Loading...
8 महीने से मुंबई में रह रही यह जापानी महिला, बोलीं- भारत ने मुझे बदल दिया
मुंबई में रहने वाली जापानी महिला ने की भारत की तारीफ (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@hikarusan.india)

8 महीने से मुंबई में रह रही यह जापानी महिला, बोलीं- भारत ने मुझे बदल दिया

लेखन सयाली
Oct 09, 2026
06:20 pm

क्या है खबर?

भारत दुनियाभर में अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता है। इससे आकर्षित हो कर हर साल लाखों पर्यटक यहां आते हैं। इनमें से कुछ यहां आने के बाद यहीं के हो कर रह जाते हैं। ऐसे लोगों में से एक हैं जापान की हिकारू-सान, जो पिछले 8 महीने से मुंबई में रह रही हैं। उन्होंने वीडियो साझा करके भारत की तारीफ की है और कहा है कि इस देश ने उनके जिंदगी को देखने का नजरिया बदल दिया है।

विवरण

हिकारू ने भारत की छवि पर की बात

हिकारू 8 महीने पहले जापान से भारत शिफ्ट हुई हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने जीवन की झलक साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह भारत से जुड़े नकारात्मक वीडियो पर प्रतिक्रिया देती नजर आईं।

उन्होंने कहा, "हाल ही में मैंने कई ऐसी पोस्ट दिखीं, जिनमें भारत को एक गरीब और गंदा देश दिखाया गया था। ऐसी तस्वीरें पूरे देश की असलियत नहीं बतातीं।"

भारत

भारत की तारीफ में कही यह बात

हिकारू ने कहा कि हर देश की अपनी ताकत-कमजोरी होती हैं और जापान में भी गंदगी वाले स्थान हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक खूबसूरत देश है और उन्हें यहां के लोग, संस्कृति और खाना पसंद है।

उन्होंने यात्रियों को सलाह दी की वे ऑनलाइन वीडियो देखकर लोगों पर भरोसा न करें और खुद भारत आ कर यहां की सुंदरता और संस्कृति को करीब से देखें।

हिकारू ने कहा, "मैं दुनिया को दिखाना जारी रखूंगी कि भारत कितना सुंदर है।"

ADVERTISEMENT

राय

भारत ने मुझे बदल दिया है- हिकारू

हिकारू का एक और वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह कहती हैं कि भारत ने उन्हें बदल दिया।

उनके मुताबिक, यहां चीजें टूट जाने पर उन्हें ठीक करने या जोड़ने की परंपरा है। इससे वह प्रभावित होती हैं और उनमें भी यह आदत विकसित हो रही है।

उन्होंने कहा, "यहां रहकर मैंने अपने बारे में कुछ ऐसा ही सीखा। मैंने जाना कि मैं बदल सकती हूं, विकसित हो सकती हूं और खुद का एक नया रूप बन सकती हूं।"

ADVERTISEMENT

जानकारी

भारत क्यों आईं हैं हिकारू?

हिकारू आई कंपीट नेचुरल (ICN) प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली हैं, जो फिटनेस मॉडलिंग और बॉडीबिल्डिंग की प्रतियोगिता है। हाल ही में उन्होंने इसके लिए पंजीकरण भी कर लिया है और बताया कि वह इसमें भाग लेने के लिए गोवा जाएंगी।

ADVERTISEMENT