NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / ये है काले रंग का सबसे दुर्लभ सेब, एक की कीमत है 500 रुपये
    अगली खबर
    ये है काले रंग का सबसे दुर्लभ सेब, एक की कीमत है 500 रुपये
    दुनिया का सबसे दुर्लभ सेब

    ये है काले रंग का सबसे दुर्लभ सेब, एक की कीमत है 500 रुपये

    लेखन गौसिया
    Nov 19, 2023
    12:22 pm

    क्या है खबर?

    आपने अभी तक लाल और हरे रंग के सेब तो देखे और खाएं होंगे, लेकिन क्या आपने कभी काले रंग के सेब देखे हैं? यकीनन आपका जवाब न होगा, लेकिन दुनिया में काले रंग के सेब भी मौजूद हैं।

    इन अनोखे रंग वाले सेब का नाम 'ब्लैक डायमंड' है और इनका रंग प्राकृतिक रूप से ही काला होता है।

    हैरानी वाली बात यह भी है कि इसके सिर्फ 1 पीस की कीमत 500 रुपये है।

    आइये इसके बारे में जानें।

    जगह

    कहां उगाया जाता है यह दुर्लभ सेब?

    जानकारी के मुताबिक, ब्लैक डायमंड सेब काफी दुर्लभ होता है, इसलिए इसे दुनिया के हर हिस्से में आसानी से नहीं उगाया जा सकता।

    इसके लिए खास तरह के मौसम की जरूरत होती है, इसलिए यह सिर्फ तिब्बत के पहाड़ों पर ही उगाया जाता है।

    यह गहरे बैंगनी या काले रंग का होता है, जो इसे दूसरे सेबों से अलग बनाता है। अपने अनोखे रंग के कारण ही यह सेब लोगों को आकर्षित करता है।

    कीमत

    सेब की कीमत क्यों है इतनी ज्यादा?

    इस सेब की कीमत 500 रुपये प्रति पीस है, जो बहुत ज्यादा है।

    दरअसल, सेब की सीमित उपलब्धता और विशेष वितरण के कारण इसकी कीमत इतनी ज्यादा हो जाती है।

    यह सेब आप केवल चीन में महंगे खुदरा विक्रेताओं से ही खरीद सकते हैं।

    इतना ही नहीं, इसे खरीदने की एक सीमा भी है, इसलिए इस सेब को अधिक मात्रा में खरीदना बिल्कुल भी आसान नहीं है।

    फायदे

    काले सेब खाने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

    ब्लैक डायमंड सेब का स्वाद मीठा होता है और इसके सेवन से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

    इसमें उच्च घुलनशील फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में फायदेमंद है।

    इसमें अघुलनशील फाइबर भी मौजूद है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है।

    इसके अलावा इसे खाने से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है और यह शरीर को मुक्त कणों से लड़ने में मददगार है।

    जानकारी

    8 साल में फलदार होता है इस सेब का पेड़

    काले सेब को उगाना एक लंबी और धीमी प्रक्रिया है।

    आमतौर पर साधारण सेब के पेड़ को फलदार होने में 2-3 साल लग जाते हैं, लेकिन काले सेब के पेड़ को फलदार होने में 8 साल का समय लगता है।

    इसकी कटाई का समय केवल 2 महीने का होता है, लेकिन आधे से ज्यादा सेब गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतर पाते। इनमें से केवल 30 प्रतिशत सेब ही निरीक्षण में पास होकर बाजारों में पहुंच पाते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    तिब्बत
    चीन समाचार
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    तिब्बत

    चीन ने सीमा पर फिर शुरू की हरकत, तिब्बत में तैनात किए होवित्जर्स तोप चीन समाचार
    तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने बताया उनकी मौत के बाद क्या कर सकता है चीन, जानें चीन समाचार
    भारत के नए नक्शे पर विवाद, नेपाली प्रधानमंत्री बोले- कालापानी हमारा इलाका, सेना हटाए भारत भारत की खबरें
    नेपाली संसद में पेश हुआ भारतीय क्षेत्र को नेपाल में दिखाने वाले नक्शे से संबंधित बिल चीन समाचार

    चीन समाचार

    #NewsBytesExplainer: कौन हैं अमेरिकी अरबपति नेविल रॉय सिंघम, जिनकी फंडिंग के कारण हुई न्यूजक्लिक पर कार्रवाई? दिल्ली पुलिस
    #NewsBytesExplainer: समाचार वेबसाइट न्यूजक्लिक पर क्यों पड़ा छापा और चीनी फंडिंग का पूरा मामला क्या है?  दिल्ली पुलिस
    JSW-MG के बीच जल्द हो सकती है साझेदारी, इलेक्ट्रिक कार उतारने की है योजना  इलेक्ट्रिक कार
    चीन: गोताखोर ने रोमांच के चक्कर में कर लिया ऐसा काम, बाल-बाल बची जान चीनी मीडिया

    अजब-गजब खबरें

    दिवाली पर कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले, कहीं गिफ्ट में मिली कार तो कहीं बाइक दिवाली
    चीन: ब्रेकअप के बाद नई जिंदगी चाहती थी युवती, अपना 'अंतिम संस्कार' कर की शुरुआत चीन समाचार
    बिना खाना खाए महीनों जिंदा रह सकते हैं ये जानवर, जानिये इनकी खास बातें खान-पान
    चीन में निभाई जाती है अजीबोगरीब परंपरा, गर्भवती पत्नी को उठाकर अंगारों पर चलता है पति चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025