NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / न्यूजीलैंड के प्राचीन 'चलने वाले पेड़' को मिला साल के सबसे सर्वश्रेष्ठ वृक्ष का खिताब
    अगली खबर
    न्यूजीलैंड के प्राचीन 'चलने वाले पेड़' को मिला साल के सबसे सर्वश्रेष्ठ वृक्ष का खिताब
    न्यूजीलैंड का 'चलने वाला पेड़', जिसने जीता सर्वश्रेष्ठ वृक्ष का खिताब

    न्यूजीलैंड के प्राचीन 'चलने वाले पेड़' को मिला साल के सबसे सर्वश्रेष्ठ वृक्ष का खिताब

    लेखन सयाली
    Jun 05, 2024
    05:05 pm

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड में एक उत्तरी राता नामक पेड़ है, जिसे 'द वॉकिंग ट्री' के नाम से भी जाना जाता है। इस अनोखे पेड़ को 'ट्री ऑफ द ईयर' प्रतियोगिता में विजेता का खिताब दिया गया है।

    न्यूजीलैंड आर्बोरकल्चरल एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई यह प्रतियोगिता यहां के विविध पेड़ों का सम्मान करती है। एसोसिएशन ने विजेता पेड़ को असाधारण बताते हुए उसकी सराहना की, जिसमें इसके मनोरम दृश्य और इतिहास के बारे में बात की गई थी।

    प्रतियोगिता

    प्रतियोगिता में जीते करीब 42% वोट

    यह 'चलने वाला पेड़' 32 मीटर ऊंचा है और दक्षिण-द्वीप के पश्चिमी तट पर करामिया के पास स्थित है।

    यह अद्भुत पेड़ JRR टॉल्किन नामक लेखक के लोक्रपिय वृक्ष-जैसी दिखने वाले ऐन्ट्स पात्र की तरह दिखाई देता है, जिसके कारण इसे यह उपनाम मिला।

    प्रतियोगिता में इस पेड़ ने अन्य दावेदारों को पछाड़ते हुए कुल वोटों का 42% हासिल किया। प्रतियोगिता में वानाका झील का एक विलो पेड़ भी शामिल था, जो सबसे अधिक फोटो खींचा जाने वाला पेड़ है।

    पेड़

    1875 में पहली बार देखा गया था यह पेड़

    न्यूजीलैंड के फूलों वाले सबसे ऊंचे पेड़ों में से एक उत्तरी राता का जीवन चक्र बेहद विशिष्ट होता है।

    यह किसी अन्य पेड़ पर उगना शुरू करता है और उससे तब तक जुड़ा रहता है, जब तक कि इसकी जड़ें जमीन तक नहीं पहुंचती। बढ़ने के बाद यह मूल मेजबान पेड़ को ढक लेती है।

    पेड़ों की यह प्रजाति 1,000 साल तक जीवित रहती है। कई रिकॉर्ड से पता चलता है कि यह 'वाकिंग ट्री' साल 1875 से मौजूद है।

    ऐतिहासिक महत्व

    1875 में भूमि की सफाई से बच गया था 'वॉकिंग ट्री'

    करामिया के एक निवासी पीट करी ने बताया कि साल 1875 में इस क्षेत्र में आने के बाद उनके परिवार ने खेती के लिए पेड़ों को काटा था, लेकिन वॉकिंग ट्री को छोड़ दिया था।

    उन्होंने पेड़ को न काटने के बारे में आगे बताया, "मेरे परिवार वालों ने इस पेड़ के अलावा कोई और पेड़ नहीं छोड़ा था, क्योंकि उन्हें यह अनोखा लगा था। उन्होंने इसके अलावा सभी पेड़ों को जला दिया था।"

    सामुदायिक प्रभाव

    रिची हिल ने समझाया समुदायों में पेड़ों का महत्व 

    आर्बोरिकल्चरल एसोसिएशन के अध्यक्ष रिची हिल ने न्यूजीलैंड की उल्लेखनीय वृक्ष आबादी के भीतर पाई जाने वाली विविधता और विशिष्टता को दर्शाते हुए वॉकिंग ट्री को देखने लायक बताया।

    उन्होंने प्रतियोगिता के विषय में कहा कि यह पुरस्कार समुदायों के भीतर पेड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करता है और स्थानीय पर्यावरण को समृद्ध करता है। साथ ही यह अतीत, वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए अपनेपन की भावना पैदा करता है।

    क्षेत्रीय महत्व 

    डेवलपमेंट वेस्ट कोस्ट के अधिकारी लोगों को यह पेड़ देखने के लिए करते हैं निमंत्रित

    डेवलपमेंट वेस्ट कोस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीथ मिल्ने ने कहा कि यह क्षेत्र अपनी संरक्षण भूमि के कारण पेड़ों से भरा हुआ है। हालांकि, उन्होंने करामिया के वॉकिंग ट्री को अन्य पेड़ों के बीच असाधारण बताया।

    यह स्थानीय परिवेश में इस प्राचीन वृक्ष के अद्वितीय महत्व को उजागर करता है। उन्होंने सभी को करामिया के उल्लेखनीय शहर का दौरा करने और वॉकिंग ट्री की प्रभावशाली उपस्थिति को देखने के लिए निमंत्रित भी किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    न्यूजीलैंड
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    गूगल एंटीट्रस्ट मुकदमा सुलझाने को तैयार, निपटारे के लिए खर्च करेगी 4,200 करोड़ रुपये गूगल
    अपने स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन को कैसे करें व्यवस्थित? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार

    न्यूजीलैंड

    करियर के आखिरी पड़ाव पर मलिंगा को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, बने श्रीलंका के कप्तान क्रिकेट समाचार
    ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, धोनी की वापसी- वनडे और टी-20 दोनों खेलेंगे BCCI
    अगर आप अकेले घूमना चाहते हैं, तो ज़रूर करें इन पाँच देशों की यात्रा जापान
    इस देश में शुक्रवार को सामने आया कोरोना का पहला मामला, लॉकडाउन लगाने की तैयारी कोरोना वायरस

    अजब-गजब खबरें

    सबसे तेज डकार से लेकर सबसे लंबी टोपी तक, ये हैं दुनिया के सबसे विचित्र रिकॉर्ड अमेरिका
    CSIR ने कर्मचारियों से की सोमवार को बिना प्रेस वाले कपड़े पहनने की अपील, जानिए कारण वायु प्रदूषण
    अमेरिकन पॉप स्टार के गिटार को किया जा रहा नीलाम, अनुमानित कीमत है 5 करोड़ रुपये अमेरिका
    चीन के चिड़ियाघर ने कुत्तों पर पेंट करके बनाया पांडा, जानिए कारण चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025