Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / दूल्हे ने एक मंडप में दो दुल्हनों संग की शादी, जानिए इस अनोखी शादी की वजह
अजब-गजब

दूल्हे ने एक मंडप में दो दुल्हनों संग की शादी, जानिए इस अनोखी शादी की वजह

दूल्हे ने एक मंडप में दो दुल्हनों संग की शादी, जानिए इस अनोखी शादी की वजह
लेखन अंजली
Jan 07, 2021, 08:03 pm 2 मिनट में पढ़ें
दूल्हे ने एक मंडप में दो दुल्हनों संग की शादी, जानिए इस अनोखी शादी की वजह

शादी हर व्यक्ति के जीवन का एक हिस्सा है, हालांकि कुछ शादियां ऐसी होती हैं जो अपने अनोखेपन के कारण चर्चा का विषय बन जाती हैं। ऐसी ही एक अनोखी शादी छत्तीसगढ़ के बस्तर में सामने आई है, जहां के टिकरा लोहंगा गांव में एक लड़के ने दो लड़कियों के साथ एक ही मंडप में शादी रचाई। हैरानी यह है कि दोनों लड़कियों को इस बात से कोई एतराज नहीं है। आइये आपको पूरा मामला बताते हैं।

कारण
प्रेम विवाह से जुड़ी है इस अनोखी शादी की वजह

यह मामला टिकरा लोहंगा गांव के चंदू मौर्य का है जिसे पिछले साल दो लड़कियों से एक साथ प्यार हो गया था और इसी कारण तीनों की 3 जनवरी को एक ही मंडप में शादी की गई। दरअसल, कोरोना काल में चंदू को पहले सुंदरी कश्यप से प्यार हुआ और फिर कुछ दिनों बाद चंदू को पड़ोस में रहने वाली हसीना बघेल से भी उसे प्यार हो गया। अंत में तीनों ने राजी-खुशी शादी का फैसला किया।

जानकारी
परिवार वाले खुशी-खुशी हुए शादी के लिए तैयार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आदिवासी समुदाय में एक से अधिक पत्नी रखने की मान्यता है और इसलिए बस्तर और अन्य आदिवासी बाहुल्य जिलों में अक्सर ऐसे मामले देखने को मिलते हैं। हालांकि हैरानी की बात यह रही कि दोनों लड़कियों के परिवार वालों ने शादी के फैसले को खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पूरे गांव वालों की मौजूदगी में बकायदा बैंड-बाजे और आदिवासी रीति रिवाज के साथ तीनों का विवाह संपन्न कराया गया।

मीडिया रिपोर्ट
लड़का और दोनों लड़कियां शादी से हैं खुश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर और वधुओं के परिजनों ने इस अनूठी शादी के लिए बाकायदा आमंत्रण कार्ड छपवाए थे और पूरे गांव को शादी में आने के लिए न्योता भी भेजा गया। हालांकि इस मामले के बारे में जानकार कई लोग हैरान है कि दोनों लड़कियों को भी इस अनूठी शादी से कोई एतराज नही रहा। फिलहाल चंदू मौर्य अपनी दोनों बीवियों (सुंदरी और हसीना) के साथ हंसी-खुशी रह रहे हैं।

जानकारी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है शादी का वीडियो

इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग हैरानी जता रहे हैं कि आखिर दो लड़कियां एक साथ एक ही लड़के से शादी करने के लिए कैसे तैयार हो गईं।

ट्विटर पोस्ट
देखें इस अनोखी शादी का वीडियो

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में किसान चंदू मौर्य के प्यार में बंधीं सुंदरी और हसीना, एक ही मंडप में दुल्हन बनीं दोनों लड़कियां pic.twitter.com/Pur53lndGi

