NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    अजब-गजब खबरें
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / तेलंगाना: आदिवासी शख्स ने एक ही मंडप में दो महिलाओं संग रचाई शादी 
    अजब-गजब

    तेलंगाना: आदिवासी शख्स ने एक ही मंडप में दो महिलाओं संग रचाई शादी 

    तेलंगाना: आदिवासी शख्स ने एक ही मंडप में दो महिलाओं संग रचाई शादी 
    लेखन अंजली
    Mar 09, 2023, 09:48 pm 1 मिनट में पढ़ें
    तेलंगाना: आदिवासी शख्स ने एक ही मंडप में दो महिलाओं संग रचाई शादी 
    तेलंगाना आदिवासी आदमी ने दो महिलाओं से की शादी

    शादी एक पवित्र बंधन है और यह बात सिर्फ अब कहने के लिए ही रह गई है। आए दिन शादी को लेकर ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जो अब सामान्य से लगने लगे हैं। हाल ही में तेलंगाना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां एक आदिवासी शख्स ने एक ही मंडप में दो महिलाओं से शादी कर ली। यह शख्स पिछले 3 सालों से दोनों महिलाओं के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था।

    दोनों महिलाओं के है एक-एक बच्चा

    रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी रचाने वाला शख्स येराबोरू गांव निवासी एम सत्तीबाबू है। उसने दो अलग-अलग गांवों की रहने वाली स्वप्ना और सुनीता से शादी की है। खास बात यह है कि दोनों महिलाओं को सत्तीबाबू से एक-एक बच्चा भी है। शादी-समारोह बुधवार रात भद्राद्री कोठागुडेम जिले के एक गांव में हुआ और इसमें बड़ी संख्या में आदिवासियों ने भाग लिया। हालांकि, शादी की खबर फैलते ही तीन परिवारों में हड़कंप मच गया।

    दोनों महिलाओं के परिवार वालों ने मचाया हड़कंप

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी को लेकर दोनों महिलाओं के परिवारों में मारपीट हुई थी। हालांकि, सत्तीबाबू ने उन्हें मना लिया था कि वह उन दोनों से शादी करेगा। उसने दोनों दुल्हनों के नाम वाले शादी के निमंत्रण भी छपवाए थे। जैसे-जैसे सत्तीबाबू का मामला वायरल हुआ तो तीनों परिवारों में यह डर पैदा हो गया था कि अधिकारियों द्वारा शादी को रोका जा सकता है। ऐसे में उन्होंने तय समय से कुछ घंटे पहले शादी करने का फैसला किया।

    पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

    कुछ आदिवासी समुदायों में एक ही मंडप में दो महिलाओं से शादी करने वाला व्यक्ति स्वीकार्य है और ऐसा पहले भी एक मामला सामने आ चुका है। साल 2021 में तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में रहने वाले अर्जुन नामक एक आदिवासी व्यक्ति ने अपनी मासी की दो बेटियों उषारानी और सुरेखा से शादी कर ली थी। अर्जुन ने पहले 4 सालों तक उन्हें डेट किया था और फिर उनसे एक ही मंडप में शादी की थी।

    अर्जुन की अनोखी शादी में शामिल हुआ पूरा गांव

    बता दें कि अर्जुन के Bed की डिग्री लेने से पहले ही दोनों महिलाओं से संबंध थे। डिग्री लेने के बाद अर्जुन ने दोनों महिलाओं के साथ शादी रचाई और उसकी इस अनोखी शादी में पूरे गांव के लोग शामिल हुए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    तेलंगाना
    अजब-गजब खबरें

    तेलंगाना

    फॉक्सकॉन तेलंगाना में लगाएगी अपना प्लांट, अटकलों पर लगा विराम फॉक्सकॉन
    तेलंगाना: 70 वर्षीय महिला को 20 बंदरों ने बुरी तरह नोंचा, मौत  देश
    तेलंगाना: मेडिकल छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास, सीनियर पर लगा उत्पीड़न का आरोप आत्महत्या
    YSRTP प्रमुख ने तेलंगाना को बताया भारत का अफगानिस्तान, कहा- KCR है इसका तालिबान के चंद्रशेखर राव

    अजब-गजब खबरें

    शख्स ने चेन्नई की बिरयानी को कोलकाता और लखनऊ से बताया बेहतर, टि्वटर पर छिड़ा विवाद  हैदराबाद
    24 घंटे में 8,008 पुल-अप्स करके इस व्यक्ति ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया
    मुंबई: होली पर पानी से भरे गुब्बारे की वजह से हुई शख्स की मौत, जांच शुरू  मुंबई
    स्पेन: कोर्ट ने पति को पूर्व पत्नी को करोड़ों रुपये देने का दिया आदेश, जानिए कारण स्पेन

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023