NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / लॉकडाउन में बोरियत भगाने के लिए शख्स ने घर की दीवार में किया छेद, मिली सुरंग
    अगली खबर
    लॉकडाउन में बोरियत भगाने के लिए शख्स ने घर की दीवार में किया छेद, मिली सुरंग

    लॉकडाउन में बोरियत भगाने के लिए शख्स ने घर की दीवार में किया छेद, मिली सुरंग

    लेखन अंजली
    May 11, 2020
    01:56 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस के फैलने से रोकने के लिए कई देशों में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में कई लोग टाइम पास करने के लिए कई तरह की क्रिएटिव गतिविधियों का सहारा ले रहे हैं।

    ब्रिटेन के डेवोन के रहने वाले जैक ब्राउन नामक ऐसे ही एक शख्स ने अपनी बोरियत भगाने के लिए घर की दीवार में छेद करना शुरू किया और इस दौरान उसे 120 साल पुरानी 'गुप्त' सुरंग मिल गई।

    हैरान मत होइए! पूरा मामला क्या है, आगे पढ़िए।

    मामला

    घर की दीवार के पीछे मिली 120 साल पुरानी सुरंग

    जानकारी के मुताबिक, जैक ने लॉकडाउन से पहले एक घर खरीदा था। उसे घर की सभी दीवारों में से एक दीवार सबसे अलग और बड़ी अजीब लगी, जिसके बारे में जानने के लिए जैक के अंदर उत्सुकता जागी।

    उसने ड्रिल मशीन से दीवार में एक छोटा सा छेद किया और टॉर्च की रोशनी से छेद के अंदर देखने का प्रयास किया। उसने अंदर जो देखा, उससे वह हैरान रह गया।

    खोज

    दीवार का रहस्य जानने के लिए छेद को किया बड़ा

    छेद में झांकने के बाद जैक ने पाया कि टॉर्च की रोशनी उनके घर की दीवार के काफी पीछे तक नजर आ रही थी।

    इसके बाद उसके मन में इसके बारे में जानने की और भी तीव्र इच्छा जागी कि आखिर अंदर कौन सा रहस्य छुपा हुआ है।

    वह दीवार में एक बड़ा छेद करने लगा ताकि आसानी से सबकुछ देखा जा सके और दीवार के उस पार के रहस्य के बारे में विस्तार से जान सके।

    सुरंग

    120 साल पुरानी है सुरंग

    डेली मेल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीवार में बड़ा छेदने करने के बाद जैक दीवार के अंदर घुसे और उसके अंत पर गए।

    वहां का नजारा देखकर जैक हैरान रह गए, क्योंकि दीवार के पीछे एक सुरंग थी जो सालों से छुपी हुई थी।

    खोजबीन के दौरान पता चला कि सुरंग बड़ी और लगभग 120 साल पुरानी थी। जैक को इस बात का पता सुरंग में मिले अखबार के टुकड़ों से चला।

    सामान

    सुरंग में मिली पेंट के डिब्बे और साइकिल

    रिपोर्ट्स के अनुसार, जैक के घर में बनी सुरंग का इस्तेमाल सालों पहले पेंट के पुराने डिब्बों और निर्माण कार्य से जुड़े सामानों को रखने के लिए किया जाता था। ऐसा इसलिए कहा सकता है क्योंकि जैक को वहां इससे जुड़े कई तरह के सामान मिले हैं। इसके अलावा उन्हें एक पुरानी साइकिल भी मिली।

    फिलहाल इस बारे में जैक का कहना है कि अभी उन्होंने सुरंग के इस्तेमाल के बारे में नहीं सोचा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    अजब-गजब खबरें

    उत्तर प्रदेश: शख्स ने श्मशान से पत्नी को लाकर दिया इंसानी हाथ, बोला- डिनर में पकाओ उत्तर प्रदेश
    अनसुलझे रहस्य: ऐसा शख्स जो आसमान में उड़ते विमान से हो गया था गायब! अमेरिकी वायुसेना
    दो पतियों में अजीबोगरीब समझौता, एक साल तक पूर्व पति के साथ रहेगी पत्नी पाकिस्तान समाचार
    वडोदरा: अपने पति के पैसे और आभूषण लेकर पूर्व पति के साथ फरार हुई महिला वडोदरा

    कोरोना वायरस

    देश में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस संक्रमण, मामले दोगुने होने की रफ्तार बढ़ी भारत की खबरें
    देश में होगी शराब की होम डिलीवरी? सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से विचार करने को कहा सुप्रीम कोर्ट
    इन टिप्स और ट्रिक्स को अपनाएं, होगी रसोई गैस की बचत लाइफस्टाइल
    अमेरिका: व्हाइट हाउस में कोरोना वायरस की दस्तक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिदिन होगी जांच डोनाल्ड ट्रंप

    लॉकडाउन

    सोनिया गांधी ने सरकार से पूछी लॉकडाउन के बाद की रणनीति सोनिया गांधी
    कर्नाटक सरकार ने रद्द कीं प्रवासी मजदूरों के लिए चलने वाली ट्रेनें, कांग्रेस ने साधा निशाना कर्नाटक
    जल्द शुरू होगा डिजिटल सिंगिंग रियलिटी शो, जज बनेंगे नेहा, सोनू और टोनी कक्कड़ बॉलीवुड समाचार
    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- शर्तों के साथ जल्द शुरू किया जाएगा सार्वजनिक परिवहन नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025