NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / दक्षिण-कोरिया: व्यक्ति ने खुद के लिए बनवाया टॉयलेट के डिजाइन वाला घर, जानिए कारण
    अगली खबर
    दक्षिण-कोरिया: व्यक्ति ने खुद के लिए बनवाया टॉयलेट के डिजाइन वाला घर, जानिए कारण
    टॉयलेट के डिजाइन वाले घर में रहता था व्यक्ति

    दक्षिण-कोरिया: व्यक्ति ने खुद के लिए बनवाया टॉयलेट के डिजाइन वाला घर, जानिए कारण

    लेखन अंजली
    Aug 26, 2023
    06:41 pm

    क्या है खबर?

    अमूमन घरों में एक टॉयलेट होता है, लेकिन क्या आपने कभी टॉयलेट में घर देखा है? शायद नहीं।

    दरअसल, दक्षिण कोरिया के एक व्यक्ति ने खुद के लिए एक विशाल टॉयलेट के डिजाइन वाले घर बनवाया क्योंकि उसका जन्म शौचालय में हुआ था और उसकी मां का मानना था कि यह उसके लिए सौभाग्य लाएगा।

    यह विचित्र घर साल 2007 में दिवंगत मेयर सिम जे-डक द्वारा बनाया गया था और तब से यह लोगों को आकर्षित कर रहा है।

    घर

    मां की बात पर सिम ने किया विश्वास 

    द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, सिम की मां ने उसे शौचालय में जन्म दिया क्योंकि उन्हें लगा कि इससे खुशी और सफलता मिलेगी।

    सिम जे-डक को इस बात पर इतना विश्वास हो गया कि उन्होंने अपना पूरा जीवन एक टॉयलेट के डिजाइन वाले घर में गुजारने का फैसला किया।

    उन्होंने इस असामान्य घर का नाम हेवूजे रखा है। इसका अर्थ है कि एक ऐसा स्थान, जहां आप अपने जीवन की समस्याओं का समाधान कर सकें।

    डिजाइन

    सिम की कई चीजें टॉयलेट पर हैं आधारित

    टॉयलेट के प्रति अपने प्यार को आगे बढ़ाने के लिए सिम ने 30 साल बाद वास्तुकार गो गि-वोंग द्वारा एक बड़ा टॉयलेट घर डिजाइन करवाया था।

    इसके अतिरिक्त उन्होंने वर्ल्ड टॉयलेट एसोसिएशन की भी स्थापना की, जिसका लक्ष्य दुनियाभर में बाथरूमों के बिना रहने वाले लोगों के लिए स्वच्छ बाथरूम बनाना है।

    सिम इस उद्देश्य के प्रति इतने गंभीर थे कि उन्होंने 'हैप्पी टू बी विद यू टॉयलेट' नामक पुस्तक भी लिखी।

    सुविधाएं

    टॉयलेट जैसे बने घर में हैं ये सुविधाएं

    सिम के अनोखे घर का क्षेत्रफल 4,508 वर्गफुट है और उन्होंने 2 मंजिला इमारत के निर्माण के लिए लगभग 16 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

    इसमें 2 बेडरूम, 1 लिविंग रूम और 3 बाथरूम हैं और यह सभी अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित है।

    इसके अतिरिक्त बाथरूम की थीम को जारी रखते हुए छत के ऊपर जाने के लिए शौचालय की नाली के आकार में एक सीढ़ी भी बनाई गई है।

    संग्रहालय

    संग्रहालय में बदल गया है घर

    साल 2009 में सिम की दुखद मृत्यु के बाद उनके टॉयलेट के डिजाइन वाले घर को एक संग्रहालय में बदल दिया गया।

    इसके अलावा इसमें टॉयलेट थीम पर बना एक पार्क भी है और एक खूबसूरत-सा गार्डन भी है, जिसमें तरह-तरह के पौधे लगे हुए हैं।

    पर्यटक इस विशाल और अनोखे घर में 50,000 डॉलर यानी लगभग 41 लाख रुपये प्रति दिन के हिसाब से रुक सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण कोरिया
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने मुआवजा राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया कर्नाटक
    कोको गॉफ ने अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता, फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराया टेनिस
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस आयुक्त का निलंबन: क्या है IPS अधिकारी के निलंबन की प्रक्रिया? कर्नाटक
    आमिर खान की 91 साल की मां भी बॉलीवुड में आईं, 'सितारे जमीन पर' में एंट्री आमिर खान

    दक्षिण कोरिया

    कोरोना वायरस: अमीर देशों ने खरीदी वैक्सीन की ज्यादातर आपूर्ति, पीछे छूटे गरीब देश भारत की खबरें
    दक्षिण कोरिया: रविवार को मिले कोरोना के रिकॉर्ड मामले, कड़ी पाबंदियों पर हो रहा विचार भारत की खबरें
    कोरोना का नया स्ट्रेन: दक्षिण कोरिया में सामने आए मामले, लंदन से लौटे लोग मिले संक्रमित यूनाइटेड किंगडम (UK)
    दक्षिण कोरिया मेें बीते साल पहली बार जन्म से ज्यादा मौतें, चिंता बढ़ी जनसंख्या

    अजब-गजब खबरें

    इंडोनेशिया में अजीबोगरीब परंपरा, परिजन की मृत्यु होने पर काट दी जाती हैं महिलाओं की उंगलियां  इंडोनेशिया
    चीन: कचरे के ढेर में रह रही थी किरायेदार, एक साल से नहीं की सफाई चीन समाचार
    अमेरिका: बुजुर्ग की रातों-रात चमकी किस्मत, रिकॉर्ड तोड़ लॉटरी जीतकर बना करोड़पति  अमेरिका
    दक्षिण अमेरिका में अजीबोगरीब परंपरा, लाशों की राख का सूप पीते हैं इस जनजाति के लोग अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025