NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / दुनिया का सबसे अद्भुत बर्फ का होटल, पांच महीने बाद फिर बन जाएगा नदी
    अगली खबर
    दुनिया का सबसे अद्भुत बर्फ का होटल, पांच महीने बाद फिर बन जाएगा नदी

    दुनिया का सबसे अद्भुत बर्फ का होटल, पांच महीने बाद फिर बन जाएगा नदी

    लेखन अंजली
    Dec 23, 2019
    05:53 pm

    क्या है खबर?

    इंसानों की वजह से कई अद्भुत चीजों का निर्माण हुआ है, क्योंकि इंसानों ने ही हैरत में डाल देनी वाली चीजों को जन्म दिया है।

    पूरी दुनिया में इंसानों द्वारा बनाई गई ऐसी कई अनोखी चीज़ों में से एक है स्वीडन का आइस होटल, जिसे देखकर यकीन ही नहीं होता कि ऐसा कुछ कर पाना भी इंसानों के लिए संभव है।

    यह होटल हर साल सर्दियों में बनाया जाता है, जो 5 महीने बाद नदी में तब्दील हो जाता है।

    जानकारी

    दुनियाभर में मशहूर है ये आइस होटल

    1989 में पहली बार बना यह होटल इस साल 30वीं एनिवर्सरी मना रहा है।

    यह होटल पूरी दुनिया में मशहूर है, क्योंकि इस होटल के अंदर रेस्टोरेंट के साथ-साथ ऐसी कई खूबसूरत चीजें भी बनाई गई हैं, जिसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग यहां आते हैं।

    इतना ही नहीं, होटल के संस्थापक यंगवे बर्गक्विस्ट ने स्पेशल स्वीट का भी निर्माण करवाया है, जिन्हें 16 देशों के कुल 33 आर्टिस्ट ने तैयार किया है।

    अद्भुत संरचना

    इस आइस होटल को बनाने के लिए टॉर्न नदी से इकट्ठा की जाती है बर्फ

    जानकारी के मुताबिक, इस आइस होटल का निर्माण करने के लिए स्वीडन की राष्ट्रीय नदी टॉर्न से बर्फ इकट्ठी की जाती है।

    इस बार सर्दियों में स्वीडन के इस आइस होटल को 13 देशों के 14 आर्टिस्टों और डिजाइनर्स ने मिलकर तैयार किया है और 15 नए स्वीट बनाए गए।

    आपको बता दें कि सोलर पावर्ड कूलिंग टेक्नॉलजी से साल 2016 से इस होटल के कुछ हिस्सों को परमानेंट कर दिया गया यानी वह बाकी हिस्सों की तरह नहीं पिघलते।

    सुविधाएं

    हॉलीवुड फिल्म के सेट जैसा आता है नजर

    किसी हॉलीवुड फिल्म के सेट की तरह नजर आने वाले इस होटल में 50 कमरें, एक चर्च और एक बार बनाया गया है।

    इतना ही नहीं इस होटल में पर्यटकों के लिए आलीशान कमरों के साथ-साथ कई अन्य शानदार सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

    यहां आने वाले पर्यटक चाहें तो होटल के अंदर ही रह कर इस ठंडक का लुत्फ उठा सकते हैं या चाहें तो बाहर निकल कर स्की यानी बर्फ पर खेलने वाला गेम भी खेल सकते हैं।

    किराया

    होटल में रुकने के लिए देना पड़ेगा इतना किराया

    आपको बता दें कि इस होटल में पार्टी हेतु भी बर्फ से बना एक हॉल तैयार किया हुआ है।

    साथ ही बच्चों की पसंद के लिए स्पेशल क्रिएटिव जोन को भी बर्फ से तैयार किया गया है।

    यहाँ रुकने का किराया 10 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक है।

    यदि आप इस शानदार आइस होटल को देखना चाहते हैं, तो दिसंबर से अप्रैल के महीने तक आप यहां जा सकते हैं।

    ज्यादा सोचिए मत, वरना होटल पिघल जाएगा!

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वीडन
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    स्वीडन

    विश्व नेताओं को चुनौती देने वाली 16 वर्षीय छात्रा नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित जलवायु परिवर्तन
    मधुमक्खियों के लिए खोला गया दुनिया का पहला मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट, जानिए कारण अजब-गजब खबरें
    क्या है 'एक देश, एक चुनाव' और इस पर पूरी बहस? जानें इसके फायदे और नुकसान भारत की खबरें
    इस आलू चिप्स के एक टुकड़े की कीमत है 785 रुपये, जानें क्या है खासियत अजब-गजब खबरें

    अजब-गजब खबरें

    संसद सत्र की बहस के दौरान सांसद ने अपनी गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, देखें वायरल वीडियो इटली
    कर्नाटक के किसान कुत्तों पर पेंट कर बाघ जैसा क्यों बना रहे हैं? देखें वायरल तस्वीरें भारत की खबरें
    नागपुर: रूमाल गुम होने पर शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचा शख्स महाराष्ट्र
    दुखी पिता की अनोखी पहल, सड़क हादसे का शिकार हुए बेटे की तेहरवीं पर बांटे हेलमेट भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025