NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: 2 कोख वाली महिला हुई गर्भवती, दोनों में बच्चा; बेहद दुर्लभ मामला
    अगली खबर
    अमेरिका: 2 कोख वाली महिला हुई गर्भवती, दोनों में बच्चा; बेहद दुर्लभ मामला
    अमेरिका में 2 कोख में 2 बच्चे पल रहे

    अमेरिका: 2 कोख वाली महिला हुई गर्भवती, दोनों में बच्चा; बेहद दुर्लभ मामला

    लेखन गौसिया
    Nov 13, 2023
    06:50 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

    यहां एक महिला की जन्म से ही 2 कोख हैं और अब उसकी दोनों ही कोख में बच्चा है, जिनका जन्म क्रिसमस तक होने की उम्मीद है।

    डॉक्टरों ने महिला की गर्भावस्था की इस स्थिति को बेहद दुर्लभ और जोखिम भरी बताया है।

    आइये इस पूरे मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    मामला

    क्या है मामला?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलबामा की रहने वाली केल्सी हैचर और उनके पति कालेब पहले से 3 बच्चों के माता-पिता हैं, जिनकी उम्र 7, 4 और 2 साल है।

    अब केल्सी एक बार फिर गर्भवती हैं और इस बार उनके दोनों कोख में बच्चियां हैं, यानी उनके घर में एक साथ 2 लड़कियों का जन्म होने वाला है।

    हालांकि, इस बार उनकी दोनों कोख में बच्चा होने की वजह से गर्भपात या समय से पहले जन्म की संभावना बढ़ गई है।

    बयान

    केस्ली की डॉक्टर ने क्या कहा?

    इस मामले में केस्ली की डॉक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ श्वेता पटेल ने बताया कि यह बहुत ही दुर्लभ मामला है और ज्यादातर विशेषज्ञ इस तरह का मामला देखे बिना ही अपना पूरा करियर गुजार देते हैं।

    उन्होंने आगे कहा, "केल्सी की स्थिति ऐसी है कि डॉक्टरों के पास दोनों शिशुओं को संदर्भित करने के लिए कोई आधिकारिक शब्द नहीं है। हम इसे अभी भी जुड़वां बच्चों का मामला ही कहते हैं।"

    बयान

    मामले में विशेषज्ञ ने क्या कहा?

    इस मामले पर उच्च जोखिम वाले गर्भधारण में विशेषज्ञता रखने वाले डॉक्टर रिचर्ड डेविस ने भी मीडिया से बातचीत की।

    उन्होंने कहा, "दोहरी गर्भाशय की यह बहुत ही अजीब स्थिति है, जो शायद 1,000 महिलाओं में से सिर्फ 3 में होती है। केल्सी भी उन्हीं में से हैं और फिलहाल उन पर कड़ी निगरानी रखनी होगी। हालांकि, प्रसव पीड़ा के दौरान ही हमें उनकी स्थिति समझ आएगी कि दोनों बच्चियों का जन्म एक ही दिन होगा या अलग-अलग।"

    जानकारी

    कैसे होती है 2 गर्भाशय वाली स्थिति? 

    मेयो क्लिनिक के मुताबिक, 2 गर्भाशय एक दुर्लभ स्थिति है, जो कुछ महिलाओं में जन्म के समय होती है।

    दरअसल, एक मादा भ्रूण में गर्भाशय 2 छोटी नलिकाओं के रूप में शुरू होता है। ये भ्रूण जैसे-जैसे बढ़ता है, नलिकाएं जुड़कर एक अंग बनाती हैं। यही अंग गर्भाशय कहलाता है।

    कभी-कभी ये नलिकाएं जुड़ नहीं पाती हैं, बल्कि एक अलग-अलग अंग में विकसित हो जाती हैं। 2 गर्भाशय की स्थिति में एक योनि में एक द्वार हो सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अलबामा
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    अमेरिका

    अमेरिका: सफाईकर्मी को मिली बहुत पहले खोई लॉटरी टिकट और खुल गई मालिक की किस्मत अजब-गजब खबरें
    अमेरिका में कई जगहों पर गोलीबारी, कम से कम 22 लोगों की मौत गोलीबारी की घटना
    जो बाइडन ने जताई आशंका, हमास हमले के पीछे भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर हो सकता है कारण जो बाइडन
    कौन हैं अशोक गाडगिल और सुब्रा सुरेश, जिन्हें मिला अमेरिका का सर्वोच्च वैज्ञानिक पुरस्कार? व्हाइट हाउस

    अलबामा

    अमेरिका: पहले कौन बनेगा कोरोना का शिकार, जानने के लिए कॉलेज छात्र कर रहे कोरोना पार्टी भारत की खबरें
    तेलंगाना: अमेरिका में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, अभिभावकों ने सरकार से मांगी मदद अमेरिका
    अमेरिकी महिला ने 2 बार दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, चिकित्सक भी हैं हैरान अमेरिका
    अमेरिका: गोलाबारी की घटना से बच्चों को बचाने के लिए शुरू होंगी बुलेट प्रूफ कक्षाएं अमेरिका

    अजब-गजब खबरें

    पोलैंड: MMA मैच में मां ने बेटे की पूर्व प्रेमिका को कर दिया चित, देखिए वीडियो पोलैंड
    इटली: बिल्ली जैसी बनने के लिए महिला ने करवाई कई सर्जरी, अब दिखती है ऐसी इटली
    चीन: फर्जी डॉक्टर चूने और सीमेंट से कर रहा था कैंसर मरीज का इलाज, अब फंसा  चीन समाचार
    चीन: 4 फुट से लंबा है 'दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टेंट नूडल कप', बेझिझक खाइये चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025