NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / स्पेन: शख्स ने 12 साल में बनाया खुबसूरत आशियाना, अब उसी से हुआ बेदखल
    अगली खबर
    स्पेन: शख्स ने 12 साल में बनाया खुबसूरत आशियाना, अब उसी से हुआ बेदखल
    शख्स को उसके ही घर से किया गया बेदखल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    स्पेन: शख्स ने 12 साल में बनाया खुबसूरत आशियाना, अब उसी से हुआ बेदखल

    लेखन अंजली
    Sep 04, 2023
    09:15 pm

    क्या है खबर?

    कभी-कभी नासमझी या लापरवाही में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिसके कारण व्यक्ति को अपनी कीमती चीजों से भी हाथ धोना पड़ सकता है।

    हाल ही में स्पेन के रहने वाले एक शख्स के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। उसने अपने 10-12 साल एक ऐसे घर को बनाने में निकाल दिए, जो उसका कभी था ही नहीं।

    दरअसल, उसने एक जगह के हिस्से पर कब्जा किया हुआ था और उसका परिणाम ये हुआ कि आज वह बेघर है।

    चीजें

    शख्स के घर में थी ये चीजें

    डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने इबिजा के पास मौजूद स्पैनिश आइलैंड फोरेन्मेरा में एक गुफा को अपना आशियाना बना रखा था।

    इस घर में उसने पुराने क्रेट्स से तैयार एक टेबल और 2 बेड्स रखे हुए थे, जिस पर गद्दे और मच्छरदानी लगा रखी थी।

    इसके अलावा इसमें कपड़े वाले झूले भी लगा रखे थे। साथ ही पुरानी बाल्टियों से शावर भी बनाया हुआ था। हालांकि, शख्स का नाम अभी तक सामने नहीं आया है।

    जानकारी

    शख्स ने गुफा को अपनी पसंद का रूप देने के लिए की बहुत मेहनत  

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शख्स ने लगभग 50 साल लगाकर अपने रहने के लिए इस गुफा को अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से तैयार किया था।

    इस बात का अंदाजा उसके रहने के तरीके और वहां मौजूद चीजों से लगाया जा सकता है कि उसने घर को सजाने के लिए कितनी मेहनत की।

    हालांकि, शख्स की गलती ये है कि उसने गुफा को अपना समझ लिया, जो उसकी कभी नहीं थी।

    कार्रवाई

    सरकारी कार्रवाई के कारण शख्स को छोड़ना पड़ा अपना आशियाना

    जब फोरेन्मेरा परिषद को पता चला कि गुफा में कोई रह रहा है तो पुलिस और क्षेत्रीय मंत्रालय के लोग वहां पहुंचे और उन्होंने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।

    शख्स ने भी कानून तोड़ने और अवैध कैंपिंग की बात मान ली, फिर उसे तुरंत सामान समेटकर जगह छोड़ने का आदेश दिया गया।

    हालांकि, जाने से पहले शख्स को यह भी कहा गया कि वह जगह को साफ-सुथरा करके छोड़े और अब उसके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है।

    अन्य मामला

    व्यक्ति ने खुद के लिए बनवाया टॉयलेट के डिजाइन वाला घर

    दक्षिण कोरिया के एक व्यक्ति ने खुद के लिए एक विशाल टॉयलेट के डिजाइन वाले घर बनवाया क्योंकि उसका जन्म शौचालय में हुआ था और उसकी मां का मानना था कि यह उसके लिए सौभाग्य लाएगा।

    यह विचित्र घर साल 2007 में दिवंगत मेयर सिम जे-डक द्वारा बनाया गया था और तब से यह लोगों को आकर्षित कर रहा है।

    हालांकि, साल 2009 में सिम की मृत्यु के बाद उनके इस घर को एक संग्रहालय में बदल दिया गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्पेन
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    स्पेन

    कोरोना वायरस: दुनियाभर में मृतकों की संख्या तीन लाख पार, लगभग 45 लाख संक्रमित रूस समाचार
    कोरोना वायरस: कैसे भारत ने पिछले दो महीने में 100 गुना बढ़ाई प्रतिदिन टेस्ट की संख्या? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: लैटिन अमेरिकी देशों में तेजी से बढ़ रहे मरीज, ब्राजील सबसे आगे भारत की खबरें
    प्रति लाख आबादी पर सबसे कम कोरोना मामले वाले देशों में शमिल है भारत- स्वास्थ्य मंत्रालय भारत की खबरें

    अजब-गजब खबरें

    चीन: जुड़वां बच्चों का नाम ढूंढने के लिए परिवार ने किताबों में गुजार दी 3 रातें चीन समाचार
    UK: घर में 70 से अधिक बिल्लियों के साथ रहती हैं ये मां-बेटी, जानिए कारण यूनाइटेड किंगडम (UK)
    अफ्रीका में उगाया जाता है 'जादुई फल', खट्टे स्वाद को बदलकर बना देता है मीठा अफ्रीका
    अमेरिका: बुजुर्ग व्यक्ति की रातों-रात चमकी किस्मत, पहली बार में लगी करोड़ों की लॉटरी अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025