Page Loader
एक ऐसा 'देश' जहां केवल महिलाएं करती हैं राज, पुरुषों को नागरिकता भी नहीं

एक ऐसा 'देश' जहां केवल महिलाएं करती हैं राज, पुरुषों को नागरिकता भी नहीं

लेखन अंजली
Dec 18, 2019
09:12 pm

क्या है खबर?

दुनियाभर में कई देश ऐसे हैं, जहां महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं काम कर रही हैं। इसके बावजूद कई देशों में महिलाओं पर अत्याचार में बढ़ोतरी हुई है, जिसमें भारत की स्थिति भी बेहद खराब मानी जा सकती है। हालांकि, पश्चिमी देशों में इस दिशा में बेहतर सुधार हुए हैं, लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां महिलाएं राज करती हैं और पुरूष गुलामी। आइए जानें कहां पर है यह जगह।

जानकारी

कहां मौजूद है यह जगह?

आज तक आपने कई विचित्र नियमों के बारे में सुना होगा, लेकिन यह एक ऐसा देश है जहां सिर्फ महिलाओं का राज चलता है यानी पुरूषों का बिल्कुल भी नहीं। इतना ही नहीं, इस देश में पुरुषों को तो नागरिकता तक भी नहीं दी जाती। दरअसल, इस देश का नाम 'अदर वर्ल्ड किंगडम' है, जो यूरोप के देश चेक रिपब्लिक से साल 1996 में अलग होकर बना था और यह महज 7.4 एकड़ में फैला हुआ है।

शासन

इस देश की रानी ने महिलाओं को दिए हैं ये विशेष अधिकार

दरअसल इस देश में 'पैट्रिसिया-1' नामक रानी का राज चलता है, जिसके नियमों का पालन इस देश में रहने वाली हर महिला को करना पड़ता है। इतना ही नहीं, इस देश का अपना झंडा, करेंसी, पासपोर्ट और पुलिस फोर्स आदि भी है। साथ ही इस अनोखे देश में दूसरे देश से आने वाले पुरुषों को रानी के बैठने के लिए सोफा बनना पड़ता है, जिस पर वह बैठती हैं।

अत्याचार

पुरूषों के लिए नरक के समान है यह देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह देश चेक रिपब्लिक से अलग तो हो गया था, लेकिन अभी तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक राष्ट्र के दर्जे के लिए माननीय नहीं है। मगर, यहां के नियम और कानूनों के बारे में जानने के बाद यहां महिलाओं के सशक्तिकरण का अंदाजा लगाया जा सकता है, जिस वजह से पुरुष, महिलाओं की गुलामी करते हैं और महिलाओं के अत्याचारों को झेलते हैं। इसलिए इस जगह को पुरुषों के लिए नरक की संज्ञा दी जाती है।

नियम

इस देश की नागिकता प्राप्त करने के लिए फॉलो करने होंगे ये नियम

महारानी पैट्रिसिया-1 को ही देश के कानून में परिवर्तन करने का अधिकार है, जिस वजह से उन्होंने इस देश की नागरिकता चाहने वाली महिलाओं के लिए कुछ नियम बनाए है, जो कि इस प्रकार हैं: 1) उसके महिला के पास कम से कम एक पुरुष नौकर होना चाहिए। 2) उसको अदर वर्ल्ड किंगडम के सभी नियमों का पालन करना होगा। 3) साथ ही महिला को कम से कम पांच दिन महारानी के महल में बिताने होंगे।

सुविधाएं

महिलाओं के लिए सुविधाएं

7.4 एकड़ की जमीन पर बने इस देश में कई शानदार इमारते हैं व यहां की मुख्य इमारत महारानी का महल है, जहां से पूरे देश का शासन चलता है। 250 मीटर का ओवल ट्रैक, छोटी झील और घास के मैदान के साथ-साथ यहां दावत हॉल, लाइब्रेरी, दरबार, यातना गृह, स्कूल रूम, जिम और कैदियों को रखने वाले तहखाने भी मौजूद हैं। इसके अलावा यहां स्विमिंग पूल, रेस्टोरेंट और नाइट क्लब भी हैं, जहां केवल महिलाएं ही जा सकती हैं।

जानकारी

अविश्वसनीय बात!

इस देश की सबसे विचित्र और दिलचस्प बात यह है कि इस देश की रानी पैस्ट्रिया-1 का चेहरा बाहरी दुनिया में आज तक उजागर नहीं हुआ है।