NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / दस साल में भी खराब नहीं हुआ मैकडॉनल्ड्स का ये बर्गर और फ्राइज, देखें लाइव
    अगली खबर
    दस साल में भी खराब नहीं हुआ मैकडॉनल्ड्स का ये बर्गर और फ्राइज, देखें लाइव

    दस साल में भी खराब नहीं हुआ मैकडॉनल्ड्स का ये बर्गर और फ्राइज, देखें लाइव

    लेखन अंजली
    Nov 04, 2019
    05:30 pm

    क्या है खबर?

    आमतौर पर यह माना जाता है कि बर्गर जैसे फास्ट फूड जल्दी खराब हो जाते हैं। लेकिन यूरोपीय देश आइसलैंड में कुछ ऐसा देखने को मिला है, जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान हैं।

    आपको बता दें कि यहां दस साल से रखा गया बर्गर और फ्राइज आज भी खराब नहीं हुए हैं।

    खास बात तो ये है कि इन बर्गर और फ्राइज को देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं।

    आगे पढ़े।

    इतिहास

    कब और किसने खरीदा था बर्गर और फ्राइज?

    दरअसल, दस साल पहले यानी साल 2009 में आइसलैंड में आर्थिक मंदी आई थी, जिसकी वजह से मैकडॉनल्ड्स ने अपने तीन स्टोर बंद कर दिए थे।

    इन तीन स्टोर में से एक स्टोर राजधानी रेक्याविक में भी था।

    जॉर्टर मरासन नाम के व्यक्ति ने 31 अक्टूबर, 2009 को यही से आखिरी बार वो बर्गर और फ्राइज खरीदे थे और उसे सुरक्षित रख दिया था। जो अभी तक खराब नहीं हुए हैं।

    उद्देश्य

    बर्गर और फ्राइज खरीदने का उद्देश्य

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉर्टर ने बताया कि उन्हें किसी ने बताया था कि मैकडॉनल्ड्स का बर्गर खराब नहीं होता है, इसीलिए उन्होंने इसे आजमाने का फैसला किया और बर्गर को सुरक्षित रख दिया।

    इस बात को अजमाने के लिए जॉर्टर ने पहले उस बर्गर और फ्राइज को एक प्लास्टिक बैग में डालकर अपने गैराज में रख दिया।

    फिर वहां करीब तीन साल तक बर्गर और फ्राइज रखने के बाद उन्होंने इसे राष्ट्रीय संग्रहालय को दे दिया।

    ट्विटर पोस्ट

    कांच के जार में रखा है बर्गर और फ्राइज

    This McDonald's burger and fries are the last of its kind in Iceland after the company closed all restaurants in 2009.

    Would you try this burger and fries? 🍔 🍟 pic.twitter.com/uGRsfIUb76

    — Bloomberg TicToc (@tictoc) November 1, 2019

    जानकारी

    बर्गर और फ्राइज किया जा रहा है लाइव-स्ट्रीम

    फिलहाल उस बर्गर और फ्राइज को दक्षिणी आइसलैंड के स्नोत्रा-हाउस के हॉस्टल के एक कमरे में रखा गया है। हॉस्टल के मालिक सिगी सिगुरदुर ने बताया कि बर्गर और फ्राइज अभी तक ठीक हैं। बर्गर और फ्राइज लाइव देखने के लिए यहां क्लिक करें।

    वजह

    आखिर क्या है इन बर्गर और फ्राइज के खराब न होने की वजह?

    आइसलैंड यूनिवर्सिटी के फूड साइंस के सीनियर लेक्चरर ब्जॉर्न एडलबजॉर्नसन ने बर्गर के अभी तक खराब न होने की वजह बताई है, इसमें नमी का न होना।

    वहीं मैकडॉनल्ड्स कंपनी का कहना है कि सही वातावरण में उनके उत्पाद दूसरों के मुकाबले देर से खराब होते हैं। यही वजह है कि यह बर्गर और फ्राइज अभी तक खराब नहीं हुए हैं।

    इसके अलावा दावा है कि बर्गर और फ्राइज को ऑनलाइन हर रोज चार लाख से ज्यादा लोग देखते हैं।

    अन्य मामला

    अन्य लोगों ने भी कर रखी है ऐसी जांच

    आपको बता दें कि जॉर्टर पहले शख्स नहीं है, जिन्होंने मैकडॉनल्ड्स के खाने के साथ इस तरह का प्रयोग किया है।

    इससे पहले 1996 में, करेन हनराहन नामक एक महिला ने एक बर्गर खरीदा और दावा किया कि यह 14 साल बाद भी खाने लायक है।

    साल 2010 में भी, फोटोग्राफर सैली डेविस ने मैकडॉनल्ड्स का एक हैप्पी मील खरीदा था और छह महीने तक जांचने के बाद दावा किया कि वह मील अभी तक ठीक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    अजब-गजब खबरें

    सड़क पर जा रहे व्यक्ति के गले में लिपटा अजगर, मुश्किल से बची जान, देखें वीडियो केरल
    पूर्वी भारत के इस रेस्टोरेंट में भारत में बने रोबोट परोसते हैं खाना, देखें वीडियो ओडिशा
    दिल्ली की एक कोर्ट में पेश किए गए 13 तोते, जानें क्या है मामला दिल्ली
    सांड ने निगले एक लाख रुपये से अधिक के गहने, अब गोबर में हो रही तलाश हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025