NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: लंबी जीभ के कारण चर्चा का विषय बनी जोई, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम
    अगली खबर
    अमेरिका: लंबी जीभ के कारण चर्चा का विषय बनी जोई, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम
    अपनी लंबी जीभ के कारण गिनीज बुक में दर्ज हुआ जोई का नाम

    अमेरिका: लंबी जीभ के कारण चर्चा का विषय बनी जोई, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

    लेखन गौसिया
    Jun 03, 2023
    02:26 pm

    क्या है खबर?

    दुनिया की अनोखी चीजों, कारनामों और उपलब्धियों का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाता है, लेकिन कुछ रिकॉर्ड कुदरती ही बन जाते हैं।

    अमेरिका के लुइसियाना में जोई नामक कुतिया को कुदरत ने लंबी जीभ दी है। इसके कारण ही अब गिनीज बुक में उसका नाम सबसे लंबी जीभ वाली कुतिया के तौर पर दर्ज किया गया है।

    उसकी जीभ 5 इंच लंबी है। यह एक सोडा के कैन से भी अधिक लंबी है।

    रिकॉर्ड

    रिकॉर्ड के कारण चर्चा का विषय बनी जोई 

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, लुइसियाना के मेटैरी के लैब्राडोर और जर्मन शेफर्ड मिक्स नस्ल की जोई ने आधिकारिक तौर पर दुनिया की सबसे लंबी जीभ होने का रिकॉर्ड बनाया है। उसकी जीभ 12.7 सेंटीमीटर यानी 5 इंच है, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

    अपनी लंबी जीभ के कारण जोई जहां भी जाती हैं, वह चर्चा का विषय बन जाती है। हालांकि, अब गिनीज बुक में नाम दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर भी उसकी जमकर चर्चा हो रही है।

    मालिक

    बचपन से ही जोई की थी लंबी जीभ

    जोई के मालिक मेटैरी निवासी सैडी और ड्रू विलियम्स हैं। उन्होंने जोई को 6 हफ्ते की उम्र से पाला है और उस दौरान भी उन्होंने जोई की लंबी जीभ पर गौर किया था।

    सैडी के मुताबिक, उन्हें लगा कि जोई की जीभ वक्त के साथ ठीक हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जोई के शरीर की तुलना में उसकी जीभ अभी भी लंबी है।

    इसके कारण जोई अपनी कॉलोनी के लोगों में भी लोकप्रिय है।

    बयान

    जोई के मालिकों ने क्या कहा?

    गिनीज अधिकारियों से बातचीत के दौरान जोई के मालिकों ने बताया, "पिछले साल उन्होंने जोई की जीभ की लंबाई पशु चिकित्सक से मपवाई, जिसके बाद पता चला कि वह रिकॉर्डधारक हो सकती है।"

    उन्होंने कहा, "जब हम जोई को सैर पर ले जाते हैं तो लोग उसके पास आकर उसे पालतू बनाने के लिए कहते, लेकिन हम उन्हें पहले ही चेतावनी दे देते कि जोई फ्रेंडली है, लेकिन लंबी जीभ की वजह से वह मुंह से लार बहा सकती है।"

    पसंदीदा गतिविधियां

    ये हैं जोई की पसंदीदा गतिविधियां

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोई के मालिकों ने उसकी पसंदीदा गतिविधियों के बारे में भी बताया है।

    जोई को बाहर जाना, गेंद के साथ खेलना, गिलहरियों का पीछा करना, कार की सवारी करना और नहर में तैरना बहुत पसंद है। हालांकि, जोई को नहाना बिल्कुल पसंद नहीं है।

    इसके अलावा मालिकों ने बताया कि जोई की पसंदीदा गतिविधियों में से एक यह भी है कि उसे अपनी लंबी जीभ दिखाना बहुत पसंद है क्योंकि उसकी जीभ ज्यादातर बाहर निकली रहती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज, जानिए क्या है कारण  कर्नाटक हाई कोर्ट
    टाटा हैरियर EV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर  टाटा मोटर्स
    INDIA गठबंधन में शामिल पार्टियों ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, विशेष सत्र की मांग की नरेंद्र मोदी

    अमेरिका

    चीन: जासूसी के आरोप में 78 वर्षीय अमेरिकी नागरिक को सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा चीन समाचार
    भारत में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को निशाना बना रहीं सरकारें- अमेरिकी रिपोर्ट धार्मिक स्वतंत्रता
    अमेरिका: टेक्सास समुद्र तट के किनारे मिली डरावनी गुड़िया की होगी नीलामी अजब-गजब खबरें
    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: रिपब्लिकन पार्टी से फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डिसांटिस देंगे डोनाल्ड ट्रंप को टक्कर डोनाल्ड ट्रंप

    गिनीज बुक

    ऑस्ट्रेलिया: महिला एथलीट 107 दिनों में दौड़ीं 107 मैराथन, बनाया सबसे ज्यादा दौड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया
    'दुनिया के सबसे छोटे इंसान' अफशीन मात्र 2 फुट 1 इंच के, जानिए कैसी है जिंदगी ईरान
    दुबई: हेयर स्टाइलिस्ट ने महिला के सिर पर बनाई 9.5 फुट लंबी और एकदम सीधी चोटी दुबई
    वायरल वीडियो: अमेरिकी शख्स ने 710 क्रिसमस बॉल्स से सजाई दाढ़ी, बनाया अनोखा रिकॉर्ड अजब-गजब खबरें

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: युवती ने बस में यात्रियों को खड़ा रहने पर किया मजबूर, बताया अनोखा कारण अमेरिका
    इन 5 देशों में निभाई जाती हैं शादी की ये अजीबोगरीब और अनोखी परंपराएं केन्या
    अमेरिका: रॉकस्टार कर्ट कोबेन का टूटा हुआ गिटार लगभग 5 करोड़ रुपये में बिका अमेरिका
    कैलिफोर्निया: एक कंपनी ने 186 करोड़ रुपये में खरीदा अनोखा शहर, 1983 से पड़ा था खाली अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025