LOADING...
थाईलैंड: 19 वर्षीय युवक ने 56 साल की महिला से की सगाई, परिवार भी राजी
थाईलैंड में 19 वर्षीय युवक ने की 56 साल की बुजुर्ग महिला से सगाई की

थाईलैंड: 19 वर्षीय युवक ने 56 साल की महिला से की सगाई, परिवार भी राजी

लेखन गौसिया
Oct 25, 2022
07:00 pm

क्या है खबर?

प्यार में वाकई लोग अंधे हो जाते हैं। वो न धर्म देखते, न जाति और न ही उम्र। ये बात थाईलैंड के एक जोड़े ने साबित की है। यहां एक 19 वर्षीय लड़के ने अपने से 37 साल बड़ी महिला से सगाई की है और जल्द ही उससे शादी करने वाला है। बुजुर्ग महिला की उम्र 56 साल है। दोनों की मुलाकात नौ साल पहले हुई थी और वो पिछले दो सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

मुलाकात

ऐसे हुई दोनों की मुलाकात

19 वर्षीय लड़के का नाम वुथिचाई चंताराज और उनकी मंगेतर का नाम जनला नामुआंगराक है। लगभग नौ साल पहले बुजुर्ग महिला सखोन नाखोन प्रांत के अकाट अमनुय जिले में वुथिचाई के बगल वाले घर में शिफ्ट हुईं और घर की सफाई के लिए उन्होंने वुथिचाई से मदद मांगी। वुथिचाई उस वक्त महज 10 साल का था और तभी से दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

सगाई

परिवार की रजामंदी से हुई सगाई

वुथिचाई जब 17 साल के हो गए तो उनमें जनला के प्रति भावनाएं विकसित होने शुरू हो गईं। जनला के मन में भी धीरे-धीरे वुथिचाई के प्रति भावनाएं आने लगीं और दो साल पहले दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। दोनों ने इस साल की शुरुआत में घर वालों को अपने रिश्ते के बारे में बताया और शादी करने का प्रस्ताव रखा। इस पर उनके परिवारों ने भी सहमति जताई और फिर दोनों ने सगाई कर ली।

Advertisement

बयान

एक-दूसरे के साथ काफी खुश है कपल

मीडिया से बात करते हुए वुथिचाई ने कहा, "मैं जनला को बहुत पसंद करता हूं। वो एक मेहनती महिला हैं और उनका घर जर्जर है। मैं चाहता था कि वो आराम से रहें।" वहीं जनला ने कहा, "वुथिचाई मेरे लिए एक सुपरहीरो की तरह हैं। मैं उन्हें उनके बचपन से जानती हूं और धीरे-धीरे हमारे मन में एक-दूसरे के लिए भावनाएं पैदा हो गईं। वह मुझे फिर से युवा महसूस कराते हैं और हम साथ में बहुत खुश हैं।"

Advertisement

शादी

जल्द ही शादी करने का विचार कर रहे हैं कपल

बता दें कि जनला एक तलाकशुदा महिला हैं। उनके अपने पहले पति से तीन बच्चे भी हैं, जिनकी उम्र 30 के आसपास है। शुरुआत में जनला अपने बच्चों से वुथिचाई के बारे में बताने से घबरा रही थीं, लेकिन बच्चों को उनके रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद दोनों ने परिवार की रजामंदी से सगाई की और अब शादी करने की प्लानिंग भी कर रहे हैं।

जानकारी

फिलीपींस में 78 वर्षीय बुजुर्ग ने की थी 18 साल की लड़की से शादी

इससे पहले फिलीपींस में 78 वर्षीय बुजुर्ग ने 18 साल की लड़की से शादी की थी। दोनों की उम्र में लगभग 60 साल का अंतर था। इसके बावजूद दोनों तीन साल तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे और फिर परिवार की रजामंदी से शादी कर ली।

Advertisement