NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / महिला ने 13 लाख रुपये खर्च करके करवाए बड़े होंठ, अब खाना खाना हुआ मुश्किल   
    अगली खबर
    महिला ने 13 लाख रुपये खर्च करके करवाए बड़े होंठ, अब खाना खाना हुआ मुश्किल   
    मॉडल ने सर्जरी से करवाए बड़े होंठ

    महिला ने 13 लाख रुपये खर्च करके करवाए बड़े होंठ, अब खाना खाना हुआ मुश्किल   

    लेखन अंजली
    Nov 16, 2023
    05:07 pm

    क्या है खबर?

    अपने शौक के चक्कर में कुछ लोग ऐसा कर देते है, जो उनके लिए ही बाद में मुसीबत बन जाता है।

    इसी कड़ी में ऑस्ट्रिया की रहने वाली विएना वुएरस्टेल नामक महिला का भी नाम जुड़ गया है, जो कि पेशे से एक मॉडल हैं।

    विएना ने 'यूरोप की सबसे बड़े होंठ वाली महिला' बनने के चक्कर में लगभग 13 लाख रुपये खर्च करके सर्जरी करवाई, लेकिन अब उन्हें खाने-पीने में दिक्कत होती है।

    आइए पूरा मामला जानते हैं।

    मामला

    खाने-पीने में दिक्कत होने के बावजूद बड़े होंठ पाकर खुश है मॉडल

    मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, विएना ने अब तक 30 मिलीलीटर से अधिक फिलर्स का इंजेक्शन लगवाया है, जिससे उन्हें ट्राउट पाउट (बड़े होंठ) मिल गए। हालांकि, इनके कारण उन्हें खाने-पीने में दिक्कत होने लगी।

    इसके बावजूद मॉडल का सर्जरी रोकने का कोई इरादा नहीं है।

    विएना ने कहा, "मैं यूरोप में सबसे बड़े होंठ चाहती हूं। मैं अपने बड़े होंठों को लेकर बहुत उत्साहित हूं और वास्तव में खुश हूं। मैं हमेशा उन्हें इसी तरह चाहती थी।"

    प्रतिक्रियाएं

    विएना के लुक को लेकर लोग करते हैं तिखी आलोचनाएं 

    विएना की सर्जरी ने उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स की आलोचनाओं का निशाना बना दिया है। साथ ही कई लोगों ने इसे खराब कदम बताया।

    हालांकि, लोगों की प्रतिक्रियाओं पर ध्यान न देते हुए विएना ने खुद के लिए अपने लुक को शानदार बताया और कहा कि उन्हें अपने रूप-रंग पर गर्व है।

    बता दें कि विएना ने होंठों के अलावा अपने माथे और गाल की सर्जरी भी करवाई है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    देखिए महिला का वीडियो 

    Instagram post

    A post shared by vienna.wuerstel on November 16, 2023 at 5:07 pm IST

    साथी भी ऐसी

    विएना की प्रेमिका ने भी कराई है प्लास्टिक सर्जरी

    विएना वर्तमान में अपनी प्रेमिका जेसिका के साथ स्पेन के मैलोर्का में एक फ्लैट में रहती हैं, जिसे 'ऑस्ट्रिया में सबसे बड़े स्तन वाली महिला' कहा जाता है।

    वास्तविक जीवन में बार्बी बनने के लिए जेसिका ने प्लास्टिक सर्जरी पर लगभग 44 लाख रुपये से अधिक खर्च किए हैं।

    यही नहीं, पिछले हफ्ते 33 वर्षीय टिफनी टेलर नामक एक महिला ने इवांका ट्रम्प (डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी बेटी) की तरह दिखने के लिए सर्जरी पर 49 लाख रुपये खर्च किए।

    अन्य मामला

    सबसे बड़े होंठों वाली लड़की का रिकॉर्ड पाने के लिए महिला ने करवाई सर्जरी

    साल 2019 में भी एक ऐसा मामला सामने आया था।

    बुल्गारिया की रहने वाली एंड्रिया इवानोवा बड़े होठों वाली बार्बी डॉल बनना चाहती हैं, जिसके लिए उन्होंने लगभग 17 फिलर्स इंजेक्शन लगवाएं।

    दरअसल, एंड्रिया ने ऐसा दुनिया में सबसे बड़े होंठों वाली लड़की का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाने के लिए किया।

    जैसे ही यह मामला सामने आया तो कुछ लोगों ने इसे अच्छा तो कुछ ने इसे खराब बताया। हालांकि, एंड्रिया को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्ट्रिया
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 20 नक्सली ढेर, बड़े माओवादी नेता को घेरा गया छत्तीसगढ़
    कार में अलॉय व्हील लगवाना चुनना फायदे का सौदा या नुकसानदेह? यहां समझिए  कार
    बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही 'रेड 2', 20वें दिन कमाई में आया उछाल अजय देवगन
    IPL 2025: GT बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    ऑस्ट्रिया

    ED का आरोप, चिदंबरम के पास 12 देशों में संपत्ति, विदेशों में 17 बेनामी बैंक खाते दिल्ली हाई कोर्ट
    फ्रांस के बाद अब ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में आतंकी हमला; दो की मौत, 15 घायल दुनिया
    रहने योग्य शीर्ष 100 शहरों में एक भी भारतीय नहीं, दिल्ली-मुंबई को मिला यह स्थान कनाडा
    क्रिसमस को लेकर दुनियार में प्रचलित हैं ये 5 अजीबोगरीब परंपराएं क्रिसमस

    अजब-गजब खबरें

    स्विट्जरलैंड: दुर्लभ नीले हीरे की अंगूठी की नीलामी, करोड़ो रुपये में बिकने की उम्मीद  स्विट्जरलैंड
    इस कॉलोनी में पिछले 500 सालों से नहीं बढ़ा किराया, आज भी केवल 77 रुपये जर्मनी
    उत्तर प्रदेश के इस होटल ने बनाया सबसे बड़ा सोने का बर्गर, 112 किलोग्राम है वजन उत्तर प्रदेश
    सिंगापुर: इस आदमी ने पानी के अंदर हल किया रुबिक क्यूब, बना दिया यह विश्व रिकॉर्ड सिंगापुर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025