NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / मोनालिसा से लेकर सैलवेटर मुंडी तक, ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी पेंटिंग 
    अगली खबर
    मोनालिसा से लेकर सैलवेटर मुंडी तक, ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी पेंटिंग 
    दुनिया की 5 सबसे महंगी पेंटिंग

    मोनालिसा से लेकर सैलवेटर मुंडी तक, ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी पेंटिंग 

    लेखन सयाली
    May 04, 2025
    12:11 pm

    क्या है खबर?

    कला एक ऐसी चीज है, जो कलाकारों को सदा के लिए अमर कर देती है।

    दुनियाभर में कई ऐसे महान कलाकार हुए, जिन्होनें अपने कैनवास पर कुछ बेहतरीन कलाकृतियां उकेर कर उन्हें दुनिया के लिए चर्चा का विषय बना दिया।

    इन सभी पेंटिंग की कीमत आज के समय में करोड़ों से लेकर अरबों रुपये के बीच होती हैं।

    चलिए आज के लेख में हम आपको दुनिया की 5 सबसे महंगी पेंटिंग के बारे में बताते हैं।

    #1

    लियोनार्डो दा विंची की 'मोनालिसा'

    आप सभी ने मोनालिसा पेंटिंग तो जरूर देखी होगी, जो आज तक दुनिया की सबसे मशहूर पेंटिंग बनी हुई है।

    इसे 1500 के दशक की शुरुआत में लियोनार्डो दा विंची ने बनाया था। यह एक मुस्कुराती हुई महिला के आधे शरीर का चित्र है, जिसका नाम लिसा डेल जिओकोंडो था।

    वैसे तो यह बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन कला विशेषज्ञों का अनुमान है कि इसका मूल्य लगभग 8,457 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।

    #2

    लियोनार्डो दा विंची की 'साल्वेटर मुंडी'

    लियोनार्डो दा विंची की एक और रचना इस सूची में दूसरा स्थान हासिल करती है। इस पेंटिंग का नाम 'साल्वेटर मुंडी' है, जिसे 1499-1510 के बीच बनाया गया था।

    इसे लोग 'मोना लीसा का नर संस्करण' भी कहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह नीलामी में बिकने वाली दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग है।

    2017 में सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने इसे 3,800 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर खरीदा था।

    #3

    विलेम डी कूनिंग की 'इंटरचेंज'

    इंटरचेंज विलेम डी कूनिंग द्वारा बनाई गई एक प्रसिद्ध पेंटिंग है, जो 1955 में पूरी हुई थी। इस पेंटिंग में कई अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल किया गया है और उन्हें बेतरतीबी से कैनवास पर बिखेरा गया है।

    इस सुंदर कलाकृति को 2015 में निजी तौर पर एक व्यक्ति ने खरीदा था। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इसकी कीमत 2,537 करोड़ रुपये से भी ज्यादा लगाई गई थी।

    इसको दुनिया की सबसे महंगी ऐबस्ट्रैक्ट पेटिंग कहा जाता है।

    #4

    पॉल सेजेन की 'द कार्ड प्लेयर्स'

    द कार्ड प्लेयर्स फ्रांसीसी कलाकार पॉल सेजेन द्वारा बनाई गई आयल पेंटिंग की एक सीरीज है।

    सेजेन ने 1890 और 1895 के बीच इस थीम पर आधारित 5 पेंटिंग बनाई थीं, जिनमें पुरुषों को ताश खेलते हुए दिखाया गया है।

    इस सीरीज की एक पेंटिंग ने बाकियों से ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, क्योंकि उसे कतर के राज परिवार ने खरीद लिया था।

    ताश खेलते हुए पुरुषों वाली इस पेंटिंग को 2,114 करोड़ रुपये से भी अधिक कीमत पर बेचा गया था।

    #5

    पॉल गौगुइन की 'नाफेआ फा इपोइपो'

    नाफेआ फा इपोइपो पॉल गौगिन द्वारा बनाई गई खूबसूरत पेंटिंग है, जिसका ताहितियन में मतलब होता है 'आप शादी कब करेंगे?'

    इसे 1892 में बनाया गया था और इसमें 2 ताहिती महिलाओं को आस-पास बैठे हुए चित्रित किया गया है। यह पेंटिंग जीवंत रंगों और ताहिती संस्कृति को दर्शाने के लिए जानी जाती है।

    इसे 2015 में 1,776 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर कतर के एक व्यक्ति ने खरीदा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें
    लियोनार्डो दा विंची

    ताज़ा खबरें

    व्लादिमीर पुतिन के युद्धविराम प्रस्ताव को वोलोडिमीर जेलेंस्की ने नकारा, रूस ने दी ये चेतावनी यूक्रेन युद्ध
    बाबिल खान ने रोते-रोते बॉलीवुड पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल होते ही डिएक्टिवेट किया इंस्टाग्राम अकाउंट इरफान खान
    किआ क्लाविस से फॉक्सवैगन गोल्फ GTI तक इस महीने देगी दस्तक, कतार में हैं ये गाड़ियां  ऑटोमोबाइल
    टाटा की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रही बंपर छूट, जानिए कितनी होगी बचत  टाटा मोटर्स

    अजब-गजब खबरें

    माइकल जॉर्डन और कोबी ब्रायंट की जर्सी होंगी नीलाम, अनुमानित कीमत 100 करोड़ से भी अधिक बास्केटबॉल
    यह बुलडॉग अपने नन्हें-नन्हें पंजों से करता है स्केटबोर्डिंग, इंटरनेट पर हो रही चर्चा सोशल मीडिया
    भागकर शादी करने से लेकर बिच्छू से खेलने तक, होली की 5 सबसे अजीब परंपराएं होली
    अमीर होने के लिए लोग खरीद रहे बैंक की मिट्टी, हजारों में बिक रही चीन समाचार

    लियोनार्डो दा विंची

    बुज़ुर्ग महिला की रसोई में टंगी थी 13वीं सदी की पेंटिंग, कीमत निकली 46 करोड़ रुपये फ्रांस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025