NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / इटली का 'सबसे हैंडसम युवक' मात्र 21 साल की उम्र में मॉडलिंग छोड़कर पादरी बना  
    अगली खबर
    इटली का 'सबसे हैंडसम युवक' मात्र 21 साल की उम्र में मॉडलिंग छोड़कर पादरी बना  
    मॉडलिंग करियर को छोड़ पादरी बना व्यक्ति

    इटली का 'सबसे हैंडसम युवक' मात्र 21 साल की उम्र में मॉडलिंग छोड़कर पादरी बना  

    लेखन अंजली
    Dec 06, 2023
    05:32 pm

    क्या है खबर?

    मॉडलिंग एक ऐसा पेशा है, जिससे ग्लैमर, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में नाम और पहचान बनाने का मौका मिल सकता है। ऐसे में शायद ही कोई इसमें शामिल होने के बाद इसे छोड़ना चाहेगा।

    हालांकि, इटली के 'सबसे हैंडसम आदमी' के रूप में पहचाने जाने वाले एडोआर्डो सेंटिनी नामक एक मॉडल ने अपने मॉडलिंग करियर को छोड़कर पादरी बनने का फैसला किया है।

    आइए इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    मामला

    2019 में इटली के 'सबसे हैंडसम पुरुष' बने थे एडोआर्डो

    21 वर्षीय एडोआर्डो को साल 2019 में फैशन ग्रुप ABE द्वारा आयोजित इल बेलो डी'इटालिया पेजेंट नामक प्रतियोगिता में इटली के 'सबसे हैंडसम पुरुष' का खिताब मिला था और तब वह सिर्फ 17 साल के थे।

    इस प्रतियोगिता के बाद युवा स्टार ने मॉडलिंग करियर में प्रवेश किया था।

    अब एडोआर्डो ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को बताया कि वह स्टारडम का जीवन नहीं जीएंगे क्योंकि उन्होंने पादरी बनने के लिए मॉडलिंग से दूर जाने का फैसला किया है।

    बयान

    फ्लोरेंस के धार्मिक स्कूल में शामिल हुए एडोआर्डो

    एडोआर्डो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वह फ्लोरेंस के पास एक सेमिनरी (धार्मिक स्कूल) में शामिल हो गए हैं।

    उन्होंने बताया, "21 साल की उम्र में मेरे पिता ने मेरी मां से शादी करने का फैसला किया था और मेरी मां 21 साल की उम्र में मां बन गई थीं। अब मैं 21 साल की उम्र में ईश्वर की इच्छा से एक पादरी बनने की राह पर चल रहा हूं।"

    पोस्ट

    एडोआर्डो को ऐसे मिली पादरी बनने की प्रेरणा

    एडोआर्डो ने एक अन्य इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह भी बताया कि उन्होंने पिछले साल अपने नए लक्ष्य की ओर पहला कदम तब बढ़ाया जब उन्होंने 2 पादरियों के साथ रहना शुरू किया। उन्होंने इसे अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ अनुभव भी बताया।

    एडोआर्डो ने यह भी कहा कि पिछले साल के अंत में उन्होंने प्रारंभिक पाठ्यक्रम शुरू कर दिया था, वे सेमिनरी में धर्मशास्त्र का अध्ययन कर रहे हैं और फ्लोरेंटाइन सूबे में 2 जिलों की सेवा कर रहे हैं।

    जानकारी

    अपने शौक को नहीं छोड़ेंगे एडोआर्डो

    मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, एडोआर्डो ने यह भी कहा है कि वह एक मॉडल के रूप में अपनी नौकरी को छोड़ देंगे, लेकिन वह अपने सभी शौक को नहीं त्यागेंगे और अपनी चीजों के साथ वह एक अलग तरीके से जीएंगे।

    एडोआर्डो का यह भी कहना है कि वह जानते हैं कि लोग उनके फैसले को लेकर काफी आलोचनाएं करते हैं, लेकिन वह ऑनलाइन ट्रोल्स को उन्हें उनके लक्ष्य से विचलित नहीं करने देंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इटली
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के लिए जड़े हैं सबसे तेज शतक  IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    इटली

    अमृतसर: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए इटली से आई एक ही फ्लाइट के 125 यात्री पंजाब
    अमृतसर: इटली से आई एक ही उड़ान के 150 यात्री निकले कोरोना वायरस से संक्रमित पंजाब
    दुनिया के सबसे बड़े कार बाजारों की लिस्ट जारी, जानें किस पायदान पर है भारत जर्मनी
    10 दिनों में 12 देशों में सामने आए मंकीपॉक्स के मामले, और बढ़ने की आशंका- WHO अमेरिका

    अजब-गजब खबरें

    इंग्लैंड: 45 साल बाद लाइब्रेरी को लौटाई किताब, फिर भी नहीं लगा जुर्माना; सभी हैरान इंग्लैंड
    चीन: चोरी करने घर में घुसे चोर को आ गई नींद, मालिक ने बुला ली पुलिस चीन समाचार
    ये है काले रंग का सबसे दुर्लभ सेब, एक की कीमत है 500 रुपये तिब्बत
    हजारों रुपये के सैंडविच और आइसक्रीम, इन खाद्य पदार्थों के नाम है महंगे होने का रिकॉर्ड खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025