Page Loader
जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका: दिलशान मदुशंका ने की वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए उनके आंकड़े
दिलशान मदुशंका ने 3 विकेट अपने नाम किए (तस्वीर: ट्विटर/@OfficialSLC)

जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका: दिलशान मदुशंका ने की वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए उनके आंकड़े

Jul 02, 2023
04:16 pm

क्या है खबर?

विश्व कप क्वालीफायर्स 2023 में सुपर-6 के चौथे मैच में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंकाई गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने 5 ओवर में 3 की इकॉनमी से 15 रन देकर 3 विकेट झटके। मदुशंका ने सलामी बल्लेबाज जॉयलॉर्ड गम्बी (0), क्रेग एर्विन (14) और वेस्ली मधेवेरे (1) के विकेट चटकाए। यह मदुशंका के वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ 38 रन देकर 1 विकेट लिया था।

प्रदर्शन

मदुशंका ने भारत के खिलाफ किया था वनडे डेब्यू 

मदुशंका को चोटिल दुष्मंथा चमीरा की जगह श्रीलंका क्रिकेट टीम में शामिल किया गया था। मदुशंका ने अपने करियर में अब तक सिर्फ 4 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 4 पारियों में उन्होंने 25.67 की औसत और 5.70 की इकॉनमी से 6 विकेट अपने नाम किए हैं। मदुशंका ने 10 जनवरी, 2023 को भारत के खिलाफ गुवाहाटी में वनडे डेब्यू किया था। इस मुकाबले में उन्होंने 43 रन खर्च कर 1 विकेट झटका था।