NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / चीन: बैंकर ने धोखे से की बेटे की गर्लफ्रेंड से शादी, बेटा हुआ अवसाद का शिकार
    अगली खबर
    चीन: बैंकर ने धोखे से की बेटे की गर्लफ्रेंड से शादी, बेटा हुआ अवसाद का शिकार
    बैंकर ने कर ली अपने ही बेटे की गर्लफ्रेंड से शादी (प्रतीकात्मक तस्वीर: फ्रीपिक)

    चीन: बैंकर ने धोखे से की बेटे की गर्लफ्रेंड से शादी, बेटा हुआ अवसाद का शिकार

    लेखन सयाली
    Dec 21, 2024
    06:54 pm

    क्या है खबर?

    पिता हमेशा अपने बच्चों की खुशी चाहते हैं और उन्हें हर परेशानी से दूर रखने की कोशिश करते हैं। हालांकि, क्या हो अगर पिता ही बेटे की परेशानी का सबसे बड़ा कारण बन जाए?

    दरअसल, चीन से एक बेहद अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जो बाप-बेटे के रिश्ते को तार-तार करने वाला है। इस देश के एक मशहूर बैंकर ने अपने बेटे से धोखा करते हुए उसकी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली।

    इससे उनका बेटा अवसाद का शिकार हो गया।

    लियू

    आखिर कौन है लियू लियानगे?

    इन दिनों चीन में इस बैंकर की खूब चर्चा हो रही है और इसे भ्रष्टाचार के आरोप में मौत की सजा भी सुनाई गई है। बैंकर का नाम लियू लियानगे है, जिसका जन्म 1961 में जिलिन प्रांत में हुआ था।

    लियानगे ने जिलिन यूनिवर्सिटी ऑफ फाइनेंस एंड इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की थी।

    2019 में बैंक ऑफ चीन के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने से पहले उसने पीपुल्स बैंक ऑफ चीन और एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ चीन में काम किया था।

    मामला

    बेटे का रिश्ता तुड़वाया और कर ली उसकी गर्लफ्रेंड से शादी

    लियानगे के बेटे ने जब उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड से मिलाया था, तब लियानगे ने उनके रिश्ते पर नाराजगी जताई थी। बेटे ने उन्हें मनाने की कोशिश भी की, लेकिन वह अपने फैसले पर अटल रहे।

    लियानगे के मुताबिक वह लड़की उनके परिवार की बहु बनने के लायक नहीं थी। मजबूरन बेटे को अपना रिश्ता तोडना पड़ा।

    हालांकि, उनका ब्रेकअप होने के 6 महीने बाद बेटे को पता चला कि उसके पिता ने उसकी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है।

    शादियां

    4 शादियां कर चुका है लियानगे

    गर्लफ्रेंड को पिता के साथ देख बेटा अवसाद का शिकार हो गया और बेहद दुखी रहने लगा। बता दें कि लियानगे अपने से छोटी उम्र की लड़कियों की ओर आकर्षित होता थे और उनके साथ संबंध बनाता थे।

    उन्होंने सबसे पहले एक समृद्ध महिला से शादी की, उसकी मदद से अपने करियर को आगे बढ़ाया और फिर उसे अपनी प्रेमिका के लिए छोड़ दिया।

    लियानगे अब तक 4 शादियां कर चुके हैं और उनकी कई गर्लफ्रेंड भी रह चुकी हैं।

    सजा

    रिश्वत लेने के कारण सुनाई गई मौत की सजा

    पिछले साल के अक्टूबर महीने में लियानगे को अवैध गतिविधियों में शामिल होने और रिश्वत लेने के आरोप में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

    26 नवंबर को शेडोंग प्रांत में जिनान इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने उन्हें एक अरब रुपये से अधिक की रिश्वत लेने के लिए मौत की सजा सुनाई थी।

    इस व्यक्ति के जीवन से जुड़ी खबरों को जानकार चीन के लोग उनकी कड़ी निंदा कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 'ऑपरेशन शील्ड', एयर स्ट्राइक, विस्फोट जैसी स्थितियों की हुई मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर
    कार की सनरूफ में हो रही है लीकेज? जानिए ठीक करने के आसान तरीके  कार

    चीन समाचार

    चीन: शंघाई वॉलमार्ट स्टोर में व्यक्ति ने किया चाकू से हमला, 3 की मौत चाकू से हमला
    बच्चे को 2 साल से आ रही थी दुर्गंध, जांच के दौरान नाक से निकला पेच  अजब-गजब खबरें
    मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भारत पहुंचे, प्रधानमंत्री मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता  मालदीव
    भारत दौरे पर पहुंचे राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू बोले- मालदीव कभी भारत की सुरक्षा कमजोर नहीं करेगा मालदीव

    अजब-गजब खबरें

    पहली बार ह्यूमनॉइड रोबोट द्वारा बनाई गई पेंटिंग की हुई नीलामी, 9.11 करोड़ रुपये लगी कीमत  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    व्यक्ति ने बनाया एनर्जी ड्रिंक के सबसे ज्यादा कैन जमा करने का विश्व रिकॉर्ड यूनाइटेड किंगडम (UK)
    दुनियाभर में सर्दियों के दौरान होती हैं ये 5 अनोखी परंपराएं, आइए इनके बारे में जानें सर्दियों की देखभाल
    थाईलैंड: महिला के शरीर में फंसी मिली सुई, बच्चा होने के 18 साल बाद चला पता थाईलैंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025