LOADING...
इस 62 वर्षीय व्यक्ति ने आठ घंटे तक प्लैंक एक्सरसाइज कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस 62 वर्षीय व्यक्ति ने आठ घंटे तक प्लैंक एक्सरसाइज कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

लेखन अंजली
Feb 25, 2020
12:31 pm

क्या है खबर?

सभी जानते हैं कि एक्सरसाइज करना स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है, लेकिन बढ़ती उम्र की वजह से लोग एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। दरअसल, जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है वैसे-वैसे व्यक्ति की शारीरिक ताकत कम होने लगती है। मगर हाल ही में एक 62 वर्षीय व्यक्ति ने आठ घंटे से भी ज्यादा समय तक प्लैंक एक्सरसाइज करके गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम अंकित करवा लिया है। हैरान मत होइए... आगे पढ़िए।

जानकारी

क्या है प्लैंक एक्सरसाइज?

प्लैंक एक खास तरह की ऑर्म वाली एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए उलटे होकर अपनी टांगे पीछे की तरफ सीधी रखनी होती हैं और अपनी बाजुओं के सहारे अपने शरीर का वजन संभालना होता है। यह एकमात्र ऐसी एक्सरसाइज है जिसका प्रभाव पूरे शरीर पर देखने को मिलता है। इस एक्सरसाइज को करने से व्यक्ति जल्द ही शरीर की अतिरिक्त चर्बी से छुटकारा पा सकता है। मगर यह एक्सरसाइज को करना बेहद ही मुश्किल है।

रिकॉर्ड

अमेरिका के जॉर्ज ने चीन के माओ का तोड़ा रिकॉर्ड

जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के रहने वाले 62 वर्षीय जॉर्ज हुड ने दुनिया का सबसे लंबा प्लैंक होल्ड किया है। जॉर्ज ने 8 घंटे, 15 मिनट 15 सेकेंड तक प्लैंक कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि जॉर्ज यूएस मरीन के रिटायर ऑफिसर जॉर्ज ने अपने रिकॉर्ड से चीन के माओ विडंग का रिकॉर्ड तोड़ है। साल 2016 में चीन के माओ ने 8 घंटे 1 मिनट और 1 सेकेंड प्लैंक कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

Advertisement

बयान

प्लैंक के बाद 75 पुश-अप्स भी लगाए

USA Today की रिपोर्ट के अनुसार जॉर्ज ने बताया कि वो रोज प्लैंक के लिए सात घंटे तक तैयारी करते थे, जिसके अंतर्गत वो 700 पुश-अप्स, 2,000 स्टिअप्स, 500 लैग स्कवैट्स और 300 आर्म क्रल्स करते थे। जॉर्ज ने आगे बताया कि जो उन्होंने किया वो हर इंसान कर सकता है, बस अभ्यास की जरूरत है। बता दें कि प्लैंक ने विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद 75 पुश-अप्स भी लगाए थे।

Advertisement

जानकारी

महिलाओं में इनके नाम है ये रिकॉर्ड

महिलाओं में सबसे ज्यादा देर तक प्लैंक करने का रिकॉर्ड वर्तमान में कनाडा की दाना ग्लोवाका के नाम है। ग्लोवाका ने पिछले साल चार घंटे, 19 मिनट और 55 सेकेंड तक प्लैंक किया था।

Advertisement