NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / उत्तर प्रदेश: शख्स ने श्मशान से पत्नी को लाकर दिया इंसानी हाथ, बोला- डिनर में पकाओ
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश: शख्स ने श्मशान से पत्नी को लाकर दिया इंसानी हाथ, बोला- डिनर में पकाओ

    उत्तर प्रदेश: शख्स ने श्मशान से पत्नी को लाकर दिया इंसानी हाथ, बोला- डिनर में पकाओ

    लेखन अंजली
    Mar 11, 2020
    05:46 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी।

    दरअसल, यहां रहने वाला एक 32 वर्षीय शख्स बैग में इंसानी हाथ अपने घर पर लेकर आया और अपनी पत्‍नी को वह हाथ सौंपकर उसे डिनर में पकाने के लिए कहा।

    पति की यह हैरान कर देनी वाली हरकत देखकर पत्नी बेहोश हो गई।

    पढ़ने में भले ही आपको यह अजीब लगे लेकिन यह शत-प्रतिशत सच है।

    जानकारी

    इंसानी हाथ को देखते ही शख्स की पत्नी हुई बेहोश

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब संजय नामक आरोपी ने इंसानी हाथ को पत्‍नी को सौंपकर उसे डिनर में पकाने के लिए कहा तो उनकी पत्नी बेहोश हो गईं।

    इतना ही नहीं, जब वह होश में आईं तो उन्होंने देखा कि उनका पति खुद उसे पकाने की तैयारी कर रहा था।

    इसके बाद महिला वहां से शोर मचाते हुए बाहर भागी और पति को घर में बंद कर दिया। उसने अपने पड़ोसियों और पुलिस को इस बात की जानकारी दी।

    बयान

    मानसिक रूप से विक्षिप्त है आरोपी

    पुलिस के अनुसार, आरोपी शख्स शराब के नशे में चूर था और वह मानिसक रूप से विक्षिप्त भी बताया जा रहा है। शायद इसी कारण वह पास के ही श्मशान घाट से एक इंसानी हाथ लाया था। आरोपी की पहचान संजय के रूप में हुई है जो जिले के टिक्कोपुर गांव का निवासी है।

    इलाके के लोगों की मानें तो संजय ने उस इंसानी हाथ के किसी धारदार हथियार से टुकड़े-टुकड़े भी कर दिए थे।

    बयान

    पुलिस कर रही मामले की जांच

    पुलिस अधिकारी आरसी शर्मा ने बताया कि पुलिस को संजय के घर से इंसानी मांस मिले हैं इसलिए उसको हिरासत में लिया गया है।

    वहीं, ACP संजीव त्यागी ने बताया कि आरोपी बिजनौर गंगा बैराज श्मशान घाट से किसी मृत शरीर का हाथ घर पर लाया था।

    पुलिस की माने तो संजय मानसिक रोगी है। वह अपने पिता को मारने के आरोप में जेल भी जा चुका है।

    फिलहाल, पुलिस इस मामले जांच में लगी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    मोबाइल प्लान का डाटा बचाना चाहते हैं? अमेजन ऐप में करें ये बदलाव अमेजन
    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    उत्तर प्रदेश

    क्या PFI से जुड़े हैं AAP नेता संजय सिंह और कांग्रेस नेता उदित राज के तार? दिल्ली
    उत्तर प्रदेश: योगी सरकार दे रही है इंटर्नशिप का मौका, हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड योगी आदित्यनाथ
    'सुकून की सवारी' पर चोरों का धावा, पांच साल में 20 अरब रुपये के वाहन चोरी! भारत की खबरें
    उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी समेत सात लोगों पर महिला से गैंगरेप का आरोप रेप

    अजब-गजब खबरें

    पैसों के विवाद के चलते व्यक्ति ने दांतों से काट डाली दोस्त की नाक, मामला दर्ज हैदराबाद
    बेंगलुरु की 62 वर्षीय महिला ने जीता ग्रैंडमा अर्थ का खिताब बुल्गारिया
    रूस के 11वें सबसे अमीर व्‍यक्ति का बेटा किराये के घर में क्यों रहता है? रूस समाचार
    इस देश का मंत्री बजट पेश करने से पहले कर सकता है शराब का सेवन अजब-गजब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025