LOADING...
इस शहर में मात्र सात महीने का बच्चा बना मेयर, जानें क्या है वजह

इस शहर में मात्र सात महीने का बच्चा बना मेयर, जानें क्या है वजह

लेखन अंजली
Dec 21, 2019
03:01 pm

क्या है खबर?

जिस उम्र में बच्चा न तो चलना सिखता है और न ही बोलना, ऐसे में अगर वो किसी शहर का मेयर बन जाए तो। यह सुनने में शायद अजीब लगे, लेकिन यह बात बिल्कुल सच है। अमेरिका के शहर व्हाइटहॉल में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुन हर कोई हैरान है। दरअसल, यहां पर सात महीने के विलियम चार्ली मैकमिलन नामक बच्चे को इस शहर का मेयर बनाया गया है। आइए जानें क्या है वजह।

वजह

इस तरह चार्ली बना व्हाइटहॉल का मेयर

खबरों के मुताबिक, हर साल व्हाइटहॉल में वोलंटियर फायर डिपार्टमेंट के एनुअल बीबीक्यू फंडरेजर प्रोग्राम के दौरान मेयर के पद के लिए बोली लगाई जाती है। जिसके अंतर्गत इस बार चार्ली के नाम पर सबसे ज्यादा बोली लगाई गई और उसे देश का सबसे कम उम्र का मेयर चुना गया। चार्ली अभी बोल नहीं सकता, इसके बावजूद उसकी अदाओं ने लोगों का दिल जीत लिया। ब्लैक टक्सीडो पहनकर आए नए मेयर को देख लोगों ने खूब वाह-वाही की।

जानकारी

व्हाइटहॉल में नीलामी जैसी प्रक्रिया द्वारा बनाया गया चार्ली को मेयर

पिछले हफ्ते व्हाइटहॉल कम्युनिटी सेंटर में विलियम के शपथ ग्रहण समारोह में करीब 150 लोग शामिल हुए थे। हालांकि, मेयर पद के लिए जो शपथ दिलाई जाती है, उसके शब्द चार्ली की जगह उनके माता-पिता नैन्सी और चैड मैकमिलियन ने दोहराए। इतना ही नहीं, इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने 'मेक अमेरिका काइंड अगेन' के भी नारे लगाए। इतने छोटे बच्चे को मेयर बनाने में एक अनुदान संचय एजेंसी ने साथ दिया।

Advertisement

शपथ

कुछ ऐसी थी चार्ली की शपथ

मेयर की शपथ के दौरान दोहराए गए शब्द थे। 'मैं विलियम चार्ली मैकमिलन वादा करता हूं कि व्हाइटहॉल के मेयर के पद पर ईमानदारी और अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ काम करूंगा और मैं अपनी जनता से बस यही कहना चाहता हूं कि खेल के मैदान में वह प्यार से पेश आएं, बेहतर जिंदगी जिएं, साफ-सफाई का हमेशा ध्यान रखें, स्वयंसेवी अग्निशमन विभाग में कुकीज ले जाएं, सबसे बड़ी कैटफिश पकड़ें और व्हाइटहॉल के समुदाय की रक्षा करें।'

Advertisement

बयान

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए जोश फल्ट्ज ने कही ये बातें

शपथ ग्रहण वाले समारोह में शामिल हुए जोश फल्ट्ज ने बताया कि हर साल वाइटहॉल में मेयर का पद नीलाम होता है। इस वर्ष चार्ली के नाम की सबसे ऊंची बोली लगी, जिसके चलते वो अमेरिका में सबसे कम उम्र के मेयर बने। उन्होंने कहा, "हम अपने देश के इतिहास में एक मुश्किल समय में हैं, ऐसे में मेयर चार्ली हमारे समुदाय में शांति और दया लाने में मदद कर रहे हैं, जो कि हमारा वास्तव में संपूर्ण लक्ष्य है।"

Advertisement