— HIMANSHU BHAKUNI (@himmi100) January 7, 2021
इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
अंजली
अंजली
Twitter
फैशन और हेल्थ के साथ-साथ ऐसी खबरें लिखने का शौक है जो व्यक्ति के जीवन पर सीधा असर डाल सकती हैं। वहीं इस दुनिया में जो भी अजब-गजब चलता है उसका ध्यान रखती हूं। कुछ न मिले तो ऐसा मिजाज रखती हूं कि मनोरंजन की खबरों का भी तड़का लगा ही देती हूं।
ताज़ा खबरें
छत्तीसगढ़
अजब-गजब खबरें
ताज़ा खबरें
क्या खुशी के बाद बेटी अंशुला कपूर को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे बोनी कपूर?
क्या खुशी के बाद बेटी अंशुला कपूर को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे बोनी कपूर? मनोरंजन
जानिए क्या होती है हर्बल चाय और इससे मिलने वाले फायदे
जानिए क्या होती है हर्बल चाय और इससे मिलने वाले फायदे लाइफस्टाइल
गाड़ियों की बढ़ती मांग की वजह से स्कोडा फॉक्सवैगन ग्रुप ने बढ़ाया उत्पादन
गाड़ियों की बढ़ती मांग की वजह से स्कोडा फॉक्सवैगन ग्रुप ने बढ़ाया उत्पादन ऑटो
भारत में 3 महीने बाद फिर 1 के पार पहुंची ट्रांसमिशन रेट, क्या हैं इसके मायने?
भारत में 3 महीने बाद फिर 1 के पार पहुंची ट्रांसमिशन रेट, क्या हैं इसके मायने? देश
IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स का एक और विदेशी खिलाड़ी हुआ कोरोना संक्रमित
IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स का एक और विदेशी खिलाड़ी हुआ कोरोना संक्रमित खेलकूद
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन
छत्तीसगढ़: प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन करियर
भारत में छत्तीसगढ़ में है सबसे कम बेरोजगारी दर, हरियाणा में सबसे अधिक
भारत में छत्तीसगढ़ में है सबसे कम बेरोजगारी दर, हरियाणा में सबसे अधिक देश
अविवाहित बेटी माता-पिता से कर सकती है शादी के खर्च की मांग- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट
अविवाहित बेटी माता-पिता से कर सकती है शादी के खर्च की मांग- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट देश
छत्तीसगढ़: CGPSC में चिकित्सा विशेषज्ञ के 400 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
छत्तीसगढ़: CGPSC में चिकित्सा विशेषज्ञ के 400 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन करियर
छत्तीसगढ़: CGPSC ने डेंटल सर्जन के पदों पर निकाली भर्ती, जानें योग्यता
छत्तीसगढ़: CGPSC ने डेंटल सर्जन के पदों पर निकाली भर्ती, जानें योग्यता करियर
और खबरें
अजब-गजब खबरें
इन देशों में अजीबो-गरीब अंदाज में किया जाता है नए साल का स्वागत
इन देशों में अजीबो-गरीब अंदाज में किया जाता है नए साल का स्वागत लाइफस्टाइल
डॉक्टरों ने महिला के मुंह से निकाला चार फुट लंबा सांप, देखिए वायरल वीडियो
डॉक्टरों ने महिला के मुंह से निकाला चार फुट लंबा सांप, देखिए वायरल वीडियो अजब-गजब
स्विट्जरलैंड में आसमान से हुई चॉकलेट की 'बारिश', जानिए कैसे
स्विट्जरलैंड में आसमान से हुई चॉकलेट की 'बारिश', जानिए कैसे अजब-गजब
महिला ने उड़ते विमान में दिया बच्चे को जन्म, नाम रखा 'स्काई'
महिला ने उड़ते विमान में दिया बच्चे को जन्म, नाम रखा 'स्काई' अजब-गजब
महिला ने बनवाया ड्राइविंग लाइसेंस, उसकी तस्वीर की जगह छपी 'खाली कुर्सी' की फोटो
महिला ने बनवाया ड्राइविंग लाइसेंस, उसकी तस्वीर की जगह छपी 'खाली कुर्सी' की फोटो अजब-गजब
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Weird Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022