NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / बाजार में आई नई डिश 'गुलाब जामुन बर्गर', वीडियो वायरल
    अगली खबर
    बाजार में आई नई डिश 'गुलाब जामुन बर्गर', वीडियो वायरल
    अनोखे फूड कॉम्बिनेशन डिशेज की लिस्ट में अब पेश है 'गुलाब जामुन बर्गर'

    बाजार में आई नई डिश 'गुलाब जामुन बर्गर', वीडियो वायरल

    लेखन गौसिया
    Sep 22, 2022
    06:07 pm

    क्या है खबर?

    इंटरनेट की दुनिया में काफी समय से अजीब और अनोखे फूड कॉम्बिनेशन से नई-नई डिश बनाई जा रही हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

    अभी तक आपने फैंटा मैगी, ओरियो का आमलेट, टिक्की रसगुल्ला चाट, आइस्क्रीम वेजिटेबल पिज्जा आदि के बारे में सुना होगा।

    अब इस सूची में एक और नए फूड कॉम्बिनेशन की डिश 'गुलाब जामुन बर्गर' भी जुड़ गया है। इस डिश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

    रेसिपी

    'गुलाब जामुन बर्गर' बनाने की रेसिपी

    ट्विटर पर @Tabeshq नाम के यूजर ने 'गुलाब जामुन बर्गर' की रेसिपी वाला एक वीडियो शेयर किया, जो पहले टिक-टॉक पर शेयर किया गया था।

    वीडियो में एक व्यक्ति बन्स के बीच एक गुलाब जामुन और चाशनी डाल रहा है, फिर ज्यादा चाशनी को निकालने के लिए बन निचोड़ देता है। कुरकुरा बनाने के लिए वह बन को गर्म तवे पर सेकता है, फिर चार टुकड़ों में काट देता है।

    आखिरी में एक महिला इसे खाते हुए भी नजर आई।

    जानकारी

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो

    ट्विटर पर 'गुलाब जामुन बर्गर' का वीडियो वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4.7 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और 600 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि यह वीडियो कहां का है।

    ट्विटर पोस्ट

    देखिए 'गुलाब जामुन बर्गर' की रेसिपी का वीडियो

    Presenting Gulab Jaman Burger! pic.twitter.com/6mU5a0YQZN

    — T (@Tabeshq) September 19, 2022

    प्रतिक्रिया

    वीडियो देखकर यूजर भी दे रहे अजीब-अजीब प्रतिक्रिया

    इस अजीब कॉम्बिनेशन को देखकर कुछ लोगों का मन खराब हो गया तो कुछ ने इसे टेस्टी भी बताया।

    एक यूजर ने लिखा, 'ऐसे कुकर्म करने के लिए एक अलग जगह निर्धारित की जानी चाहिए।'

    दूसरे यूजर ने लिखा कि उन्होंने गुलाब जामुन पराठा भी बनाते हुए देखा है। पता नहीं लोग कैसे-कैसे कॉम्बिनेशन बना रहे हैं।

    एक अन्य यूजर कहा, 'ये देखने से पहले मैं मर क्यों नहीं गया?'

    एक यूजर ने ऐसे कॉम्बिनेशन को अपराध बताया।

    अन्य डिश

    पहले भी गुलाब जामुन से बनी थी अजीब डिश

    इससे पहले गुलाब जामुन को समोसे के साथ मिलाकर एक नया फूड कॉम्बिनेशन बनाया गया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था।

    वीडियो में समोसे के अंदर आलू के बजाए गुलाब जामुन भरकर गर्म तेल में डालकर तल लिया गया था।

    आमतौर पर सभी को समोसे का स्वाद तब सबसे ज्यादा अच्छा लगता है जब उनमें मसालेदार आलू भरे हों न कि स्वादिष्ट मिठाई।

    इस अजब डिश पर भी लोगों की गजब प्रतिक्रिया थी।

    ट्विटर पोस्ट

    आपको खाना है 'गुलाब जामुन समोसा'?

    Hav u ever tried Gulabjamun Samosa frnds 😍 pic.twitter.com/N2SrAHPpyj

    — Aravind (@stranger2898) December 23, 2021
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    वायरल वीडियो
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान ने की भारतीय प्रतिनिधिमंडल का कार्यक्रम रद्द करने की कोशिश, मलेशिया ने अनुरोध ठुकराया मलेशिया
    रश्मिका मंदाना खराब अभिनय के लिए होने वाली ट्रोलिंग पर बोलीं- इंसान हूं, बुरा लगता है रश्मिका मंदाना
    दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति चुने गए ली-जे म्यांग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई दक्षिण कोरिया
    अंतरिक्ष में किन-किन पौधों को उगाया जा चुका है? जानिए यहां अंतरिक्ष

    खान-पान

    हाइपोथायरायडिज्म के जोखिम कम करने में मदद कर सकते हैं ये खाद्य पदार्थ लाइफस्टाइल
    फिट और स्वस्थ बनाए रखने में कारगर है भारतीय भोजन और जीवनशैली, जरूर करें फॉलो लाइफस्टाइल
    त्वचा को चमकदार बनाए रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ लाइफस्टाइल
    कई औषधीय गुणों से समृद्ध होते हैं काले चावल, इससे मिल सकते हैं ये फायदे लाइफस्टाइल

    वायरल वीडियो

    चीनी बिल्डर ने ग्राहकों को लुभाने के लिए किया महिलाओं के शरीर का इस्तेमाल, वीडियो वायरल सोशल मीडिया
    इंस्टाग्राम पर दीपिका के फॉलोअर्स तीन करोड़ के पार, खुशी में किया मून वॉक, वीडियो वायरल सेलिब्रिटी गॉसिप
    दुबई में 'पठान' की शूटिंग करते दिखे शाहरुख, वायरल हुआ एक्शन वीडियो बॉलीवुड समाचार
    कार दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती हुए 'कच्चा बादाम' सिंगर भुबन बैद्यकर सेलिब्रिटी गॉसिप

    अजब-गजब खबरें

    डेटिंग ऐप टिंडर पर रक्षाबंधन के लिए शख्स ने की बहन की तलाश, मिल भी गई मुंबई
    बिहार: इस जिले में हर साल लगता है दूल्हों का बाजार, 700 साल पुरानी है परंपरा बिहार
    असम: 15 वर्षीय लड़की ने खुद को लगाया बॉयफ्रेंड के HIV पॉजिटिव खून का इंजेक्शन फेसबुक
    सांप के काटने पर 2 साल की बच्ची ने दांतों से किए उसके दो टुकड़े तुर्की
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025