NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / ब्यूटी उत्पाद खाने वाली ताइवान की इन्फ्लुएंसर की अचानक हुई मौत, यहां जानिए पूरा मामला 
    अगली खबर
    ब्यूटी उत्पाद खाने वाली ताइवान की इन्फ्लुएंसर की अचानक हुई मौत, यहां जानिए पूरा मामला 
    ताइवानी इन्फ्लुएंसर खाती थी ब्यूटी उत्पाद

    ब्यूटी उत्पाद खाने वाली ताइवान की इन्फ्लुएंसर की अचानक हुई मौत, यहां जानिए पूरा मामला 

    लेखन सयाली
    Jun 03, 2025
    03:42 pm

    क्या है खबर?

    महिलाएं अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए श्रृंगार करती हैं, जिसमें लिपस्टिक, फाउंडेशन और ब्लश जैसे कई उत्पाद शामिल होते हैं।

    इन सभी ब्यूटी उत्पादों को चेहरे पर लगाया जाता है। हालांकि, क्या हो अगर हम आपको बताएं कि कोई महिला इन उत्पादों को टॉफी-चॉकलेट की तरह खा जाती थी?

    सुनने में अजीब लगता है, लेकिन ऐसा हकीकत में हुआ है। ताइवान की इन्फ्लुएंसर पर मशहूर होने की ऐसी सनक चढ़ी थी कि वह ब्यूटी उत्पाद ही खा जाती थीं।

    मामला

    स्नैक्स की तरह चबाती थीं लिपस्टिक और फेस मास्क

    'गुआवा ब्यूटी' के नाम से जानी जाने वाली 24 साल की यह इन्फ्लुएंसर सोशल मीडिया पर वीडियो बनाती थीं।

    हालांकि, वह साधारण यूट्यूबर की तरह मेकअप करके नहीं दिखाती थीं, बल्कि उसे खा जाती थीं। वह अपनी मधुर आवाज, अच्छे स्वाभाव और खूबसूरती के लिए मशहूर थीं।

    उन्हें 'मेकअप मकबांग' करना पसंद था, जो उन्हें आखिरकार भारी पड़ गया। उनके वीडियो में उन्हें लिपस्टिक, ब्लश, फेस मास्क और कॉटन पैड जैसे सौंदर्य उत्पाद खाते हुए देखा जा सकता था।

    ब्लश

    हाल ही में ब्लश खाते हुए बनाई थी वीडियो

    उन्होंने हाल ही में एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह एक ब्लश को आजमा रही थीं।

    ब्लश की बनावट जेली जैसी थी और वीडियो के कैप्शन में लिखा था, "अगर आप इसकी सिफारिश करने की हिम्मत रखते हैं, तो मैं इसे खाने का साहस करूंगी।"

    वह पहले ब्लश को गालों पर लगाती हैं, फिर कांटे से काटकर मुंह में रखकर चबाती हैं। वह कहती हैं, "यह कुरकुरा है, बिलकुल जेली जैसा। माफ करना, लेकिन इसका स्वाद बहुत बुरा है।"

    प्रतिक्रियां

    प्रशंसक उन्हें रोकने की करते थे कोशिश

    गुआवा ब्यूटी ने अपने अतरंगी वीडियो की मदद से 12 हजार फॉलोवर हासिल कर लिए थे। हालांकि, उनमें से ज्यादातर उनको लेकर चिंतित रहते थे।

    कई प्रशंसक कमेंट करके उन्हें रोकने की कोशिश करते थे, वहीं कई मानते थे कि वह असल में उत्पाद नहीं खाती हैं और लोगों को बेवकूफ बनाती हैं।

    लोग कहते थे कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी जान को खतरा हो सकता है, साथ ही और लोग प्रेरित भी हो सकते हैं।

    मौत

    24 मई को की गई मृत्यु की घोषणा

    बार-बार रोके जाने पर भी इन्फ्लुएंसर ने एक नहीं सुनी, जिसका नतीजा बहुत दर्दनाक हुआ।

    24 मई को उनके अकाउंट से आखरी पोस्ट किया गया और बायो बदलकर लिखा गया, "दुनिया से लॉग आउट हो रही हूं। एक नई यात्रा पर निकल रही हूं।"

    बाद में उनके परिवार ने बयान जारी कर उनकी मृत्यु की घोषणा की। उसमें लिखा गया, "हमारी बेटी अपने ब्रश रखकर 24 मई, 2025 को स्वर्ग में चैनल शुरू करने के लिए हमें अलविदा कह गई।"

    अनुमान

    उत्पादों के जहर ने ले ली इस इन्फ्लुएंसर की जान?

    गुआवा ब्यूटी के परिवार ने जो बयान जारी किया, उससे उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। हालांकि, लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि उसकी मौत शायद उत्पादों के जहर से हुई होगी।

    वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि उनकी जान दिल का दौरा पड़ने से गई होंगी। सटीक वजह सामने न आने पर भी यह साफ हो जाता है कि ब्यूटी उत्पाद खाने के लिए नहीं बनाए जाते।

    उनका सेवन करना जानलेवा हो सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ताइवान
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर  टाटा मोटर्स
    INDIA गठबंधन में शामिल पार्टियों ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, विशेष सत्र की मांग की नरेंद्र मोदी
    ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में 7 प्रतिशत की गिरावट हुई दर्ज, क्या है इसकी वजह? ओला इलेक्ट्रिक
    टाटा कारों पर मिल रही 1.4 लाख रुपये तक की छूट, जानिए मॉडलवार ऑफर  टाटा मोटर्स

    ताइवान

    नैंसी पोलेसी की ताइवान यात्रा से भड़का चीन, क्या है दोनों के बीच विवाद? चीन समाचार
    नैंसी की यात्रा से चीन ने ताइवान को घोषित किया 'खतरे का क्षेत्र', कई प्रतिबंध लगाए चीन समाचार
    नैंसी की यात्रा से भड़के चीन ने ताइवान के आस-पास दागी 11 बैलिस्टिक मिसाइल चीन समाचार
    चीन से बढ़ते तनाव के बीच होटल में मृत मिले ताइवान के शीर्ष रक्षा अधिकारी चीन समाचार

    अजब-गजब खबरें

    इंग्लैंड के इस चर्च में लोग करते हैं कुश्ती, वजह जानकार रह जाएंगे दंग इंग्लैंड
    विज्ञान ने किया कमाल, हजारों साल पहले विलुप्त हुई इस भेड़िया प्रजाति को दोबारा किया जिंदा टेक्सास
    'टाइटैनिक' में बजाए गए वायलिन की हो रही ऑनलाइन नीलामी, लाखों रुपये में बिकने की उम्मीद  टाइटैनिक
    महिला ने 2 करोड़ रुपये में खरीदें अपने कुत्तों के लिए कपड़े, वॉक-इन वार्डरोब भी बनवाई चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025