NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / दुनिया के पांच अजीबो-गरीब पौधे, जिनको देखने भर से ही डर जाते हैं लोग
    अगली खबर
    दुनिया के पांच अजीबो-गरीब पौधे, जिनको देखने भर से ही डर जाते हैं लोग

    दुनिया के पांच अजीबो-गरीब पौधे, जिनको देखने भर से ही डर जाते हैं लोग

    लेखन अंजली
    Feb 25, 2020
    09:15 pm

    क्या है खबर?

    पौधे पर्यावरण का प्रमुख भाग हैं, क्योंकि पौधे वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने में मदद करते हैं।

    मगर जिस प्रकार दुनिया में विविधता पाई जाती है, ठीक उसी प्रकार पौधे भी विविधता से परिपूर्ण होते हैं।

    पौधों की सामान्य खूबियों के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया में अपने अजीबो-गरीब रूप के लिए जाने जाते हैं।

    आइए जानें।

    #1

    डेविल्स टूथ पौधा

    यह पौधा दिखने में तो एकदम मशरूम की तरह लगता है, लेकिन इसका सेवन नहीं किया जा सकता।

    दरअसल, इस पौधे की ऊपरी सतह सफेद रंग की है और उस पर लाल रंग के धब्बे बने होते हैं।

    इस पौधे की विचित्र बात यह है कि इस पर बने लाल धब्बों से लाल रंग का द्रव्य निकलता रहता है, जिसको देखकर तो मानो ऐसा लगता है कि जैसे इस पौधे से खून निकल रहा हो।

    #2

    ब्लैक बैट पौधा

    हैरान मत होइए, यह कोई चमगादड़ नहीं बल्कि चमगादड़ जैसा दिखने वाला पौधा है जो थाईलैंड और मलेशिया जैसी विदेशी जगहों पर देखने को मिल सकता है।

    जानकारी के मुताबिक, चमगादड़ जैसे दिखने वाले पौधे की पत्तियों का आकार 12 इंच तक होता है जो इसको हर जगह से घेरे रखती हैं।

    इस पौधे की अजीबो-गरीब खूबी यह है कि अगर इस पौधे को अंधेरे में देखा जाए तो यह बिल्कुल चमगादड़ की तरह ही नजर आता है।

    #3

    बुद्धाज हैंड पौधा

    इस पौधे का नाम बुद्धाज हैंड है जो दिखने में बिल्कुल ही अजीबो-गरीब है। इस पौधे को देखकर ऐसा लगता है जैसे कि इसकी कई सारी ऊंगलियां निकली हुई हों।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह अजीबो-गरीब पौधा नींबू की प्रजातियों में से एक है।

    इस पौधे पर गोल नींबू तो नहीं उगते, लेकिन इसकी खुशबू बिल्कुल नींबू के जैसी होती है, इसलिए इस पौधे को लोग रूम फ्रेशनर की तरह अपने घर में रखते हैं।

    #4

    ऑक्टोपस स्टिंकहॉर्न पौधा

    इस पौधे को 'ऑक्टोपस स्टिंकहॉर्न' के नाम से जाना जाता है।

    दरअसल, लाल रंग का यह पौधा दिखने में बिल्कुल ऑक्टोपस की तरह लगता है, जिसके आठ पैर होते हैं। यह पौधा काफी बदबुदार होता है, जिस वजह से तरह-तरह के कीड़े इसकी ओर आसानी से आकर्षित हो जाते हैं।

    ऑक्टोपस स्टिंकहॉर्न नामक इस अजीबो-गरीब पौधे की खासियत यह है कि यह कीड़ें-मकोड़ों को खाता है।

    जानकारी

    डॉल्स आइज पौधा

    डॉल्स आइज नामक पौधे को देखने पर ऐसा लगता है कि इसकी टहनियों पर बहुत सारी आंखें लटकी हुई हैं। अजीबो-गरीब दिखने वाला यह पौधा बहुत ही विषैला होता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    अजब-गजब खबरें

    गुजरात: 8वीं के छात्र के साथ भागी 26 वर्षीय टीचर, मामला दर्ज गुजरात
    मोबाइल और इंटरनेट की लत से छुटकारा पाने के लिए गांववालों ने शुरू की अनोखी पहल छत्तीसगढ़
    बारात के साथ 11 किलोमीटर दौड़कर शादी के फेरे लेने पहुंचा दूल्हा, जानिए क्या रही वजह मध्य प्रदेश
    गुजरात: बच्चों की शादी से पहले घर से भागे दूल्हे का पिता और दुल्हन की मां गुजरात
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025