने से जुड़ी हर तरह की चीजें आपको देखने को मिल जाएंगी।

    दरअसल, कहा जाता है कि जादू-टोना और काले जादू की उत्पति जहां से हुई, वो मायोंग गांव ही है।

    यही वजह है कि यहां पर यह विचित्र म्यूजियम बनाया गया है।

    #5

    ब्रेन म्यूजियम

    बेंगलुरु में भी एक अजीबोगरीब म्यूजियम स्थित है, जिसे ब्रेन म्यूजियम के नाम से जाना जाता है।

    आपको बता दें कि इस म्यूजियम में 300 से भी अधिक दिमागों को सुरक्षित रखा गया है।

    इन दिमागों को -86 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखा गया है, ताकि ये खराब न हों।

    दरअसल, यह म्यूजियम तंत्रिका विज्ञान के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बनाया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    भारत की खबरें

    इतिहास में पहली बार पाकिस्तान ने बंद की भारत के साथ डाक सेवाएं पाकिस्तान समाचार
    एक नवंबर से बंद हो जाएंगी इन कंपनियों की सिम, जल्द करा लें पोर्ट व्यवसाय
    जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल की पाकिस्तान को चेतावनी, बोले- सुधरा नहीं तो अंदर घुसकर देंगे जवाब पाकिस्तान समाचार
    सरकार का लोगों को तोहफ़ा, डिजिटल ट्रांजेक्शन पर एक नवंबर से नहीं लगेगा अतिरिक्त चार्ज, जानें व्यवसाय

    अजब-गजब खबरें

    पूर्वी भारत के इस रेस्टोरेंट में भारत में बने रोबोट परोसते हैं खाना, देखें वीडियो ओडिशा
    दिल्ली की एक कोर्ट में पेश किए गए 13 तोते, जानें क्या है मामला दिल्ली
    सांड ने निगले एक लाख रुपये से अधिक के गहने, अब गोबर में हो रही तलाश हरियाणा
    ये तानाशाह किसी से हाथ मिलाने के बाद शराब से धोता था अपने हाथ, जानें कहानी अजब-गजब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025