Loading...
हंगरी की महिला गोताखोर ने रचा इतिहास, 350 फीट गहरा गोता लगाकर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
महिला डाइवर का नया विश्व रिकॉर्ड

हंगरी की महिला गोताखोर ने रचा इतिहास, 350 फीट गहरा गोता लगाकर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

लेखन सयाली
Oct 11, 2026
10:29 am

क्या है खबर?

डाइविंग का मतलब होता है सिर के बल पानी में कूदना, सांस लेने के उपकरण के साथ पानी के नीचे घूमना या अचानक तेजी से पानी में कूदना। यह एक तरह की रोमांचक गतिविधि है, जिसे करने के लिए साहस और कौशल की जरूरत होती है। अब हंगरी की एक महिला ने इस एडवेंचर स्पोर्ट के जरिए अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज करवा लिया है। उन्होंने पानी में 350 फुट (108 मीटर) गोता लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

रिकॉर्ड

लगातार दूसरी बार बनीं विश्व चैंपियन

इस महिला का नाम जसोफिए टोरोसिक है, जो हंगरी की रहने वाली हैं। उन्होंने 2026 की वर्ल्ड एपनिया डेप्थ चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने यह नया रिकॉर्ड कायम किया।

टोरोसिक ने इस प्रतियोगिता में लगातार दूसरे साल 'ओवरऑल महिला विश्व चैंपियन' का खिताब भी जीता। उन्होंने महिलाओं के लिए फ्री इमर्शन (FIM) श्रेणी में भी चैंपियनशिप जीती।

इसमें बिना फिन वाले फ्री-डाइवर अपने हाथों से डाइव-लाइन को पकड़कर नीचे जाते हैं और वापस सतह पर आते हैं।

टोरोसिक

मेरी खुशी का ठिकाना नहीं- टोरोसिक

टोरोसिक ने महज 4 मिनट में अपनी रिकॉर्ड डाइव पूरी की और सतह पर वापस आईं। इसके बाद उन्होंने डेप्थ-टैग को निकालकर हवा में ऊंचा उछालकर जश्न मनाया।

उन्होंने कहा, "आज मेरी खुशी का ठिकाना नहीं था। हर बार जब आप खुद को हराते हैं तो आप अपने मन की उस आवाज के और करीब पहुंच जाते हैं, जो आखिर में कहती है- हां, तुम सच में यह कर सकते हो।"

ADVERTISEMENT

प्रतिद्वंद्वी

टोरोसिक को मिली थी कांटे की टक्कर

टोरोसिक ने यूक्रेन की अपनी प्रतिद्वंद्वी नतालिया जारकोवा को 5 मीटर से पीछे छोड़ते हुए FIM वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 2026 में इन दोनों महिलाओं के बीच इस मुश्किल खेल में कड़ी टक्कर देखने को मिली थी।

इस साल 2 महीने के लिए यह रिकॉर्ड जारकोवा के नाम दर्ज रहा था। हालांकि, अगस्त की शुरुआत से ही उनका रिकॉर्ड टोरोसिक के नाम दर्ज हो गया था।

फिलहाल, टोरोसिक का नया रिकॉर्ड अभी आधिकारिक मान्यता पाने के लिए लंबित है।

ADVERTISEMENT