Page Loader
सैलून में शेविंग करवाने पहुंची लड़की, उस्तरे से बनवाई दाढ़ी; देखिए वायरल वीडियो 
सैलून में लड़की ने उस्तरे से बनवाई दाढ़ी

सैलून में शेविंग करवाने पहुंची लड़की, उस्तरे से बनवाई दाढ़ी; देखिए वायरल वीडियो 

लेखन गौसिया
Aug 05, 2023
03:19 pm

क्या है खबर?

सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियोज तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि कंटेंट के नाम पर कुछ भी हो रहा है। अब इंटरनेट पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको हंसी तो आएगी ही, साथ ही हैरानी भी होगी। वायरल वीडियो में एक लड़की नाई से शेविंग करवाते हुए दिख रही है। वह पुरुषों की तरह ही नाई से अपनी दाढ़ी बनवा रही है।

मामला

वीडियो में क्या दिखाया गया?

सैलून में शेविंग करवाते हुए लड़की का वीडियो ट्विटर अकाउंट @Cyber_Huntss द्वारा साझा किया गया है। इसमें लड़की पुरुषों की तरह ही बाकायदा शेविंग क्रीम लगवाकर उस्तरे से दाढ़ी बनवा रही है। संभवत: ऐसा पहली बार हो रहा होगा। वीडियो के अंत में लड़की के चेहरे को देखकर लगता है कि वह नाई के काम से संतुष्ट है। इससे जुड़ा हुआ वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

जानकारी

वायरल हो रहा वीडियो

इस अनोखे वीडियो को अभी तक 54 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 1,700 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इसके कैप्शन में लिखा है कि बदलाव प्रकृति का नियम है।

प्रतिक्रिया

यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं

लड़कियां अक्सर थ्रेडिंग, वैक्सिंग, अपर लिप्स आदि बनवाती हैं, लेकिन उसमें धागे या वैक्स से चेहरे के बाल साफ किए जाते हैं। ऐसे में इस अनोखे वीडियो को देकर यूजर्स भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'म्हारी छोरी छोरों से कम है के!' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बदलाव होते रहना चाहिए।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'ऐसी वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिए होती है। इस दौरान उस्तरे में ब्लेड नहीं होती है।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए मजेदार वायरल वीडियो

अन्य मामला

पहले भी इस तरह का मामला हो चुका है वायरल

इसी तरह का एक वीडियो पिछले साल टिक-टॉक पर वायरल हुआ था। उसमें एक महिला ने बताया था कि वह नियमित रूप से अपना चेहरा शेव करती है। उसने दावा किया था कि रोजाना शेविंग करना त्वचा के लिए अच्छा है क्योंकि इससे चेहरे की मृत कोशिकाएं हट जाती हैं और अच्छे से मेकअप लगाने में मदद मिलती है। उसने आगे बताया था कि शेविंग का सहारा लेने के पीछे उसके स्वास्थ्य संबंधी कारण भी थे।