LOADING...
यह है सोशल मीडिया का नन्हा शेफ, जिसके वीडियो हो रहे हैं खूब वायरल

यह है सोशल मीडिया का नन्हा शेफ, जिसके वीडियो हो रहे हैं खूब वायरल

लेखन अंजली
Jun 10, 2020
03:36 pm

क्या है खबर?

कोरोना वायरस की वजह से लोग घरों में कैद है। ऐसे में लोग टाइम पास के लिए अपने पसंदीदा काम कर रहे हैं और इनमें खाने के साथ एक्सपेरिमेंट्स करने वालों की संख्या भी कम नहीं है। आपको हर घर में एक न एक शेफ मिल ही जाएगा। आजकल एक ऐसे ही शेफ के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। खास बात ये है कि इस शेफ की उम्र महज एक साल है। आइए जानते हैं।

परिचय

सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है यह नन्हा शेफ

अमेरिका के रहने वाले इस शेफ का नाम कोबे है। आप इसे कोई छोटा-मोटा कुक समझने की गलती मत करिएगा क्योंकि वह पक्का रसोइया है और रसोई की एक-एक चीज के बारे में अच्छे से जानता है। दरअसल, कोबे मजाकिया अंदाज में लोगों को केक से लेकर पिज्जा तक कई चीजें बनाना सिखाता है। वह इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक हर जगह अपने खाना बनाने की काबिलियत की वजह से मशहूर हो गया है।

कहानी

कोबे के शेफ बनने की कहानी

अगर आप यह जानने को उत्सुक हैं कि यह बच्चा शेफ कैसे बना तो आपको बता दें कि इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है। दरअसल, कोबे की मां एश्ले एक दिन रसोई में कुछ काम कर रही थीं और कोबे उनकी नकल कर रहा था। पहले तो एश्ले ने उसको नजरअंदाज किया, लेकिन जब उनके साथ ऐसा बार-बार होने लगा तो उन्होंने कोबे को रसोई में कुछ भी बनाने की छूट दे दी।इस तरह कोबे एक शेफ बन गया।

फैन कल्ब

बॉलीवुड हस्तियां भी हैं कोबे की फैन

कोबे को दुनियाभर में मशहूर करने का श्रेय उसके माता-पिता को ही जाता है क्योंकि वे ही कोबे की खाना बनाते हुए वीडियो शूट करते हैं और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। इंस्टाग्राम पर तो कोबे के 20 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। यहां तक कि करण जौहर, अथिया शेट्टी, प्राची देसाई, रित्विक धनजानी और कविता कौशिक जैसी बॉलीवुड हस्तियां भी कोबे को फॉलो करती हैं।

बिक्री

सोशल मीडिया के जरिए अच्छी खासी कमाई भी कर रहा है कोबे

अगर हाल ही में पोस्ट की गई कोबे की इस वीडियों की बात करें तो 10 लाख से अधिक लोग इसे देख चुके हैं और चार लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं। कोबे अब दुनियाभर में इतना मशहूर हो गया है कि उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर तो उसके नाम से टीशर्ट और स्टीकर्स भी बेचे जा रहे हैं यानी यह नन्हा सा बच्चा अब सोशल मीडिया के जरिए अच्छी खासी कमाई भी कर रहा है।