NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / नक्शे से लेकर बेबी वॉकर तक, विभिन्न देशों में इन 5 बेहद आम चीजों पर प्रतिबंध
    अगली खबर
    नक्शे से लेकर बेबी वॉकर तक, विभिन्न देशों में इन 5 बेहद आम चीजों पर प्रतिबंध
    विभिन्न देशों में प्रतिबंधित विचित्र चीजें (तस्वीर: पिक्सेल)

    नक्शे से लेकर बेबी वॉकर तक, विभिन्न देशों में इन 5 बेहद आम चीजों पर प्रतिबंध

    लेखन सयाली
    May 05, 2024
    01:17 pm

    क्या है खबर?

    इंसान अपने इतिहास की शुरुआत से ही कई ऐसी चीजें विकसित करता रहा है, जिनका मकसद दैनिक जीवन को आसान करना होता है।

    हालांकि, कई ऐसे देश हैं, जिन्होनें कुछ बेहद आम चीजों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

    इन देशों का मानना है कि ये सामान उनके नागरिकों और प्राकृतिक वातावरण को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    आइए आज हम आपको ऐसे विभिन्न देशों और उन आम चीजों के बारे में बताते हैं, जिन पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

    सिंगापुर

    सिंगापुर में च्युइंग गम पर प्रतिबंध

    एशिया के जाने-माने देश सिंगापुर में च्युइंग गम खाने पर प्रतिबंध है। इस प्रतिबंध को साल 1991 में आयात और निर्यात के नियमों के अंतर्गत लागू किया गया था।

    अगर आप इस देश में च्युइंग गम बेचते, खरीदते या खाते हैं तो आपको अधिकतम 83 लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है या एक साल जेल की सलाखों के पीछे काटना पड़ सकता है।

    हालांकि, डॉक्टर द्वारा दिए गए डेंटल गम पर प्रतिबंध नहीं है।

    ग्वाटेमाला

    ग्वाटेमाला में सीटी पर प्रतिबंध

    मध्य अमेरिका में बसे देश ग्वाटेमाला में सीटी बजाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। यहां पर उन सीटियों की बिक्री और आयात पर प्रतिबंध है, जिसे इस देश का पुलिस विभाग इस्तेमाल करता है।

    ग्वाटेमाला की सरकार का कहना है कि पुलिस बल जिस सीटी का उपयोग करते हैं, उसकी एक विशेष ध्वनि होती है। आम लोग इस ध्वनि को सीटी से निकालकर दुरुपयोग कर सकते हैं।

    इसके चलते ही यह विचित्र प्रतिबंध लागू किया गया है।

    मोरक्को

    मोरक्को में नक्शे पर प्रतिबंध

    उत्तरी अफ्रीका के माघरेब क्षेत्र में बसे मोरक्को ने नक्शों पर प्रतिबंध लागू किया हुआ है। इस देश में विवादित क्षेत्र पश्चिमी सहारा को दिखाने वाले सभी नक्शों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    मोरक्को में इस्तेमाल किए जाने वाले नक्शों में पश्चिमी सहारा का अस्तित्व ही नहीं है। यहां की सीमा पर कड़ी जांच होती है और गलत नक्शा ले जाने वालों पर जुर्माना लगाया जाता है।

    कनाडा

    कनाडा में बेबी वॉकर पर प्रतिबंध

    सभी देशों में शिशुओं को चलना सिखाने के लिए बेबी वॉकर इस्तेमाल किए जाते हैं। यह छोटे पहियों वाली एक कुर्सी होती है, जिनकी मदद से शिशु खुद चलते हैं।

    हालांकि, इस सुविधाजनक चीज को कनाडा ने 2004 से प्रतिबंधित किया हुआ है। कनाडाई सरकार का मानना है कि बेबी वॉकर में शिशुओं के गिरने और चोट खाने का खतरा रहता है।

    इसे इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने पर 6 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

    ग्रीस

    ग्रीस में हील वाली सैंडल पर प्रतिबंध

    सभी महिलाओं को हील सैंडल पहनना बेहद पसंद होता है। हालांकि, अगर आप ग्रीस की यात्रा पर जा रही हैं तो अपनी हील्स को घर पर ही छोड़ जाएं।

    दरअसल, यूरोप के खूबसूरत देश ग्रीस में ऊंची हील वाली सैंडल पर प्रतिबंध है। यह प्रतिबंध केवल ऐतिहासिक स्मारकों में घूमते वक्त लागू रहता है, जिसे 2009 में लागू किया गया था।

    इस प्रतिबंध का मकसद ऐतिहासिक स्मारकों की सुरक्षा करना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें
    सिंगापुर
    ग्रीस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    अजब-गजब खबरें

    दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष का 114 साल की उम्र में निधन वेनेजुएला
    सबसे पुरानी किताबों में शामिल किताब की होगी नीलामी, 32 करोड़ में बिकने की उम्मीद  लंदन
    महान मुक्केबाज मोहम्मद अली की शॉर्ट्स हो रहीं नीलाम, 32 करोड़ रुपये तक पहुंची बोली  अमेरिका
    पुर्तगाल: 400 साल पुरानी दुर्लभ 'चॉकलेट की किताब' होने जा रही है नीलाम, जानिए कीमत पुर्तगाल

    सिंगापुर

    सिंगापुर के शोधकर्ताओं ने तैयार किया हवा से पेयजल अलग करने वाला डिवाइस टेक्नोलॉजी
    कोरोना वायरस: सिंगापुर ने जारी की नए स्ट्रेन के बच्चों को ज्यादा प्रभावित करने की चेतावनी कोरोना वायरस
    सिंगापुर में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की उड़ानें रद्द करने की मांग दिल्ली
    केजरीवाल के दावे पर सिंगापुर की प्रतिक्रिया- नया वेरिएंट नहीं, भारत में मिला स्ट्रेन फैल रहा दिल्ली

    ग्रीस

    बच्चे पैदा करने पर यहां की सरकार दे रही है 1.5 लाख रुपये, जानें वजह इटली
    तुर्की और ग्रीस में शक्तिशाली भूकंप से 22 लोगों की मौत, 700 से अधिक घायल सुनामी
    ग्रीस के ये पांच बेहतरीन होटल आपकी यात्रा को बना सकते हैं यादगार ट्रेवल टिप्स
    विश्व पर्यटन दिवस: कम बजट में करनी है विदेश यात्रा तो इन जगहों का करें रुख पर्यटन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025