LOADING...
अर्जेंटीना: युवती ने शक के कारण बॉयफ्रेंड को 3 दिन बनाए रखा बंदी, पुलिस ने बचाया
गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को 3 दिन तक कमरे में किया कैद

अर्जेंटीना: युवती ने शक के कारण बॉयफ्रेंड को 3 दिन बनाए रखा बंदी, पुलिस ने बचाया

लेखन अंजली
May 18, 2023
07:32 pm

क्या है खबर?

शक और धोखे के डर से कुछ लोग ऐसी हरकत कर देते हैं, जो दूसरों को नुकसान पहुंचा सकती है। अर्जेंटीना में एक युवती ने तो सारी हदें पार कर दी। उसने अपने बॉयफ्रेंड को अन्य लड़की से बात करने से रोकने और धोखे से बचने के लिए 3 दिन तक अपने घर में बंदी बनाए रखा। किसी तरह पुलिस ने युवक को वहां से बाहर निकाला और युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आइए पूरा मामला जानते हैं।

मामला

बॉडफ्रेंड को अन्य लड़कियों से बात करने से रोकने के लिए किया कैद

यह मामला अर्जेंटीना के ला प्लाटा शहर का है। पुलिस ने गत शनिवार को एक 29 वर्षीय युवक को उसकी गर्लफ्रेंड के घर से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि युवक की गर्लफ्रेंड को शक था कि वह अन्य लड़कियों के साथ बात करता है। इस पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। इसके बाद गर्लफ्रेंड ने न सिर्फ उसके मोबाइल से सारे सोशल मीडिया ऐप्स अनइंस्टाल कर दिए बल्कि उसे अपने घर में कैद भी कर लिया।

डेट

दोनों एक-दूसरे को 6 महीने से कर रहे थे डेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 6 महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन गर्लफ्रेंड इतना शक करती थी कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। हालांकि, इस बार झगड़ा इतना बढ़ गया कि गर्लफ्रेंड ने शख्स के साथ मारपीट भी की और वह 3 दिन तक उसके घर में फंसा रहा। युवक ने अपनी जान बचाने के लिए किसी तरह गर्लफ्रेंड का फोन चुराया और अपने दोस्‍त को मैसेज भेजकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

Advertisement

सजा

गर्लफ्रेंड पर चलाया जाएगा प्रताड़ित करने का मुकदमा

मीडिया से बातचीत करते हुए शख्स ने बताया कि पुलिस के गर्लफ्रेंड के घर पहुंचते ही युवक वहां अपनी मौजूदगी का अहसास कराने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लग गया। शख्स ने बताया कि आवाज सुनकर पुलिस ने उसे कैद से छुड़ा लिया और गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया। अब युवती पर प्रताड़ित करने का मुकदमा चलाया जा रहा है। युवक ने कहा, "मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मेरी गर्लफ्रेंड ने मेरे साथ ऐसा कुछ किया है।"

Advertisement

बयान

बहुत शक करती थी गर्लफ्रेंड- युवक

युवक ने यह भी बताया कि पहले भी उसकी गर्लफ्रेंड उससे बहुत लड़ती थी और इतना शक करती थी कि वह जब भी दोस्‍तों के साथ बाहर जाता था तब उसकी गर्लफ्रेंड ही उनसे मिलने का समय तय करती थी। इस बात का अभी पता नहीं चला है कि शख्स का नाम क्या था और उसे मोबाइल कैसे मिला। हालांकि, उसके इस कदम से उसकी जान बच गई, नहीं तो वह कई दिनों तक कैद ही रह सकता था।

Advertisement